जादू टोना के आरोप में दो पक्षों में हुई मारपीट 26 लोगों को किया गया रोपित हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरिया में जादू टोना के आरोप में जम कर दो पक्षों में मारपीट हो गई एक पक्ष के वकील ने बताया कि उनकी बहन जब खेत में गई थी तो एक औरत के द्वारा उनकी बहन के ऊपर हाथ रख कर जादू टोना किया गया वहीं जादू टोना करने के बाद उनकी बहन की तबीयत काफी खराब हो गई तबीयत खराब होने के बाद जब उन लोगों ने पूछा तो उन लोगों के द्वारा गाली-गलौज की गई तथा मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया गया इस मामले में थाना में आवेदन दिया है वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं एवं अन्य चीजों को लेकर मारपीट करने का आरोप भी लगाया गया है।

सोनपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत मे पिछले कई दिनो से बाहर से आकर एक बंदर ने परमानंदपुर सरपंच मनन बाबा सहित दर्जनों स्थानीय लोगो व राहीगिरो को दौङाकर काट कर घायल कर दे रहा है । इसी क्रम मे मंगलवार को सुबह एक दिन पहले जन्म लिए बच्चे को बंदर ने घर मे चुपके से घुस कर काटकर बुरी तरह से नवजात बच्चे को घायल कर दिया । घायल बच्चा मुरथान निवासी अनरजीत साह के नवजात बच्चा को घर मे घुसकर बदर ने उसे पकङ लिया तथा अपने पंजो से सर को खुन से लहुलुहान कर बच्चा को घायल कर दिया। बच्चा जब जोर जोर से रोने लगा तो घर के सदस्यों ने घर मे प्रवेश किया तो देखा नवजात बच्चा खून से लथपथ है । घर के परिजनों ने आनन फानन में बच्चा को पीएमसीएच पटना ले गया जहा चिकित्सक द्वारा घायल नवजात का प्राथमिक उपचार किया जा रहा ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

-सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 19 छपरा --हाजीपुर मुख्य मार्ग के दुधाला ममता लाइन होटल के पास तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक चालक ने एक प्राइवेट शिक्षक अरुण यादव जो अपने घर सोनपुर आदम से मोटरसाइकिल से नयागांव निजी स्कूल महमूदचक सोमवार को जा रहा था । जहां ट्रक चालक ने ठोकर मार कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया । आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने नाजुक हालत देखकर घायल अवस्था मे उसे वेहतर ईलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया । जहां परिजनों ने घायल युवक पटना ले गया । घायल युवक अरुण यादव पिता अशोक कुमार राय उम्र 32 वर्ष घर सोनपुर आदम के निवासी है । घायल अरुण यादव का मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गया । इस घटना की जानकारी डॉ अवधेश राय ने मंगलवार को बताया कि घायल युवक मेरा भतीजा है । उसका सर ,पैर अन्य शरीर मे काफी चोट ,टूटा फूटा हुआ है जो पटना पीएमसीएच में भर्ती है ।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें। 

पहलेजाघाट ओपी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर कुल 15 लीटर देसी शराब को बरामद कर लिया। इस बात के जानकारी देते हुए ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम ने बताया कि खारिका में छापामारी का 8 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है जिसमें धंधेबाज राजकुमार साहनी व उसकी पत्नी पुलिस के देखते ही भागने में सफल रहे वही सैदपुर में छापामारी कर 7 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है। धंधेबाज योगेंद्र चौधरी भागने में सफल रहा । सभी धंधेबाज के उपर प्राथमिकी दर्ज की गयी है ।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें। 

नयागांव पुलिस ने रसूलपुर पंचायत के महमुदचक गांव के पत्थर घाट के समीप एक मोटरसाइकिल पर देसी शराब लेकर आ रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । इस बात के जानकारी देते हुए नयागांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने मंगलवार को बताया कि मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्रो पर 50 लीटर देसी शराब लेकर वह महमूद चक के रास्ते वह कहि जा रहा था । इसी बीच उस धंधेबाज को सोमवार को देशी शराब व मोटरसाइकिल को जप्त करते हुए धंधेवाज को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार धंधेबाज अमरेश कुमार पिता जवाहिर राय महमूद चक थाना नया गांव के निवासी को मंगलवार को जेल भेज दिया गया है ।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें। 

