अजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब केन्द्र सरकार के द्वारा पैकेट बंद खाद्य सामग्री पर 5 % जीएसटी लागू कर दी गयीं ।जिससे आम लोगों के किचन का वजट बिगड गया है। जहां मजदूर वर्ग के लोगों के लिए दो वक्त की रोटी बड़ी मशक्कत के बाद नसीब होती है।ऐसे लोग जीएसटी के साथ खाद्य सामग्री खरीदने के पैसे कहां से जुटा पाएंगे। एक तो बिहार राज्य में सीमित रोजगार है

मांझी ताजपुर मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान सनी कुमार के रूप में हुआ है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की घायल व्यक्ति अपने घर से एकमा जा रहा था तभी पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी

आंदर थाना क्षेत्र के जयजोर गांव में गाली गलौज करने का विरोध करने पर भतीजा द्वारा चाकू से हमला कर नानी और नाती को गम्भीर रूप से घायल करने का मामला प्रकाश में आया है।वही घायल नानी और नाती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंदर में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टरों द्वारा उन दोनो का इलाज किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हसनपुरा : प्रखंड के रजनपुरा पंचायत के तीनों नलकूप चालू कराने की मांग को लेकर किसानों का धरना तीसरे दिन जारी रहा । धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी शारदारमण द्विवेदी ने बताया कि उनकी मांगें जबतक पूरी नहीं होती हैं तक धरना जारी रहेगा । उन्होंने कहा कि धरना के तीन दिन बीतने के बावजूद कोई पदाधिकारी उनका हाल पूछने नहीं आया । विभाग द्वारा शीघ्र ही नलकूप चालू नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा । मौके पर उपेंद्र दुबे , विश्वकर्मा शर्मा , बबन बैठा , सुभाष प्रसाद , प्रभाष कुमार , सत्येंद्र तिवारी , बच्चा यादव , महादेव यादव , नरेश यादव , डा . रमैयालाल श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे ।

बिहार राज्य के सारण जिला के मांझी प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता सचितानंद पांडेय ने जानकारी दी की मांझी प्रखण्ड क्षेत्र के ग्राम अरियाव के कार्डधारी एवं लाभुकों ने एक शिकायत पत्र जिलाधिकारी सारण को देकर उचित करवाई की मांग किया है। आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि ग्राम पंचायत राज शीतलपुर अंतर्गत अरियाव निवासी सह जनवितरण प्रणाली दुकानदार देवान्ति देवी के यहां राशन उठाव के दौरान लाभुकों को कम राशन देकर अधिक पैसा लिया जाता है। जिसका विरोध करने पर दुकानदार द्वारा मनमानी कर भगा दिया जाता है।

मांझी प्रखंड क्षेत्र के माझी सिसवन मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति घायल हो गए घायल व्यक्ति की पहचान सतीश चंद्र के रूप में हुई है घटना के संबंध बताया जाए कि सतीश चंद्र अपने घर से बाजार को जा रहे थे तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे वह घायल हो गए घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता संजीत कुमार ने कांति देवी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की गैस के दाम बढ़ने से हमें बहुत परेशानी हो रही है।पहले सब्सिडी भी मिलती थी। लेकिन अब सब्सिडी भी नहीं मिलता है और दाम भी बहुत अधिक हो गया है।सरकार को गैस के दाम कम करना चाहिए और सब्सिडी भी देनी चाहिए। महँगाई बढ़ने से गरीबों को बहुत दिक्क्त हो रही है। इसलिए सरकार को महँगाई कम करने के लिए पहल करनी चाहिए। जिससे गरीब परिवार भी एक अच्छा जीवन जी सकें

परसा में दो बाइकों की टक्कर में दो जख्मी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौली विधानसभा क्षेत्र के गुठनी- मैरवा मुख्य मार्ग पर टेकनिया कुटी के समीप बुधवार की रात पूर्व सैनिक पर अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली चला कर घायल कर दिया गया। इस मामले में पूर्व सैनिक रमेश मिश्रा ने थाना में आवेदन देकर चार लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आजादी के बाद पहली बार पैकेट बंद खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की समान जैसे दूध, मक्खन, लस्सी समेत अन्य सामानों पर केंद्र सरकार के द्वारा नए नियम के तहत 5 प्रतिशत जीएसटी लगाया गया है। जीएसटी लगने से महंगाई बढ़ रही है। हालांकि केंद्र सरकार का कहना है, कि इससे देश के विकास में बड़ा योगदान होगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।