असांव थाना क्षेत्र के असांव मनिया मिट्टी कारण नहर सड़क पर गहिलापुर गांव के समीप एक बाइक सवार गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल व्यक्ति की पहचान बरदाहा निवासी राम आशीष के रूप में की गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
केंद्र सरकार के द्वारा खाद्य पदार्थों और रोजाना की जरूरतों के सामानों पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगाया गया है। जीएसटी लगने से महंगाई बढ़ रही है हालांकि केंद्र सरकार का कहना है कि इससे देश के विकास में बड़ा योगदान होगा। आइए जानते है, हम इस विषय पर लोगों की क्या है प्रतिक्रिया???
लहलादपुर | अंचल कार्यालय में नियमित अमीन के नहीं रहने से भूमि पैमाइश के कई मामले पेंडिंग है । मापी कराने को प्राथमिकता देते हैं । जानकारी के मुताबिक लहलादपुर अंचल में तैनात अमीन के जिम्मे एक अन्य अंचल का भी प्रभार है । सरकारी स्तर पर अमीन के नहीं उपलब्ध रहने से लोगों को प्राइवेट अमीन से जमीन की मापी करानी पड़ती है । प्राइवेट अमीन के पैमाइश को कागजी मान्यता नहीं होने की वजह से लोग सरकारी अमीन से जमीन की सरकारी अमीन की सेवा तीन दिन ही उपलब्ध है । पंडितपुर के संजय राय ने बताया कि उन्हें जमीन की मापी करानी है लेकिन अंचल के अमीन के पास समय नहीं मिल रहा है । भगवान टोला के अरुण कुमार के जमीन की मापी नहीं होने से विवाद नहीं सुलझ रहा है । शनिवार को थाना में लगने वाले जनता दरबार में भी भूमि पैमाइश को ले कई मामले आये हैं । सरकारी अमीन के मुकाबले प्राइवेट अमीन रेट भी अधिक वसूलते हैं । चकदेह गांव के पप्पू यादव ने बताया कि सरकारी अमीन की नियमित पोस्टिंग नहीं होने की वजह से पैमाइश के मामले पेंडिंग है ।
हसनपुरा।एमएच नगर थाना क्षेत्र के गुरुजवा जलालपुर में धान की खेत मे गाय चले जाने से मना करने पर गांव के ही लोगो ने घर मे घुस बहु समेत अन्य परिजनों को मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है।इस दौरान घायल बहु ने एमएच नगर थाना में आवेदन दे न्याय की गुहार लगाया है।आवेदन में दर्शाया गया है कि मेरी धान के खेत मे मेरे ही गांव के पलक महतो की गाय बराबर चली जाती है।जब मैंने पलक महतो से शिकायत किया कि आप अपनी गाय को बांध कर रखे तो इतने पा पलक महतो, रमन महतो,गुड्डू कुमार, बच्चा महतो,मुन्ना महतो,सूरज कुमार महतो,अवधेश महतो, बहारन महतो,लालबाबू महतो व लालभगवान महतो ने मेरे घर में जबरन घुस कर मारपीट करने लगें।जिससे मेरे सिर में चोट लग गई और वही गिर गई।
हसनपुरा।एमएच नगर थानाक्षेत्र के उसरी बुजुर्ग में गुरुवार को अपनी ही माँ के साथ बड़ा भाई के द्वारा गाली गलौज किया जा रहा था गाली गलौज सुन छोटा भाई ने कहा कि माँ के साथ क्यों गाली गलौज कर रहे हैं इतने पर बड़ा भाई आग बबूला हो गया और लाठी उठाकर छोटा भाई को मारकर हाथ फाड़ दिया जिससे छोटा भाई को ग्रामीणों ने उठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुजवा जलालपुर में इलाज कराया गया।इस बाबत घायल उसरी बुजुर्ग निवासी लालबाबू यादव ने एमएच नगर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है।घायल ने आवेदन के माध्यम से कहा ह कि हम अपने दुकान में खाना खा रहा था कि तभी मेरे बड़े भाई कन्हैया यादव मेरी माँ से गाली गलौज कर रहा है जब मैंने मना किया तो मेरे बड़े भाई ने लाठी उठाकर प्रहार कर दिया जिससे मेरा हाथ फट गया और लहूलुहान हो गया।साथ ही आवेदक ने कहा कि मेरे बड़े भाई के द्वारा इस तरह की हरकतें बार बार किया जाता है जिससे हम सभी परिवार के लोग काफी त्रस्त है
बकाया मांगने पर दुकानदार को पीटा आठ लोगों पर दर्ज प्राथमिकी हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सराय निवासी सुल्तान देवी ने थाने में आवेदन देकर गांव के 8 लोगों पर बकाया रुपए मांगने पर मारपीट करने का आरोप लगा है आवेदन में कहा कि देर शाम गांव के रमेश शाह संटू संटू सा संजीव कुमार विद्यार्थी देवी सुमित्रा देवी संध्या कुमारी और शीला देवी दुकान पर आकर बिस्कुट और सब मांगने लगे जब देने से मना किया तो पूर्व का बकाया मांगा तो वे लोग नाराज होकर मेरे साथ मारपीट करने लगे बचाने आई बहू को भी गंभीर रूप से मारपीट कर घायल कर दिया तथा गले से सोने की 3जी या को इन लोगों ने छीन लिया है।
महाराजगंज प्रखंड मुख्यालय से बीते दिन एक पैशन प्रो बाइक चोरी हो गई थी। बाइक चोरी होने के मामले में चंदन कुमार ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है। बाइक चालक चंद्र कुमार ने बताया कि सीआई से सिग्नेचर करवाने के लिए वह पैशन प्रो गाड़ी लेकर प्रखंड कार्यालय गया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेरा के समीप बारिश के कीचड़ में बाइक का चक्का फिसल जाने से एक बाइक चालक गिर गया जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया घायल बाइक चालक युवक को राहगीरों ने इलाज के लिए महाराजगंज पीएचसी में भर्ती कराया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौली विधानसभा क्षेत्र के टेकनिया गांव के समीप अपराधियों ने बीती रात बाइक सवार रिटायर्ड सीआरपीएफ जवान को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया है। घायल की पहचान ख़रीकटोला गांव निवासी जनार्दन मिश्रा का 48 वर्षीय पुत्र रमेश मिश्र के रूप में हुई है।इस घटना को लेकर पीड़ित ने गांव के ही कुछ लोगों पर चुनावी रंजिश को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिलाने का आरोप लगाया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
हसनपुरा । प्रखंड के तेलकथू पंचायत में निर्धारित तिथि के अनुसार सभी 12 वार्ड के सचिव पद का चुनाव शुक्रवार को किया जाना था । जिसमें कुछ वार्डों में स्थानीय ग्रामीणों को बिना सूचना दिए ही वार्ड सदस्य अपने घरों पर ही सचिव का चुनाव करवा रहे थे । जिसकी भनक ग्रामीणों को लगतार ही आक्रोश हो गए और वार्ड के सचिव का चुनाव को रद्द करवा दिया ।
