-सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 19 छपरा --हाजीपुर मुख्य मार्ग के दुधाला ममता लाइन होटल के पास तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक चालक ने एक प्राइवेट शिक्षक अरुण यादव जो अपने घर सोनपुर आदम से मोटरसाइकिल से नयागांव निजी स्कूल महमूदचक सोमवार को जा रहा था । जहां ट्रक चालक ने ठोकर मार कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया । आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने नाजुक हालत देखकर घायल अवस्था मे उसे वेहतर ईलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया । जहां परिजनों ने घायल युवक पटना ले गया । घायल युवक अरुण यादव पिता अशोक कुमार राय उम्र 32 वर्ष घर सोनपुर आदम के निवासी है । घायल अरुण यादव का मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गया । इस घटना की जानकारी डॉ अवधेश राय ने मंगलवार को बताया कि घायल युवक मेरा भतीजा है । उसका सर ,पैर अन्य शरीर मे काफी चोट ,टूटा फूटा हुआ है जो पटना पीएमसीएच में भर्ती है ।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।