हसनपुरा।एमएच नगर थाना क्षेत्र के गुरुजवा जलालपुर में धान की खेत मे गाय चले जाने से मना करने पर गांव के ही लोगो ने घर मे घुस बहु समेत अन्य परिजनों को मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है।इस दौरान घायल बहु ने एमएच नगर थाना में आवेदन दे न्याय की गुहार लगाया है।आवेदन में दर्शाया गया है कि मेरी धान के खेत मे मेरे ही गांव के पलक महतो की गाय बराबर चली जाती है।जब मैंने पलक महतो से शिकायत किया कि आप अपनी गाय को बांध कर रखे तो इतने पा पलक महतो, रमन महतो,गुड्डू कुमार, बच्चा महतो,मुन्ना महतो,सूरज कुमार महतो,अवधेश महतो, बहारन महतो,लालबाबू महतो व लालभगवान महतो ने मेरे घर में जबरन घुस कर मारपीट करने लगें।जिससे मेरे सिर में चोट लग गई और वही गिर गई।
