Transcript Unavailable.
लहलादपुर दयालपुर में बिजली विभाग ने चार लोगो पर बिजली विभाग के जेई ने जनता बाजार थाना में प्राथमिकी कराई है । प्राथमिकी शंकर महतो , नीतीश कुमार , भुटेली राय , रामसूरत मांझी आदि पर दर्ज कराई गई है । जेई राजा कुमार ने बताया कि सभी का बकाया बिजली को लेकर बिजली का कनेक्शन काट दिया गया है । इनलोगों के द्वारा बकाए बिजली का भुगतान किए बगैर चोरी से बिजली कनेक्शन का उपयोग किया जा रहा था । छापेमारी में सभी बिजली चोरी करते पकड़े गए ।
लहलादपुर । प्रखंड में अब तक धान क्रय केंद्र नहीं खोले गये है । नवंबर माह में करीब दो सप्ताह पार कर चुके है लेकिन धान क्रय को ले विभागीय उदासीनता बनी हुई है । इस प्रखंड में करीब आठ पैक्स केंद्र सक्रिय है । इन पैक्स केंद्रों पर भी धान की खरीददारी शुरु नहीं हुई है । धान क्रय केंद्र नहीं खुलने की वजह से किसान परेशान है । किसानों की माने तो धान की कटनी व पीटनी शुरु हो गयी है । जिन किसानों की पीटनी समाप्त हो गयी है उनके पास धान के स्टोरेज की समस्या उत्पन्न हो गयी है । किसानों को यह समझ नहीं आ रहा की वे अपने धान को सुरक्षित कैसे रखे । जानकारी के मुताबिक धान की खरीददारी को ले विभागीय लक्ष्य तय नहीं किया गया है । पैक्स अध्यक्षों ने दावा किया की पिछले साल शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल हुआ था । दयालपुर के किसान रामप्रीत सिंह ने बताया की बीते साल बिचौलियों के माध्यम से धान की खरीददारी कर पैक्स अध्यक्षों ने लक्ष्य हासिल किया था । वास्तविक किसानों से धान की खरीद पैक्स अध्यक्षों ने नहीं किया था । जनता बाजार की किसान मालती देवी ने बताया की धान क्रय केंद्र खोलने में देरी करने का मुख्य वजह है की किसान अपना धान औने पौने दामों में बिचौलियों के हाथों बेचने को मजबूर हो जाये । प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी रोहित कुमार की माने तो पैक्स अध्यक्षों से धान की खरीद को ले एग्रीमेंट किया जाने लगा है । दो से तीन दिनों में क्रय केंद्र खुल जायेंगे
लहलादपुर . जनता बाजार थाने के हरपुर कोठी गांव निवासी एवं ग्राम पंचायत राज दंदासपुर के मुखिया पंकज तिवारी की पत्नी ने व्हाट्सएप्प के स्टेटस पर वायरल वक्तव्य के विरुद्ध स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है तथा अपने मुखिया पति की हत्या एक साजिश के तहत कर दिये जाने की शंका जतायी है . उन्होंने स्थानीय थाना क्षेत्र के दंदासपुर निवासी स्व कृष्णा प्रसाद के पुत्र अनूप गौरव को नामजद करते हुए कहा है कि उसने मोबाइल नंबर 9473400065 के व्हाट्सएप्प स्टेटस में लिखा है कि अपराधी सिर्फ मुखियाजी लोग को टारगेट कर रहे हैं , काश मेरे पंचायत में ऐसा हो जाता तो मैं गंगा नहा लूंगा . मुखिया की पत्नी ने इस बिंदु पर संज्ञान लेते हुए अपने पति की जान की रक्षार्थ उचित कार्रवाई करने की मांग की है
लहलादपुर । जनता बाजार थाना क्षेत्र के सिरिस्तापुर गांव के एक मस्जिद से चोरों ने नगद आठ हजार रुपये सहित कीमती सामान चुरा लिये । ग्रामीणों ने बताया कि चोरी गये सामानों में विद्युत मोटर , बैटरी , इन्वर्टर , लाउड स्पीकर शामिल है । ग्रामीण सद्दाम ने बताया कि मस्जिद में चिरागी ( चंदा ) के आठ हजार रुपये रखे हुए थे , जिससे मस्जिद का मेंटेनेंस होना था । सारे सामानों को रात्रि में चोर लेकर चंपत हो गये । सूचना पाकर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची व मामले के तहकीकात में जुट गयी है ।
लहलादपुर | अंचल कार्यालय में नियमित अमीन के नहीं रहने से भूमि पैमाइश के कई मामले पेंडिंग है । मापी कराने को प्राथमिकता देते हैं । जानकारी के मुताबिक लहलादपुर अंचल में तैनात अमीन के जिम्मे एक अन्य अंचल का भी प्रभार है । सरकारी स्तर पर अमीन के नहीं उपलब्ध रहने से लोगों को प्राइवेट अमीन से जमीन की मापी करानी पड़ती है । प्राइवेट अमीन के पैमाइश को कागजी मान्यता नहीं होने की वजह से लोग सरकारी अमीन से जमीन की सरकारी अमीन की सेवा तीन दिन ही उपलब्ध है । पंडितपुर के संजय राय ने बताया कि उन्हें जमीन की मापी करानी है लेकिन अंचल के अमीन के पास समय नहीं मिल रहा है । भगवान टोला के अरुण कुमार के जमीन की मापी नहीं होने से विवाद नहीं सुलझ रहा है । शनिवार को थाना में लगने वाले जनता दरबार में भी भूमि पैमाइश को ले कई मामले आये हैं । सरकारी अमीन के मुकाबले प्राइवेट अमीन रेट भी अधिक वसूलते हैं । चकदेह गांव के पप्पू यादव ने बताया कि सरकारी अमीन की नियमित पोस्टिंग नहीं होने की वजह से पैमाइश के मामले पेंडिंग है ।
