मृत अवस्था में पुलिस ने शव को किया बरामद सोनपुर-- नयागांव थाना क्षेत्र के डुमरी बुजुर्ग के हरिजन टोली में बुधवार के रात्रि में विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । इस बात के जानकारी देते हुए थनाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने गुरुवार को बताया कि डुमरी बुजुर्ग के मुन्नी देवी उम्र 22 वर्ष पति विकास कुमार राम को मृत अवस्था में घर पर से गुरुवार को बरामद किया है । मृतक का मायके वैशाली जिले के राजापाकर थाना क्षेत्र के बड़का बड़ के रहने वाली है। मृतक के भाई अरुण राम ने लिखित आवेदन देते हुए बहन के दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए जान से मार देने का आरोप में थाने में प्राथमिकी दर्ज की है वहीं पुलिस मामले की तहकीकात करते हुए शव को कब्जे में लेते हुए गुरुवार के दिन पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है । मृतक मुन्नी देवी 2021 अप्रैल माह में उसकी शादी हुई थी। इस घटना के बाद से पुलिस ने मृतका के पति एवं सास को गिरफ्तार कर लिया है ।

सिसवन प्रखंड क्षेत्र के भागर पंचायत अंतर्गत अधिकांश वार्ड सदस्यों द्वारा मेंटेनेंस की राशि बैंक निकाशी करने को लेकर मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा पंचायत सचिव को जांच करने का निर्देश दिया गया है। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि अगर जांच के दरमियान किसी भी वार्ड सदस्य द्वारा मेंटेनेंस की राशि उठाकर मेंटेनेंस के अलावा अन्य जगहों पर खर्च की गई होगी तो उन पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि प्रखंड विकास पदाधिकारी को बैंक मैनेजर के द्वारा इसको लेकर सूचना दी गई थी कि वार्ड सदस्यों द्वारा मेंटेनेंस की राशि का उठाव किया जा रहा है। इसके बाद से जब इस संबंध में जानकारी ली गई पता चला कि बहुत से वार्ड सदस्य मेंटेनेंस की राशि का उठाव कर लिए हैं तथा उसे अन्य मद में खर्चा कर रहे हैं जो कहीं से भी दी सही नहीं है।इसके बाद से प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा जांच के आदेश दिए गए हैं।

चैनपुर ओपी पुलिस ने गुरुवार की दोपहर चैनपुर बजार से शराब के नशा में तिन लोगों को पकड़ा कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बताया गया की पकड़े गए शराबी चैनपुर के छोटू कुमार, मुस्तकीम राईन , और कलामु दिन है।पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि के बाद उन्हें न्यायलय में प्रस्तुत कर दिया गया। जहां से न्यायालय के निर्देश पर आगे की कारवाई होगी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के राजपूर गांव में पुलिस बल पर हुए पथराव को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है इस संबंध में सूत्रों ने बताया कि थाना कांड संख्या 232 बटा 22 के तहत 39 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है तथा 60 अज्ञात पगली प्राथमिकी दर्ज की गई है प्राथमिकी दर्ज होने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा अभियुक्तों को पकड़ने को लेकर लगतार थाना क्षेत्रों में छापामारी की जा रही है

सीवान. शहर के शेख मुहल्ला में बिजली विभाग की टीम ने बुधवार को छापेमारी अभियान चलाया. शेख मोहल्ला के हाजी अहमद के घर जब बिजली विभाग की टीम पहुंची तो उनके द्वारा मीटर बाइपास करके बिजली का उपभोग किया जा रहा था. इस पर प्रशाखा एक के कनीय विद्युत अभियंता ने 16000 का जुर्माना किया, जबकि पूर्व से ही हाजी अहमद का 85,000 रुपये बिजली बिल बकाया था. इस प्रकार कुल एक लाख एक हजार राजस्व नुकसान का प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज करायी गयी है. अन्य विद्युत अभियंता आफताब आलम ने बताया कि बकायेदारों का विद्युत कनेक्शन काटने का शहर में अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान जो भी बाकायदा रहे हैं या चोरी करते हुए पकड़े जाने पर प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है.

