सोनपुर सरकार के निर्देश के आलोक मे मुख्यनंत्री सात निश्चय योजना सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन की समीक्षा के क्रम मे पंचयतो मे योजनाओ का जाँच किया जा रहा है।,जहा प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान नलजल,जनवितरण प्रणाली , आंगनबाड़ी,सरकारी स्कूलों के निरीक्षण करने सोनपुर बीडीओ डॉ सुदर्शन कुमार ने गोपालपुर पंचायत पहुँच कर वहां के सरकारी योजनाओं के वस्तु स्थिति का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होने नल जल योजना ,आवास योजना,आँगनबाड़ी ग्रामीण सड़क योजना, विद्यालय,उप स्वास्थ केंद्र जन वितरण ,वृद्धस्वस्था पेंशन योजना की मिलने वाली लाभुकों से मुलाकात की ।जहा बीडीओ ने बताया कि पंचायत मे वैसे आवास योजना के लाभुकों जो राशि उठाव कर अभी तक घर नही बनाये है उन्हें शीग्रह घर बनाने का निर्देश दिया गया है । उन्होंने नल जल के लाभुकों से भी जलापूर्ति के बारे मे भी पूछताछ किया। जहां वार्ड 6 में पुराने वार्ड सदस्यों द्वारा विधुत विच्छेद कर देने के कारण वार्ड वासियों को पानी उपलब्ध नही किया जा रहा है उस पर बीड़ीओ ने शीघ्र समस्याओं का समाधान करने की निर्देश दिए ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

असांव थाना के पिपरहिया निवासी रामनाथ यादव ने भूमि विवाद में हुई मारपीट को लेकर जीरादेई थाना में आवेदन देकर 8 लोगों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कराया है। अपने दिए गए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि चांदपाली शिवपुर गांव में एक कट्ठा 3 धूर जमीन विनोद पांडे से बैनामा लिखवाया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आंदर नगर पंचायत होने के बावजूद जगह-जगह कचरे का अंबार लगा रहता है वहीं नाला का पानी भी सड़क पर बहाया जाता है जिसको लेकर आंदर के पूर्व उप मुखिया संतोष कुमार ने नगर पंचायत के समस्याओं का निदान करने की मांग की है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नयागांव थाना क्षेत्र के बहैंरवा गाछी में पुलिस ने मंगलवार की शाम को छापामारी कर 50 लीटर देसी शराब सुशील कुमार के घर के पिछवाड़े से जप्त कर लिया वही मौके पर शराब धंधेबाज सुशील कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नगर पंचायत परसा के वार्ड 14 मोहम्मदपुर में साइकिल से गिरकर जख्मी एक किशोर की मौत हो गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हसनपुरा एमएच नगर थाने के महुअल महाल में रुपये के लेन - देन व मारपीट के मामले में हथियार लहराने वाले युवक का वीडियो अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया । जिसने भी वीडियो को देखा वह अचंभित रह गया । हालांकि , बाद में जब पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया तो पुलिस के अनुसार हथियार महज खिलौना निकला । वहीं घटना में पीड़ित पक्ष द्वारा आवेदन दिया गया है । जिसमें मारपीट करने व 40 हजार रुपये लेने के मामला बताया गया है । आवेदन मोहन प्रसाद के पुत्र आशीष कुमार ने दिया गया है । जिसमें बताया है कि सोमवार को एक बजे दिन में अपने घर में था । इसी बीच सुरेश पांडेय का पुत्र भूषण पांडेय घर में घुस गया । जहां 40 हजार रुपये ले लिया । इसको देख उसके दादा बबन साह ने घर से निकलते देख पूछताछ की तो उनके साथ मारपीट की । इसको देख हम बचाने आये तो उक्त व्यक्ति ने हमपर तलवार से हमला कर घायल कर दिया ।

सितलपुर-हाजीपुर मुख्य मार्ग nh19 गोला बाजार बाईपास नहर के पास स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी के सामने मंगलवार को अचानक ओवरलोडेड बालू लदे ट्रैक्टर के अनियंत्रित हो जाने से ट्रैक्टर पलट जाने के कारण गाड़ियों की लंबी कतार लग गई वही जैसे ही ट्रैक्टर पलटा वैसे वहां अफरा-तफरी मच गया इसमें ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया ट्रैक्टर के पलटने के बाद से गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई।

हसनपुरा । बारिश नहीं होने से सूखे की स्थिति बनती जा रही है । प्रखंड अंतर्गत दर्जनों नलकूप बेकार हो गए हैं । इससे सिचाई नहीं हो पा रही है । रजनपुरा पंचायत के तीनों लिफ्ट एलिगेशन बोरिंग चालू नहीं होने से नाराज दर्जनों किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है । समाजसेवी किसान शारदा रमण द्विवेदी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन चल रहा है । किसानों का कहना है कि अगर नलकूप चालू रहता तो किसान अपनी खेती कर सकते थे । वहीं समाजसेवी शारदा रमण द्विवेदी ने बताया कि इसके पहले एक प्रतिलिपि जिलाधिकारी को व दूसरी प्रतिलिपि कार्यालय अभियंता नलकूप एवं लिफ्ट एलिगेशन सीवान को दिया जा चुका है । इसमें दर्जनों किसानों द्वारा बन्द पड़े लिफ्ट एलिगेशन नलकूप की समस्या से सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं । उनका कहना है कि दाहा नदी के किनारे यह तीनों नलकूप लगे हैं और जो कि अभी -

सभी पंचायत के बिशनपुरा में बनाई गई नाली निर्माण की जांच को लेकर मंगलवार को जावेद अख्तर व पंचायत सचिव अरविंद राय जैसे ही मुखिया के ससुर व लक्ष्मण प्रसाद से विवाद चल रही थी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।