इसुआपुर : प्रखण्ड के विष्णुपुरा निवासी सुमन देवी ने इसुआपुर थानां में जमीन हड़पने , दुष्कर्म की कोशिश और मारपीट का आरोप लगते हुए पूर्व मुखिया सरोज कुमार गिरी उर्फ संगम बाबा एवम केरवा निवासी चम्पू सिंह को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है आवदेक सुमन देवी पेशे से आशा कार्यकता है और गरीबी से जूझ रही है उनका कहना है प्रखण्ड मुख्यालय के दक्षिण कुल 4 कट्ठा खानदानी भूमि है जिसमे संगम बाबा ने अबैध तरीके से उनके पाटीदार से कुल 1 कट्ठा 5 धुरकी जमीन चोरी चिपके लिखवा लिया और चोरी छिपे 4 अन्य लोगो को बेच भी दिए जिसकी जानकारी मुझे नही दि गई , हमेशा की तरह सुमन उक्त खेत मे जब फसल लगाने गई तो पड़ोस में चम्पू सिंह अपने मकान का निर्माण करा रहे थे निर्माण होता देख महिला ने उनसे जानकारी प्राप्त करनी चाही तो उन्होंने फोन कर पूर्व मुखिया संगम बाबा को स्थल पर बुलाया और जब संगम बाबा स्थल पर आए तो दोनों लोग मिल कर दबंगई करते हुए महिला के साथ मारपीट कर कपड़े फाडे गए और पूर्व मुखिया द्वारा गलत नियत से प्रहार किया गया । महिला ने इसुआपुर थाना में प्राथमिकी संख्या 226/22 में उक्त बयान दिया है एवम सभी बिंदुओं पर पुलिस बारीकी से जांच कर रही है ।

रघुनाथपर प्रखंड क्षेत्र में 14 अक्टूबर तक 11:00 बजे से लेकर दिन में 3:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी इस संबंध में जानकारी देते हुए जेई दर्शन कुमार ने बताया कि तकनीकी कार्य होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी उन्होंने कहा कि कई जगहों पर टेक्निकल का चल रहा है जिसको लेकर विद्युत आपूर्ति को बाधित किया गया है

माँझी प्रखंड अंतर्गत दाउदपुर थाना क्षेत्र के खड़रहियाँ गांव में एक इंजीनियरिंग के छात्र को पड़ोस के दो युवकों नें चाकू घोंप कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। बाद में इलाज के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया। मृतक दाउदपुर थाना क्षेत्र के खड़रहियाँ गांव निवासी अशोक कुमार सिंह का पुत्र राज रंजन सिंह 18 वर्ष बताया जाता है। वह कलकत्ता में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता था।तथा कुछ ही दिन पहले दशहरा की छुट्टी में अपने घर आया था। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पिता ने बताया कि पड़ोसी सत्येन्द्र सिंह के दो पुत्रों ने घात लगाकर एक साजिश के तहत शुक्रवार की सुबह उनके पुत्र पर चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। उन्होंने बताया कि लगभग आठ वर्ष पूर्व सत्येन्द्र सिंह से आम तोड़ने के एक मामले में उनका विवाद हुआ था। तब से सत्येन्द्र सिंह तथा उनकी पत्नी उनके पुत्र की हत्या का षड्यंत्र रच रही थी। उनलोगों ने पहले से उनके पुत्र की हत्या की धमकी दी थी। घटना के बाद दाउदपुर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है।

माँझी थाना क्षेत्र के रण पट्टी गाँव में पिछले दिनों हुई लूट मामले का माँझी थाना पुलिस ने उदभेदन कर लिया है तथा उसमें शामिल पांच अपराधकर्मियों को स्वर्ण आभूषण तथा हथियार समेत गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार अपराधकर्मी क्रमशः सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर मठिया गांव निवासी हदीस अंसारी का पुत्र सदाम अंसारी दाऊदपुर थाना क्षेत्र के सरयूपार गांव निवासी महेश प्रसाद का पुत्र पुरुषोत्तम कुमार उदय प्रसाद का पुत्र पृथ्वी प्रसाद मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी धुली बिंद का पुत्र सुग्रीम कुमार तथा रणपट्टी गांव निवासी मदन शर्मा का पुत्र मुन्ना शर्मा उर्फ चंदन शर्मा बताया जाता हैं। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

