परसा में फाइनेंस कंपनी से लोन दिलाने को लेकर गए रुपए लौटाने में देर होने पर दो युवक ने मारपीट कर रामपुर के एक युवक को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हसनपुरा।एमएच नगर थानाक्षेत्र के गुरुजवा जलालपुर में बुधवार को धान के खेत मे गाय चले जाने के कारण गांव के ही लोगो ने एक वृद्ध व्यक्ति को लाठी डंडे से मार कर घायल कर दिया।घायल वृद्ध की पहचान एमएच नगर थानाक्षेत्र के गुरुजवा जलालपुर निवासी पलट महतो के रूप में हुई।इस बाबत घायल पलट महतो ने बताया कि मेरी गाय सुभाष महतो के धान के खेत मे चली गई थी इस बात को लेकर सुभाष महतो व उसका बेटा मुझे लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।

मानसून नहीं आने से किसानों के बिगड़ी स्थिति जाने क्या कहा कांग्रेस नेता पशुराम सिंह ने

दरौंदा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अम्लोरी सरसर गांव के समीप सोमवार की दोपहर 3:30 बजे तेज रफ्तार से आ रही ऑटो और बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना में घायलों की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के रामा छपरा गांव निवासी मंटू सिंह की 24 वर्षीय पत्नी बेबी देवी,अशोक सिंह की 55 वर्षीय पत्नी कुसुम देवी तथा अशोक सिंह का 26 वर्षीय पुत्र रघुवीर सिंह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि यह सभी लोग एक ही बाइक पर सवार होकर थावे मंदिर से लौट रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित ऑटो से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीवान सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां रघुवीर सिंह की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में पीड़िता की मां कुसुम देवी ने बताया कि आज से पिछले 10 रोज़ पहले मेरे बेटे मंटू की शादी संपन्न हुई थी। शादी समाप्त होने के बाद बहू और को लेकर गोपालगंज स्थित थावे मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए गए हुए थे। छोटा बेटा बाइक चला रहा था। इसी दौरान यह घटना घटित हो गई। घटना घटित होने के बाद जैसे ही मामले की जानकारी परिजनों को हुई चीख-पुकार मच गया। बड़ादेव की बहू बेबी देवी की स्थिति गंभीर बनी हुई है जबकि छोटे पुत्र रघुवीर सिंह भी गंभीर रूप से घायल है। कोई घटना के बाद पीड़ित की मां कुसुम देवी को भी हल्की जख्मी आई है। इधर घटना की जानकारी के बाद पीड़ित परिजन आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल पहुंचकर पीड़ित का हाल खबर लिया। फिलहाल सभी का इलाज सिवान सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि घटना के बाद ऑटो चालक अपना ऑटो लेकर फरार हो गया।

दरौंदा (सीवान)। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531 लीला साह के पोखरा से बगौरा जाने वाली मुख्य सड़क पर सोमवार की सुबह में ट्रक की चपेट में आने से एक अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. इधर ग्रामीणों द्वारा ट्रक को पकड़ लिया गया था जिस तरह को ग्रामीणों ने पकड़ा उसका नंबर बीआर. ओ. 10 वीं 8745 है. जिसको ग्रामीणों ने स्थानीय थाना को सौंप दिया. इस संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह में रामाछपरा गांव निवासी स्व. लालबाबू शर्मा के पुत्र 80 वर्षीय झूलन शर्मा प्रतिदिन की भांति लीलाशाह पोखरा स्थित अपने दुकान पर जा रहे थे. इस दौरान सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आ गए. स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल सीवान में इलाज के लिए ले जाया गया. जहां पर इलाज के क्रम में मौत हो गई. झूलन शर्मा के दो पुत्र एवं एक पुत्री है. बड़े पुत्र संतोष शर्मा ( शिक्षक), अलख शर्मा व पुत्री बेबी देवी है. खबर लिखने तक परिजनों द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया है.

कांग्रेस की सरकार हो या बीजेपी की सरकार दोनों सरकार महंगाई ,भ्रष्टाचार ,बेरोजगारी के साथ अन्य समस्याओं में नाकाम साबित हुई है ।सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए जनता को बड़े बड़े प्रलोभन देकर सत्ता हासिल करते है । लगातार महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। जिससे गरीब लोगों का जीना मुहाल हो गया है । ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

कांग्रेस की सरकार हो या बीजेपी की सरकार दोनों सरकार महंगाई ,भ्रष्टाचार ,बेरोजगारी के साथ अन्य समस्याओं में नाकाम साबित हुए । लगातार महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। जिससे गरीब लोगों का जीना मुहाल हो गया है । महंगाई के कारण गरीब वर्ग के लोग त्राहिमाम- त्राहिमाम- त्राहिमाम कर रही है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

पहलेजाघाट से हरिहरनाथ मंदिर के निचली सड़क मार्ग के भरपुरा स्थित रेलवे अंडर ग्राउंड सड़क का निर्माण होने से सड़क मार्ग से आवागमन करने वाले वाहनों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वाहन चालक रूट बदल- बदल कर अपने गंतव्य स्थान की ओर प्रस्थान कर रहे हैं । आसपास के लोगों ने बताया कि इस अंडरग्राउंड के निर्माण विगत 1 साल पूर्व हुआ था लेकिन रेलवे द्वारा दिए गए ठेकेदारों के कार्यो में गुणवत्ता पूर्ण कार्य नही होने के कारण कुछ भी महीनों के बाद यह सड़क टूट गई थी। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

सावन के पहली सोमवारी को सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलार्पण करने पहुंचे तीन किशोर काली घाट के नारायणी नदी में स्नान करने के दौरान सोमवार को तीन लोग डूब गया था दो किशोरों को तो नाविकों व एसडीआरएफ के टीम ने बचा लिया लेकिन तीसरे का पता नहीं चल पा रहा है वहीं मंगलवार के दिन भी समाजसेवी लालबाबू पटेल एवं एसडीआरएफ की टीम ने कालीघाट से लेकर नारायणी नदी में उसका सर्च अभियान के तहत कंगन घाट तक पता लगाया लेकिन उसका पता मंगलवार की देर शाम तक नहीं चला। डूबे युवक के परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान हैं । ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

नौतन में जमीनी विवाद में हुई मारपीट नौतन ---नौतन थाना क्षेत्र के सगरा गाँव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर उक्त गाँव निवासी सुदामा सिंह ने बताया कि वे 9 जुलाई को सुबह नौ बजे अपने दरवाजे पर बैठे थे। तभी गाँव के ही कुछ लोग गाली गलौज करने लगे । जब पीड़ित ने विरोध किया तो उन लोगों ने राइफल के बट से गर्दन पर मार कर घायल कर दिया । यह देख आसपास के लोग बचाने दौड़े, तो हमलावर भाग गये । इसको लेकर पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर मदन सिंह तथा मुना सिंह उर्फ भतेलू सिंह सहित दो लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।