हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर पंचायत के बिन टोली में पूल से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी है,बता दे कि रसूलपुर गांव के बिन टोली में ब्यास बिन,उम्र 32 वर्ष ,पिता गणेश बिन की पूल पर से गिरने से मौत हो गयी है, वही मौजूद लोगों ने बताया कि पूल पर खाना खाने के बाद रात्रि में अकेले बैठे थे तभी पूल पर से गिरने के बाद उनकी मौत हो गयी,वही गांव के लोग जब शौच के लिये गए तब मृतक के शव को देखा, जिसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी गयी,वही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी का नाम कुंती देबी है,जिनके छोटे छोटे बच्चे है 2 लड़का 1 लड़की है जिनका नाम अभिनाश,आरियल, कृति कुमारी, मजदूरी का काम करते थे,परिवार का भरण पोषण की जिम्मेदारी इनके ऊपर ही था वही परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है।