सीवान जिले में 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक 11 बजे पूर्वाह्न से लेकर अपराह्न 03 बजे तक अमनौर से बिजली नहीं मिलेगी। इस दौरान अमनौर - एकमा - वैशाली 132 केवी जिआईएस लाइन चार्ज होगा। कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि 12 से 14 अक्टूबर तक सभी पिएसएस को रोटेशन के आधार पर चलाया जाएगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सीवान नगर थाना क्षेत्र के ललन कॉम्पलेक्स में खरीदारी करने गए एक युवक को बाइक सवार दो युवक मारपीट कर फरार हो गए। स्थानीय दुकानदारों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक कि पहचान सराये ओपी क्षेत्र के चांप गांव निवासी आतिर महमद के रूप में हुई है। घायल युवक ने बताया कि गांव से कॉम्प्लेक्स में खरीदारी करने के लिए आया था। दुकान पर सामान देख रहा था। उसी दौरान दुकान के समीप एक बाइक पर सवार दो युवक आए और बेवजह मारपीट कर घायल कर दिया। हालाँकि इसके पहले उस लड़कों से कोई विवाद नहीं था। उसे पहचानते भी नहीं हैं। स्थानीय दुकानदारों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उपचार कर घर भेज दिया।

सिवान जिले में बारिश होने पर भी किसानों ने डीजल अनुदान के लिए आवेदन कर चुके है। लेकिन जांच में पकड़े जाने पर आवेदनों को रद्द कर दिया गया है। किसानों ने फर्जीवाड़ा कर अनुदान की राशि उठाने की कोशिश किए है। अब तक जांच के बाद 26708 आवेदनों को रद्द कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होने के बाद गांवों में जांच और सत्यापन के लिए कृषि विभाग ने कृषि समन्वयकों को लगाया है। ऑनलाइन आवेदनों में अलग अलग तरह की त्रुटियां भी सामने मिली है। जिस पर भी आवेदन रद्द किए गए है। जहां आवेदनों में सिंचाई के रकवा का ही जिक्र नहीं किया गया है, तो किसी के पास डीजल इंजन नहीं है। किसी का डीजल पावती पर पंजीकरण संख्या, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान नहीं है। किसी की डीजल पावती तिथि गलत है तो किसी का आधार व मोबाइल नंबर । कृषि विभाग के पदाधिकारियों की ओर से जांच में यह मामला सामने आया है। जांच में मिले गड़बड़ी के वजह से किसानों को योजना के लाभ से वंचित होना पड़ रहा

हसनपुरा । प्रखंड के मिडिल स्कूल उसरी के शिक्षक कृष्णानन्द त्रिपाठी के 85 वर्षीय पिता प्रभुनाथ त्रिपाठी का निधन सुबह हो गया । वे काफी दिनों से कैंसर से पीड़ित थे । इस घटना के बाद क्षेत्र के शिक्षकों में शोक है । शोक व्यक्त करने वालों में हेडमास्टर अखिलेश कुमार सिंह , हामिद अनवर , विजय यादव , कमलेश कुमार राम , संजीत उपाध्यय , प्रिंस अजय , परवेज अशरफ सहित अन्य शिक्षक शामिल हैं ।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर पंचायत के बिन टोली में पूल से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी है,बता दे कि रसूलपुर गांव के बिन टोली में ब्यास बिन,उम्र 32 वर्ष ,पिता गणेश बिन की पूल पर से गिरने से मौत हो गयी है, वही मौजूद लोगों ने बताया कि पूल पर खाना खाने के बाद रात्रि में अकेले बैठे थे तभी पूल पर से गिरने के बाद उनकी मौत हो गयी,वही गांव के लोग जब शौच के लिये गए तब मृतक के शव को देखा, जिसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी गयी,वही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी का नाम कुंती देबी है,जिनके छोटे छोटे बच्चे है 2 लड़का 1 लड़की है जिनका नाम अभिनाश,आरियल, कृति कुमारी, मजदूरी का काम करते थे,परिवार का भरण पोषण की जिम्मेदारी इनके ऊपर ही था वही परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है।