रघुनाथपुर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पजवर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई जिसमें स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा 30 देसी रशराब बरामद किया गया वहीं धंधेबाज फरार होने में सफल रहा इस संबंध में सूत्रों ने बताया कि स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर परिवार गांव निवासी अजीत कुमार राम के घर पर छापामारी की गई जहां पर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा एक बोरामें 30 पिस देसी शराब बरामद किया गया है

दारौंदा प्रखंड के रुकुंदीपुर पंचायत के मुखिया पति प्रदीप तिवारी की हत्या के आरोपित भरोसकुंवर टोला निवासी सोनू सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इस संबंध में सूत्रों ने बताया किथानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आंदर थाना क्षेत्र के एराजी बारवा गांव मे दरवाजे पर खड़ी एक बाइक को चोरों ने चोरी कर लिया है। वही इस संबंध में एराजी बरवा गांव निवासी पीड़िता अमित कुमार पासवान की पत्नी नीतू देवी ने थाना में आवेदन देकर बाइक बरामदगी का गुहार लगाया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौली विधानसभा क्षेत्र के जतौर गांव में एक पागल बंदर ने अभी तक 8 लोगों को काट कर घायल कर दिया है, वही लोगों के घर से निकलना भी दूभर कर दिया है। बताया जाता है कि सनकी बंदर जब भी दरवाजा खोला जा रहा है तो काटने के लिए घर के तरफ दौड़ रहा है बार-बार यही प्रक्रिया चलती दिखाई दे रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

परसा किसान भवन से चोरों ने की बीज की चोरी

दिघवारा रेलवे स्टेशन परिसर इन दिनों गंदगी का ढ़ेर बना हुआ है स्टेशन मास्टर नहीं देते है स्वच्छता का ध्यान ।अधिक जानकारी के लिए मोबाइल वाणी पर ऑडियो सुने या डाउनलोड करें ।

लहलादपुर . जनता बाजार थाने के हरपुर कोठी गांव निवासी एवं ग्राम पंचायत राज दंदासपुर के मुखिया पंकज तिवारी की पत्नी ने व्हाट्सएप्प के स्टेटस पर वायरल वक्तव्य के विरुद्ध स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है तथा अपने मुखिया पति की हत्या एक साजिश के तहत कर दिये जाने की शंका जतायी है . उन्होंने स्थानीय थाना क्षेत्र के दंदासपुर निवासी स्व कृष्णा प्रसाद के पुत्र अनूप गौरव को नामजद करते हुए कहा है कि उसने मोबाइल नंबर 9473400065 के व्हाट्सएप्प स्टेटस में लिखा है कि अपराधी सिर्फ मुखियाजी लोग को टारगेट कर रहे हैं , काश मेरे पंचायत में ऐसा हो जाता तो मैं गंगा नहा लूंगा . मुखिया की पत्नी ने इस बिंदु पर संज्ञान लेते हुए अपने पति की जान की रक्षार्थ उचित कार्रवाई करने की मांग की है

इसुआपुर . प्रखंड के पुरसौली गांव के ईश्वरी सिंह तथा विनोद सिंह के घरों में बीती रात्रि चोरी हो गयी . जिससे घरों में रखे सोने , चांदी के गहने , कपड़े , नगदी समेत लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली गयी . वहीं उसी गांव के शैलेंद्र सिंह के दुकान में भी नगद रुपये की चोरी कर ली गयी . दोनों परिवार घर से बाहर हरियाणा में रहते हैं , जिससे उनके घरों में ताले लगे थे . चोरी की घटना को अंजाम देते समय लोगों के जग जाने की आहट पर चोर भाग निकले . वहीं आनन - फानन में घटनास्थल पर चोरों के एक साइकिल , हेक्सो ब्लेड , एक बड़ा चाकू तथा एक गमछा छूट गया है . घटना की सूचना मिलने पर गृह स्वामी ईश्वरी सिंह के रिश्तेदार नवादा गांव के रुदल सिंह ने स्थानीय थाने में चोरी की घटना की सूचना दी है .

सीवान महादेवा ओपी क्षेत्र के हुसैनी मोड़ के समीप लावारिश हालत में एक बाइक मिली है। बताया जाता है कि बाइक में चक्का सहित अन्य पार्ट्स नहीं है। सुबह सड़क किनारे लावारिस हालत देखने के बाद यह खबर आग की तरफ फैल गयी। बाद में. किसी ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर थाने आयी। प्रथम दृष्टया बाइक चोरी की लग रही है। आशंका है कि चोरों ने इस बाइक को चोरी करने के बाद काम के पार्ट्स निकालकर उसे सड़क के किनारे फेंक दिए होंगे। वहीं पुलिस बाइक की पहचान करने में जुटी हुई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

पानापुर ( सारण ) । पानापुर थाना क्षेत्र के पट्टी पचरौड़ गांव में पूर्व के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला समेत दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । घायलों में चंदू राय और अंशु कुमारी शामिल है । वही मंझोपुर में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में धर्मेंद्र नट घायल हो गया हैं । घायल सभी व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है । इस संबंध में पीड़ित पक्ष द्वारा स्थानीय थाने में अलग अलग शिकायत दर्ज कराई गई है । पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है ।