रघुनाथपुर प्रखंड के गोपी पत्तियां पंचायत में बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान देखे जा रहे हैं क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना था कि आए दिन बंदरों के झुंड की झुंड आकर घर के आसपास लगाए गए बाग बगीचा एवं सब्जी के पेड़ पौधे को तोड़कर तहस-नहस कर बर्बाद कर दे रहे हैं जिसे ग्रामीणों को काफी नुकसान हो रहा है ग्रामीणों का कहना था कि बंदरों द्वारा घर के ऊपर छत पर रखे गए खाने-पीने के अनाज एवं अन्य वस्तु को भी फाड़ कर तहस-नहस कर बर्बाद कर देते हैं जिसे ग्रामीणों को काफी नुकसान हो रहा है हो रहे नुकसान को देखकर ग्रामीण प्

सीवान जीबी नगर थाना क्षेत्र के सेमरा टोला चांचोपाली गांव में खेत में शौच करने गए एक युवक को करंट लगने से बेहोश गया। आनन फानन मैं परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हसनपुरा ,। प्रखंड का एक ऐसा गांव जहां आजादी के बाद भी लोग कच्ची नहरी सड़क से होकर अपना आना - जाना करते हैं । इस सड़क का आज तक कोई भी जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों द्वारा कार्य नहीं कराया गया । जिससे यहां की जनता काफी नारकीय जीवन जी रही है । यह हसनपुरा प्रखंड का तेलकथू पंचायत का सुरहुरिडीह गांव है । जहां आज भी लोग नहर के किनारे बने मिट्टीकरण सड़क से होकर गुजरते हैं । वहीं मामूली बारिश जैसे ही होती है सड़क की दुदर्शा बदतर हो जाती है और वाहन , बाइक लेकर जाने की तो दूर पैदल जाना भी दूभर हो जाता है । यह सड़क तेलकथू भेकपुरवा मुख्य मार्ग से अप्रोच कच्ची सड़क है , जो कि लगभग एक किलोमीटर में है । लोगों का कहना है कि इस गांव में 163 घर दलित , 25 घर नाई , 5 घर साह व 70 से अधिक घर यादव जाति का है । जिनका इस सड़क से बराबर आना जाना रहता है ।

इसुआपुर छपरा - एस एच 90 पर बुधवार को अपने घर इसुआपुर से मशरक आने के क्रम में हनुमानगंज में ब्रेकर के कारण अनियंत्रित होकर स्कूटी सवार दो लोग गिरकर बुरी तरह घायल हो गये । जिसे ग्रामीणों की आनन - फानन में मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य मसरक में भर्ती कराया केन्द्र गया । पहचान जहां घायल की इसुआपुर निवासी नूर आलम का 40 वर्षीय पुत्र अजहरुद्दीन तथा मोहम्मद खलील का 55 वर्षीय पुत्र मोहम्मद जलील के रूप में हुई चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर सिर में लगे गहरे जख्म के कारण बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर दिया । जहां इलाज चल रहा है । कर

हसनपुरा एमएच नगर पुलिस की शिथिलता के कारण एक पीड़ित परिवार दहशत में जी रहा है । यहां तक कि उस पीड़ित परिवार से थाने की पुलिस घटना के एक सप्ताह बाद भी घटना की जांच व पीड़ित परिवार से मिलने तक नहीं गयी । । बता दें कि एमएच नगर थाना क्षेत्र के छोटका टड़िला गांव में बीते 7 अक्टूबर की सुबह एक युवक को चाकू से प्रहार कर बुरी तरह घायल कर दिया गया था । जिसका इलाज पटना में चल रहा है । वह जिंदगी और मौत के बीच इलाजरत में है । हालांकि इस घटना में घायल 23 वर्षीय सुजीत कुमार यादव के 65 1 वर्षीय दादा रामसकल यादव पिता बाबूराम यादव ने स्थानीय थाने में पांच महिला सहित आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है । जहां पुलिस ने 268/22 एमएच नगर हुसैनगंज कांड संख्या दर्ज की है ।

दरौंदा थाना क्षेत्र के करसौत से पुलिस ने शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में सूत्रों का कहना था कि बताया जा रहा है कि रात्रि में शराब तस्कर शराब लेकर आ रहा था। इससे पहले किसी ने थाना प्रभारी को सूचना दिया. सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी ने प्रशिक्षु एसआई मोहित मोहन को जांच के लिए भेजा। पुलिस को देख तस्कर भागने लगा। तस्कर के तलाशी करने पर उसके पास से 02 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुआ। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान करसौत गांव निवासी झामलाल महतो के पुत्र रोहित कुमार है। के रूप में की गई है। खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।