आंदर में अपराधियों तांडव जारी है।पुलिस एक मामले को सुलझा भी नहीं पाती है कि दूसरी वारदात को अंजाम दे दिया जाता है इस दौरान आंदर थाना क्षेत्र के जयजोर बजरंग बली मंदिर के समीप रविवार शाम सात बजे तीन अपराधी हथियार के बल पर जयजोर निवासी मदन यादव का पुत्र सन्तोष कुमार यादव का मोबाइल व रुपये छीनने का मामला प्रकाश में आया है। वही पीड़ित थाने में आवेदन देकर बताया है कि प्रतिदिन की तरह रविवार को आंदर बाजार अवस्थित दवा की दुकान बंद कर के शाम सात बजे अपने घर जयजोर जा रहा था कि इसी दौरान जयजोर बजरंग बली मंदिर के समीप पश्चिम से तीन बाइक पर सवार अपराधीयो ने मेरे बाइक को पीछे से टक्कर मारकर गिरा दिया और मेरे सर पर हथियार तान कर रेडमी नॉट 7 मोबाइल, छ: हजार रुपये और बाइक की चाभी छीन कर पूरब दिशा की तरफ फरार हो गए।
पानापुर थाना क्षेत्र के रामदासपुर गांव में दोपहर में चूल्हे के चिनगारी से लगी आग से एक झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गया बताया जाता है कि रामदासपुर गांव निवासी सुदर्शन शर्मा के घर की महिलाएं सुबह में चूल्हे पर खाना बनाई थी । दोपहर करीब एक बजे चूल्हे से निकली चिनगारी से घर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण दौड़े एवं काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ग्रामीणों के द्वारा आग पर जब तक काबू पाया गया तब तक अगलगी की इस घटना में घर मे रखे अनाज , कपड़े , बर्तन सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया
इसुआपुर भाजपा पूंजीपतियों की कठपुतली है . किसानों की कर्ज माफ नहीं कर पूंजीपतियों के कर्ज माफ किये जा रहे हैं . बैंक के अरबों रुपये गबन करने वालों को प्रश्रय दिया जा रहा है . देश में यूरिया , डीएपी खाद की कालाबाजारी चरम पर है . वहीं किसानों के लिए घोर किल्लत है . उक्त बातें पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने प्रखंड के अचितपुर गांव में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं . उन्होंने कहा कि दल से उपर उठकर भी लोग पूर्व सांसद मेरे पिता प्रभुनाथ सिंह के समर्थकों व शुभचिंतकों ने भी भारी संख्या में भाग लिया . जिससे यह कार्यकर्ता बैठक एक सभा में तब्दील हो गयी . भाजपा धर्म के नाम पर तथा झूठे जुमलेबाजी कर लोगों को ठगने का कामकिया है . जिसे जनता अब समझ चुकी है . जनता महंगाई , बेरोजगारी तथा गरीबी का दंश झेल रही है . वहीं मोदी सरकार सरकारी विभागों का निजीकरण कर नौजवानों का रोजगार छीन रही है . पढने लिखने की उम्र में नौजवानों को मात्र चार वर्षों की अग्निवीर की बिना पेंशन वाली नियोजित नौकरी देकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है . सभा को राजद के जिलाध्यक्ष सुनील राय , विश्वनाथ राय , श्रीभगवान बैठा , राजेश राय , मुखिया अजय राय , अशोक यादव , पूर्व प्रमुख राजकुमार राय , बेबी सिंह , मुखिया प्रतिनिधि पन्नालाल राय , पूर्व मुखिया विजय सिंह , बबलू हसन , रणवीर सिंह , नंदकिशोर राय , हरेराम राम समेत दर्जनों लोगों ने संबोधित किया .
