मुखिया के फेसबुक का फर्जी अकाउंट बनाकर शातिरों ने लोगो से पैसा मंगा , मुखिया ने थाने में किया एफआईआर मांझी --- फेसबुक का फर्जी अकाउंट बनाकर लोगो से पैसा मांगने के सम्बंध में दाउदपुर पंचायत के मुखिया अभिषेक कुमार सिंह ने दाउदपुर थाने में आवेदन देकर दोषी के विरुद्ध जांच कर समुचित कारवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में मुखिया अभिषेक कुमार सिंह ने कहा है कि मेरे फेसबुक नाम से किसी के द्वारा एक दूसरा फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगो से पैसा मंगा जा रहा है। जिसमे कुछ लोगो ने फर्जी अकाउंट बनाने वाले के झांसे में आकर पैसा भी भेज दिए है। जिसका मोबाइल नम्बर 7638831437 है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
फेसबुक का फर्जी अकाउंट बनाकर लोगो से पैसा मांगने के सम्बंध में दाउदपुर पंचायत के मुखिया अभिषेक कुमार सिंह ने दाउदपुर थाने में आवेदन देकर दोषी के विरुद्ध जांच कर समुचित कारवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में मुखिया अभिषेक कुमार सिंह ने कहा है कि मेरे फेसबुक नाम से किसी के द्वारा एक दूसरा फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगो से पैसा मंगा जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौंदा (सीवान)। थाना क्षेत्र के धनाडीह गांव में पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गया. जिसमे दोनो तरफ से एक दर्जन लोग घायल हो गए. घटना के संबध में बताया जा रहा है कि रविवार की संध्या में बात ही बात में विवाद हो गया. आपसी विवाद मारपीट का रूप ले लिया. जिस मारपीट में एक पक्ष से रितिक कुमार सिंह, राजन कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह व धर्मनाथ सिंह घायल हो गए. वही दूसरे पक्ष से प्रभुनाथ सिंह मनोज सिंह राहुल सिंह संजय सिंह शुभम सिंह के अलावे दो महिला घायल हो गई. घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में भर्ती कराया गया. जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सीवान सदर अस्पताल में रेफर कर दिया. इधर मारपीट की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है
दरौंदा (सीवान)। थाना क्षेत्र के बावनागंज जलालपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गया. जिसमे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है. घटना के संबध में बताया जा रहा है कि रविवार की रात्रि में पैसा मांगने के विवाद के कारण मारपीट हो गई. थाना में दिए आवेदन में रामलाल बासफोर की पत्नी शांति देवी ने कहा है कि मेरे पति द्वारा गांव के अनेका बासफोर को बिजनेश करने के लिए दो हाजर रुपया दिया गया था. जिसको मांगने के लिए मैं गई तो गाली गलौज करते हुए. अनेका बासफोर और उनके लड़के जवाहिर बासफोर, मिथिलेश बासफोर, तूफ़ान बासफोर एवं दीपक बासफोर ने मारपीट पर घायल कर दिया. जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में भर्ती कराया गया. जहां पर पैर टूटे होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सीवान सदर अस्पताल में रेफर कर दिया. घायल महिला ने थाना में आवेदन दे दिया गया है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
पूरी खबर जानने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करे
पूरी खबर जानने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करे
सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के पीपरपाति निवासी सह पूर्व मुखिया प्रत्याशी अशोक दुबे हत्याकांड मामले गवाही देने गए तीन लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार लोगो में उमेश तिवारी,बैज तिवारी तथा टेकनिया गांव निवासी मंटू मिश्रा है। वही गवाहों की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि टेकनिया के समीप 25 जून को पूर्व मुखिया प्रत्याशी अशोक दुबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
आंदर प्रखंड के सहसरांव पुल विगत दिनों ओवरलोड ट्रक के पुल पार करने के दौरान ध्वस्त हो गया, जिसके बाद कई दिन परिचालन बंद रहा। वही ग्रामीणों द्वारा बिजली का पोल रखकर पुल पार किया जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि 13 जुलाई को एक ओवरलोड ट्रक असांव से अरकपुर जा रही थी इसी बीच सहसरांव पुल क्षतिग्रस्त हो गया वही काफी मशक्कत के बाद जेसीबी के सहारे ट्रक को निकाला गया,परंतु अभी तक स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों द्वारा पुल को लेकर कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे बिजली पोल रख कर आवागमन किया जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
सोनपुर पुलिस ने 105 लीटर देसी शराब व मोटरसाइकिल को जप्त करते हुए एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर भेजा जेल सोनपुर-- सोनपुर थाना क्षेत्र के शिकारपुर में शराब लेकर जा रहे एक धंधेबाज को पुलिस ने पीछा करते हुए उसे मौके पर वाहन व देसी शराब को जप्त करते हुए धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। इस बात के जानकारी देते हुए सोनपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शिकारपुर में 105 लीटर देसी शराब लेकर एक युवक मोटरसाइकिल से जा रहा था जहां पुलिस ने पीछा करते हुए उसे पकड़कर 105 लीटर देसी शराब व बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल को जप्त करते हुए धंधेबाज को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब धंधेबाज लगन महतो पिता स्वर्गीय पूजन महतो शिकारपुर को छपरा जेल भेज दिया गया ।
सोनपुर पुलिस ने रहीमपुर घेघटा से एक शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसे पुलिस ने छपरा जेल भेज दिया। इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि रहीमपुर घेघटा के नवल किशोर चौधरी पिता जगलाल चौधरी रहीमपुर घेघटा को शराब के नशे में उसे गिरफ्तार कर उसे सोमवार को छपरा जेल भेज दिया गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
