हसनपुरा ,। प्रखंड का एक ऐसा गांव जहां आजादी के बाद भी लोग कच्ची नहरी सड़क से होकर अपना आना - जाना करते हैं । इस सड़क का आज तक कोई भी जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों द्वारा कार्य नहीं कराया गया । जिससे यहां की जनता काफी नारकीय जीवन जी रही है । यह हसनपुरा प्रखंड का तेलकथू पंचायत का सुरहुरिडीह गांव है । जहां आज भी लोग नहर के किनारे बने मिट्टीकरण सड़क से होकर गुजरते हैं । वहीं मामूली बारिश जैसे ही होती है सड़क की दुदर्शा बदतर हो जाती है और वाहन , बाइक लेकर जाने की तो दूर पैदल जाना भी दूभर हो जाता है । यह सड़क तेलकथू भेकपुरवा मुख्य मार्ग से अप्रोच कच्ची सड़क है , जो कि लगभग एक किलोमीटर में है । लोगों का कहना है कि इस गांव में 163 घर दलित , 25 घर नाई , 5 घर साह व 70 से अधिक घर यादव जाति का है । जिनका इस सड़क से बराबर आना जाना रहता है ।