सिसवन प्रखंड क्षेत्र के भागर पंचायत अंतर्गत अधिकांश वार्ड सदस्यों द्वारा मेंटेनेंस की राशि बैंक निकाशी करने को लेकर मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा पंचायत सचिव को जांच करने का निर्देश दिया गया है। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि अगर जांच के दरमियान किसी भी वार्ड सदस्य द्वारा मेंटेनेंस की राशि उठाकर मेंटेनेंस के अलावा अन्य जगहों पर खर्च की गई होगी तो उन पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि प्रखंड विकास पदाधिकारी को बैंक मैनेजर के द्वारा इसको लेकर सूचना दी गई थी कि वार्ड सदस्यों द्वारा मेंटेनेंस की राशि का उठाव किया जा रहा है। इसके बाद से जब इस संबंध में जानकारी ली गई पता चला कि बहुत से वार्ड सदस्य मेंटेनेंस की राशि का उठाव कर लिए हैं तथा उसे अन्य मद में खर्चा कर रहे हैं जो कहीं से भी दी सही नहीं है।इसके बाद से प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा जांच के आदेश दिए गए हैं।