सोनपुर रेलवे स्टेशन पर जैसे ही न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची वैसे ही जीआरपी के जवानों ने ट्रैन के तलाशी ली । जहां जनरल बोगी से लावारिस हालत में रखे पिट्ठू बैग में 6 बोतल अंग्रेजी शराब को बरामद किया है । इस बात के जानकारी देते हुए रेल थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि 6 बोतल अंग्रेजी शराब जनरल बोगी से बरामद किया गया है सभी शराब 750 ml के हैं ।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें। 

पानापुर . स्थानीय थाने की पुलिस ने शाम थाना क्षेत्र के सतजोड़ा पचहत्तर टोला में छापेमारी कर एक शराब धंधेबाज एवं एक पियक्कड़ को गिरफ्तार कर लिया . गिरफ्तार धंधेबाज सतजोरा पचहत्तर टोला निवासी पुण्यदेव राय बताया जा रहा है . उसके पास से 58 लीटर देशी शराब बरामद किया गया . जबकि शराबी मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन गांव निवासी अनिल साह बताया जा रहा है . थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है .

हसनपुरा . एमएच नगर थाना के शाम साढ़े पांच बजे दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गये . घायलों में अमृत जायसवाल पिता राजेश जयसवाल , कुणाल शर्मा पिता कृष्ण मुरारी शर्मा , प्रमोद कुमार पिता साधु जी साह तथा आत्मा प्रसाद शामिल है . आनन फानन में स्थानीय ग्रामीणों ने सभी घायलों को • इलाज के लिए निजी क्लिनिक में ले गये . जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया . प्रमोद व अमृत को गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सकों ने सीवान रेफर कर दिया . घटना के बाद क्षणिक वहां अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया . विसर्जन देखने आए महिलाएं , बच्चे व पुरुष सदस्य भागने लगे . घायलों ने बताया कि हम विसर्जन के दौरान प्रसाद का वितरण कर रहे थे . तभी एमएच नगर थाना के समीप दूसरे पक्ष से पूर्व मुखिया मोतीलाल प्रसाद सहित उनके भाई व भतीजे द्वारा लाठी डंडे व धारधार हथियार से प्रहार कर बुरी तरह घायल कर दिया . मारपीट के दौरान पुलिस भी कुछ न कर सकी . बताया जा रहा है कि नगर पंचायत चुनाव में मुख्य पार्षद पद के प्रत्याशियों के दोनों अगल - अलग समर्थक थे . पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है .

पानापुर । गंडक नदी का पानी घटना शुरू हो गया । नदी का जलस्तर घटने से तटीय इलाके के लोगों को आस जगी है कि अब बाढ़ से जल्द निजात मिल जायेगा । हालांकि रामपुररुद्र 161 गांव की लगभग एक हजार आबादी की परेशानी जस का तस बना हुआ है । गांव में जाने वाली मुख्य पानी के दबाव से टूट चुका है । पानापुर अंचल कार्यालय ने बाढ़ से घिरे लोगों के लिए एक नाव की सुविधा दी है । वहीं काँध मुखिया प्रतिनिधि डा . वकील राय ने ग्रामीणों को अपनी तरफ से दो नावें उपलब्ध कराई है । इधर तटीय इलाके के गांव सारंगपुर , बसहियां , रामपुररुद्र , सलेमपुर , सोनबरसा , पृथ्वीपुर के लोगों के हालत में भी बदलाव नहीं आया है ।

रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया इस संबंध में बताया गया किए गए वाहन चेकिंग अभियान में वाहन की कागज हेलमेट प्रदूषण के कागज एवं अन्य कई चीजों को देखा गया वहीं कई लोगों पर फाइन भी की गई