आंदर थाना क्षेत्र के पचौरा गांव में रविवार को एक युवक को साजिश के तहत बाइक सवार अपराधियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं घायल को स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल की पहचान पचौरा निवासी अशोक राम का पुत्र विनय कुमार के रूप में हुई है ।घटना के संबंध में घायल युवक ने बताया कि घर से कुछ दूरी पर कुछ काम के लिए गया था इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक मास्क पहने पहुंचे,और नाम पूछते ही मरना शुरू कर दिया हालांकि शोर सुनकर ग्रामीण जुट गए तथा ग्रामीणों को देख तीनों बाइक सवार फरार हो गए। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

पूरी खबर जानने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करे

सोनपुर नयागांव थाना क्षेत्र के हसनपुर में मुख्य सड़क मार्ग पर शनिवार की रात्रि में हाहाकार उस वक्त हो गया । जब हाजीपुर से छपरा की ओर जा रही एक एफसीआई के चावल लदा ट्रक के पलटने से एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हो गई । मृतक सड़क किनारे बैठा हुआ था तभी तेज रफ्तार से आ रही ट्रक के पलटने से युवक की मौत हो गई वहीं ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भागने में सफल रहा। इस घटना की जानकारी मिलते ही नयागांव पुलिस ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए रविवार को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया । मृतक की पहचान हसनपुर के उपेंद्र राय उम्र 45 वर्ष पिता दिनेश्वर राय के रूप में हुई है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

माकपा लोकल कमिटी के द्वारा 14 सूत्री मांगों को लेकर किया माझी मे धरना-प्रदर्शन माझी--मांझी प्रखंड मुख्यालय पर शनिवार को रमेश यादव के नेतृत्व में माकपा लोकल कमिटी के द्वारा सरकार से 14 सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व बिहार की नीतीश सरकार जन-विरोधी नीतियों पर चल रही है। पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक फैले लूट व भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। धरना-प्रदर्शन के दौरान माकपा की ओर से अग्निपथ योजना वापस लेने, महंगाई पर रोक लगाने, गरीबों को आवास के लिए 5 डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने, बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने, किसानों को नहर से पानी उपलब्ध कराने, नल-जल, आवास योजना, मनरेगा, जनवितरण प्रणाली व आंगनबाड़ी में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकने, मांझी में जल-निकासी की व्यवस्था कराने, दाखिल खारिज में धांधली रोकने, मांझी कृषि विज्ञान केंद्र से असल किसानों को लाभ देने, पेंशन राशि का भुगतान अविलंब करने समेत कई मांगे की गई। धरना प्रदर्शन में दलन यादव, सत्यनारायण प्रसाद यादव, रंजन यादव, सुरेश पंडित, जितेंद्र यादव, नसीम अहमद, हरेश यादव समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता संजीत कुमार ने तारा से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की हर पंचायत में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा हर घर नल जल योजना जो मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके तहत यहां सभी घरों में सर्वे किया जा रहा है। यहाँ सर्वे के दौरान पाया गया की टंकी सफाई नहीं की जाती है। टंकी में मशीन लगा होता है वो लगा है, लेकिन काम नहीं करता है।कई जगहों पर पाईप भी फटा हुआ है। लेकिन लोगों को समय से पानी दिया जा रहा है। लेकिन टंकी का सफाई नहीं होना काफी चिंतनीय है। इसके लिए लोगों को ध्यान देना चाहिए .

मौजे रामापाली से 19 वर्षीय युवती लापता परिजनों ने थाने में की शिकायत। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। महाराजगंज थाना क्षेत्र के मोजे रामा पाली से शुक्रवार दोपहर 11:00 बजे से एक 19 वर्षीय युवती खुशबू कुमारी घर से लापता हो गई है।यूवती की माता चिंता देवी ने थाने में आवेदन देकर अपने पुत्री की खोजबीन करने के लिए न्याय की गुहार लगाई है चिंता देवी ने बताया कि वह दिमाग की कमजोर है और वह लापता है काफी खोजबीन करने पर कोई पता नहीं चला है थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार ने कहा महिला के आवेदन पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत नयागांव थाना क्षेत्र के शोभेपुर नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में जाने से एक युवक की मौत हो गई । कृष्ना सहनी को काफी खोजबीन करने के बाद भारी मशक्कत के बाद उसकी मृत अवस्था में लाश बरामद शनिवार को किया गया जहां मृतक की पहचान कृष्णा साहनी पिता बुद्धन सहनी उम्र 35 वर्ष है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौली थानाक्षेत्र के टड़वा परसिया गांव निवासी हरेन्द्र प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र पवन कुमार प्रजापति शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे से लापता हो गया है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं भी कोई पता नहीं चल पाया है। लापता युवक शारीरिक रूप से सुदृढ़ है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेढ़ी के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई।घायल महिला ज्ञानती देवी को राहगीरों द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए महाराजगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महिला सड़क किनारे से जा रही थी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइलवाणी संवाददाता अनीश जानकारी दे रहे हैं की महाराजगंज प्रखंड के देवरिया मस्जिद के समीप नाला जाम होने से सड़क पर पानी का जलजमाव हो रहा है। सड़क पर गंदे पानी का जल जमाव होने से यातायात में राहगीरों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पुराना नाला टूटकर जर्जर हो गया है। पंचायत मुखिया द्वारा नया नाला का निर्माण नहीं कराया गया है। जिससे नाले का गंदा पानी सड़क पर आ रहा है। आसपास के लोग बदबू से काफी परेशान है। ग्रामीण महिला जानती देवी ने बताई की मुखिया से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।