सोनपुर हरिहरनाथ के पावन भूमि पर उस समय हाहाकार मच गया । जब पटना से सपरिवार बाबा हरिहर नाथ के दरबार में जलाभिषेक करने के लिए पहुंचा था इसके पूर्व व नारायणी नदी में अपने परिवार के साथ स्नान कर रहा था इसी बीच एक 16 वर्षीय युवक के डूबने से वहां हाहाकार सोमवार के दिन मच गया। इस घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीम को दी गयी। जहां एसडीआरएफ की टीम व स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात करते हुए डूबे हुए युवक की खोज में जुट गई है । डूबे हुए युवक के परिजनों ने बताया कि उसका घर पटना के दानापुर के मुबारकपुर कृषि फॉर्म के निवासी है। युवक डूबे हुए युवक का नाम नीतीश कुमार पिता भरत राय उम्र 16 वर्ष है। एसडीआरएफ के टीम खोजबीन में जुटी हुई है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

माझी के के बगोईया गांव में एक दलित विधवा महिला व उसके पुत्र को जमकर पिटाई कर दिया । दोनो जख्मी महिला को स्थानीय पुलिस ने उपचार के लिए छपरा भेजा। जहा महिला की गभीर स्थिति देख चिकित्सक ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार पीड़ित महिला अपने घर मे बैठी हुई थी तभी गांव ही के कुछ लोगो ने घर पर पहुच मारपिट करने लगे। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुच मामले की छानबीन की। पुलिस ने बताया की पीड़िता का फर्द बयान आने पर प्राथमिकी दर्ज कर करवाई की जाएगी। मामला जमीनी विवाद प्रतीत होता है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

जीआरपी ने 38 बोतल अंग्रेजी शराब को किया बरामद सोनपुर----सोनपुर रेलवे स्टेशन पर जैसे ही बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन पहुंची वैसे ही जीआरपी की टीम ने गाड़ी की तलाशी लेनी शुरू कर दी । तलाशी के दौरान अंग्रेजी शराब को जीआरपी ने बरामद कर लिया वहीं दूसरी ओर लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन से भी छापामारी कर अंग्रेजी शराब को बरामद किया है । इस बात की जानकारी देते हुए रेल थाना प्रभारी रेनू सिन्हा ने बताई कि बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर बोगी में 375ml के 32 बोतल जबकि लिछवी एक्सप्रेस ट्रेन के एक जनरल बोगी से 750ml की 6 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है कुल अंग्रेजी शराब और 38 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है। सभी शराब निर्मित दिल्ली के है। इस छापामारी में एक भी धंधेबाज पकड़े नहीं गए हैं ।

गुमटी से टकराया ट्रैक्टर आधा दर्जन लोग घायल मशरख: खजूरी गाँव मे टैकटर ने एक गुमटी में धका मार दिया। इस दौरान इसकी चपेट में आए आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलो में आनन फानन में ग्रामीनो ने मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

परसा सारण।। मारपीट के नामजद दो अभियुक्त को भेजा जेल

दरौंदा। थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में कृषि फीडर में रखे बिजली की तार की चोरी कर ली गई है. इस संबध में बताया जा रहा है कि मंगलवार को ग्रामीणों द्वारा विधुत विभाग के कनीय अभियंता मोहनी सिंह को सूचना दिया. सूचना मिलने के बाद जेई ने निरीक्षण करने के लिए गई. निरीक्षण के दौरान पाया कि 15 किलोमीटर तीन फेज रैबिट तार को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है. जेई ने बताया कि छह लाख ग्यारह हजार आठ सौ नवासी रुपये की तार की चोरी कर लिया गया है. चोरी के मामले में जेई ने अज्ञात चोरों पर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की थाना प्रभारी से गुहार लगाई है.

दरौंदा (सीवान)। थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों से पश्चिम बंगाल की पुलिस ने दरौंदा पुलिस की मदद से छापेमारी कर के नाबालिग को बरामद किया. इस संबध में बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान थाना में नाबालिग लड़की के अपहरण करने की प्राथमिकी परिजनों ने दर्ज कराया था. जिसके बाद बंगाल पुलिस ने टीम गठित कर के बिहार पहंची. जिस टीम में दो दरोगा, एक सिपाही व एक महिला सिपाही शामिल थी. पुलिस के साथ लड़की के माता पिता भी आए हुए थे. बंगाल पुलिस ने दरौंदा थाना पहुंच कर थाना के प्रशिक्षु एसआई मोहित मोहन के साथ गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के रगडगंज एवं शेरही गांव में छापेमारी किया. जिसमे रगडगंज के झोपड़ीनुमा घर से 13 वर्षीय नाबालिग को बरामद कर लिया. बंगाल पुलिस ने बरामद लड़की को अपने साथ लेकर चली गई.

दरौंदा (सीवान)। थाना क्षेत्र के गोरौली गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गया. जिसमे दोनो तरफ से तीन लोग घायल हो गए. घटना के संबध में बताया जा रहा है कि शनिवार की रात्रि में आपसी विवाद के कारण मारपीट हो गई. मारपीट में घायल लोगो को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में भर्ती कराया गया. जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सीवान सदर अस्पताल में रेफर कर दिया. घायलों में दुलारचंद मांझी के पुत्र प्रमोद मांझी, बजली मांझी के पुत्र डीबु मांझी व सुरेश यादव के पुत्र विशाल कुमार यादव शामिल है. घायलों के परिजनों द्वारा थाना में आवेदन दे दिया गया है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

सिवान: दरौली प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित कौशल विकास युवा केंद्र के फील्ड मोबिलाइजर द्वारा छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने और उनका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद क्षेत्र में विभिन्न तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म था। जिसको लेकर रविवार को भाकपा माले तथा महिला संगठन एपवा के द्वारा थाना का घेराव कर केवाईपी सेंटर को बंद कराने तथा फिल्ड मोबिलाइजर प्रदीप साहनी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। और संगठन के नेता धरना पर बैठ गए। जिसके बाद दरौली बीडीओ अभिषेक चंदन और सीओ अरविंद प्रसाद सिंह के संयुक्त निर्देश पर प्रखंड समन्वयक स्वच्छता आनंद पांडेय ने केवाईपी सेंटर के मुख्य गेट पर तत्काल ताला बंद किया। जिसके बाद भाकपा माले और एपवा के नेताओं ने घरना समाप्त किया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के गुठनी मोड़ से बोलेरो में शराब लेकर आ रहे दो तस्कर को मैरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनो तस्करो की पहचान रामजी तिवारी का 32 वर्षीय पुत्र भोला तिवारी तथा कृष्णा नंदन पांडे का पुत्र मुकेश कुमार पांडे है। जो गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के हुलास छपरा के रहने वाले बताया जा रहे हैं। इस संबंध में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि दोनों शराब तस्कर यूपी से बोलेरो में 293 लीटर शराब लेकर आ रहे थे। जिसे पुलिस ने गुठनी मोड़ से जब्त कर लिया और दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।