मांझी। माँझी थाना पुलिस ने स्थानीय बलिया मोड़ से शराब लदी एक कार जब्त किया है। पुलिस ने कार में बने विशेष तहखाने से 150 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। इस मामले में दो शराब तस्करों सहित एक लाइनर एवं उसका बाइक भी जब्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष मो जकरिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक कार से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब का खेप लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपनी जाल बिछाकर शराब लदी कार को पकड़ लिया। तस्करों ने बताया कि सोनीपत से शराब लादकर मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था। पुलिस कार एवम बाइक को जब्त कर लाइनर सहित तस्करों को गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई में जुट गई है।
दाउदपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में एक व्यक्ति द्वारा शराब के नशे की हालत में अपने पड़ोस के निर्माणाधीन मकान के पास तोड़ फोड़ व गाली गलौज करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में पीड़ित जैतपुर गांव के विक्की कुमार उपाध्याय ने दाउदपुर थाने में लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में कहा गया है कि गांव ही के जवाहिर महतो के पुत्र त्रिलोकी महतो ने गुरुवार को अचानक मेरे निर्माणाधीन मकान पर आकर गाली-गलौज करने लगे जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया तो नल जल का पाईप उखाड़ कर फेक दिया और मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
दाउदपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ा बाजार में रात में ताला काटकर एक मोबाइल दुकान से हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली गई। दुकानदार मिंटू कुमार ने बताया कि सुबह जब नींद खुली और घर से बाहर निकल कर दुकान पर आया तो देखा कि दुकान में लगे दोनों ताले कटे हुए हैं। अंदर पहुंच कर देखा तो दर्जनों मोबाइल फोन, ब्लू टूथ व 20 हजार रुपये नगद रखे हुए रुपये गायब हैं। चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर दाउदपुर थाना पुलिस ने पहुंच कर जांच-पड़ताल की। थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया कि दुकानदार के द्वारा कोई लिखित आवेदन नही दिया गया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
दरौदा सिवान जीबी नगर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी, जिसमें एक पक्ष से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों की पहचान सोनवर्षा गांव निवासी मो अजमेर अली व शमशेर अली के रूप में हुई. घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि घर से कुछ दूरी पर बारह धुर जमीन है. जिसे पट्टीदारों द्वारा कब्ज़ा करने की नीयत से घेराव किया जा रहा था. जिसका विरोध करने पर सभी मिलकर लाठी डंडे से हमला कर दिया. जिसमें दो भाई घायल हो गये.
सीवान. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करमली हाता गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी, जिसमें एक पक्ष से चाचा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गये. इस संबंध में सूत्रों ने बताया कि दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों की पहचान करमली हाता गांव निवासी बालचंद्र राम व ब्रजेश राम के रूप में हुई. घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि घर के बाहर बैठे थे. उसी दौरान गांव के चार लोग आये और वह गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया. इस मामले में घायल ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आंदर प्रखंड के मानपुर पतेजी में एक झोपड़ी नुमा मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से घर में सो रही एक महिला झुलस गई जबकि दो लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई है। घायल महिला प्रभावती देवी का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। घटना के संबंध में सतन राम के पीड़ित पत्नी प्रभावती देवी ने बताया कि बताया कि भोजन पकाने के बाद भोजन कर में अपने बच्चों के साथ घर में सो गई थी। वही 12:00 आग की लपट देखकर आंखें खुली तो अपने बच्चों को झोपड़ी से लेकर बाहर भागी। वही बकरी एवं मवेशी को खोलने के दौरान झूला कर जख्मी हो गई। जिसके बाद चिलाने का आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश करने लगे वही कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया तब तक घर में रखे 50,000 नगद, सोने का कुंडल, नथुनी 20 बोरा गेहूं, 2 बोरा चावल, 2 बोरा सरसों दो साइकल, कपड़ा बर्तन फर्नीचर समेत आवश्यक कागजात जलकर राख हो गए। वही सूचना के बाद पहुंचे असांव थाने के SI जफर आलम मामले की जांच करने पहुंचे और पीड़ित परिवार को सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया है
रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के धंधे में लिप्त धंधे बाजू को गिरफ्तार करने को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के कई जगहों पर छापामारी की इस संबंध में सूत्रों का कहना था कि स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध शराब के धंधे में लिप्त धंधे वालों को गिरफ्तार करने को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर एवं दियारा क्षेत्रों में छापेमारी की गई क्षेत्रों में की गई
