सोनपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत मे पिछले कई दिनो से बाहर से आकर एक बंदर ने परमानंदपुर सरपंच मनन बाबा सहित दर्जनों स्थानीय लोगो व राहीगिरो को दौङाकर काट कर घायल कर दे रहा है । इसी क्रम मे मंगलवार को सुबह एक दिन पहले जन्म लिए बच्चे को बंदर ने घर मे चुपके से घुस कर काटकर बुरी तरह से नवजात बच्चे को घायल कर दिया । घायल बच्चा मुरथान निवासी अनरजीत साह के नवजात बच्चा को घर मे घुसकर बदर ने उसे पकङ लिया तथा अपने पंजो से सर को खुन से लहुलुहान कर बच्चा को घायल कर दिया। बच्चा जब जोर जोर से रोने लगा तो घर के सदस्यों ने घर मे प्रवेश किया तो देखा नवजात बच्चा खून से लथपथ है । घर के परिजनों ने आनन फानन में बच्चा को पीएमसीएच पटना ले गया जहा चिकित्सक द्वारा घायल नवजात का प्राथमिक उपचार किया जा रहा ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।