दिघवारा मे अनियंत्रित कार ने साइकिल से जा रही युवती को कुचला ।अधिक जानकारी के लिए मोबाइल वाणी पर ऑडियो सुने या डाउनलोड करें ।
शौच करने गए युवक के साथ मारपीट सीवान.हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़रम गांव में शौच करने गए एक युवक को असामजिक तत्व के लोगो ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल युवक को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल युवक कि पहचान बड़रम गांव निवासी इस्फाक अली के पुत्र मोहमद युसूफ के रूप में हुई है.घटना के सम्बन्ध में घायल के परिजनों ने बताया कि बुधवार कि रात शौच करने के लिए घर से बाहर गया था.देर रात तक घर नहीं लौटा, इधर उधर सभी से पूछताछ किया गया लेकिन किसी को भी जानकारी नहीं थी.सुबह के समय शौच के लिए ग्रामीण गए हुए थे जिन्होंने सुचना दिया कि घायल अवस्था में युवक सड़क किनारे पड़ा है. आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्तिथि गंभीर बना हुआ है. घायल युवक होश में आने के बाद भी घटना के सम्बन्ध में नहीं बता रहा है.घायल डरा व सहमा है. चिकित्स्कों का कहना है कि मानसिक रूप से डर गए है.
आंदर प्रखंड के पचोखर गांव निवासी 50 वर्षीय पंचु राम का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। पंचू राम के आकस्मिक निधन से पूरा परिवार बेसहारा हो गया है। पत्नी समेत बच्चे बच्चियों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि पंचू राम दमा के मरीज थे। गुरुवार को इलाज के दौरान अचानक मौत हो गई। वही मौत की सूचना पर पहुंची जिला पार्षद मंजू देवी और पूर्व जिला पार्षद योगेंद्र यादव ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए। और तत्काल परिवारिक लाभ से सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया। वही उनके अंतिम संस्कार में चुमन ठाकुर , बिरेश राम , गोपाल ठाकुर , जगरनाथ ठाकुर समेत सैकड़ों लोग सामिल हुए ।बता दें कि मृतक पंचू राम की अविवाहित 2 बेटियां एवं एक बेटे हैं। और किसी तरह कमा कर पंचू राम परिवार का भरण पोषण करते थे वही उनके मौत से परिवार के लोग बेसहारा हो गए हैं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
दरौली विधानसभा क्षेत्र के चिस्तिया जामा मस्जिद के समीप स्थित एक फल दुकान के ताला काटकर चोरों ने दुकान में रखे 18 सौ नगदी सहित मोबाइल की चोरी कर लिया है। आपको बता दें कि मुख्य सड़क पर मस्जिद के समीप धर्मबीर वर्मा के फल दुकान का ताला चोरों ने जिस प्रकार आराम से लोहे की आरी से ताला काटकर चोरी को अंजाम दिया है उससे प्रतीत होता है कि पुलिस का भय बिल्कुल नही है। घटना की जानकारी दुकानदार धर्मबीर को उस समय हुयी जब दुकान खोलने गया। दुकान का ताला कटा हुआ था और दरवाजा खुला पड़ा था। चोरों बगल के दुकान का भी ताला काटने का प्रयास किया है मगर सफलता नही मिली है। व्यवसायियों में इस घटना से काफी नाराजगी है क्योंकि मुख्य बाजार और मुख्य सड़क पर घटना घटी है। व्यवसायियों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।
असांव थाना क्षेत्र के सदलपुर गांव में बीते दिन आपसी विवाद में हुए मारपीट को लेकर एक पक्ष से उमाशंकर चौहान की पत्नी अनीता देवी ने थाने में आवेदन देकर छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है। अपने दिए गए आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि 6 नवंबर को गांव के ही रंजीता देवी, सिमरन कुमारी, शांति देवी, अजय चौहान, आजाद कुमार शर्मा, अवधेश चौहान गाली गलौज करते हुए घर में घुस कर मारपीट की और बक्से में रखे रुपया निकालकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना अध्यक्ष का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है मामले की जांच की जा रही है।
आंदर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में एक सनकी बंदर ने गुरुवार को 4 व्यक्तियों समेत दो मवेशियों को काट कर घायल कर दिया है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों की पहचान पिपरा गांव निवासी राजबली पड़ीत, महातम भगत, अभय सिंह, संजयोती देवी के रूप में की गई है। इधर इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम हो गया है लोग बंदर के आतंक से पूरी तरह भयभीत है। वहीं वन विभाग से लव सिंह, राधेश्याम। भगत, नंदेश्वर सिंह, अभय कुशवाहा आदि ग्रामीणों ने बंदर को पकड़ने की मांग की है।
सिसवन (सीवान) थाना क्षेत्र के घुरघाट मठियां गांव के चौर स्थित खेत से रात एक किसान की पंपिंग सेट मशीन चोरी हो गई। घटना के बारे मे जानकारी देते हुए पीड़ित किसान स्थानीय निवासी पुनदेव भारती ने बताया की खेती का समय है, इसलिए खेत पर अकसर पंप सेट का काम पड़ता है। ऐसी स्थिति में काम के बाद उसे खेत में ढक कर घर चले जाते हैं। मंगलवार को भी काम खत्म होने के बाद पंपिंग सेट को खेत मे ही छोड़ घर चले आए। बुधवार सुबह जब खेत पर गया तो देखा कि पंप सेट गायब है। मामले मे पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलीस से की है।
सिसवन(सीवान) चैनपुर ओपी पुलिस ने चैनपुर बजार से छापेमारी कर नशे के हालत मे तीन लोगो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि चैनपुर गांव निवासी राजेश कुमार व रविंद्र साह नयागांव निवासी अमीर खान को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपीयों की मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद सभी को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया।
पानापुर अंतर्गत सारंगपुर डाकबंगला घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर सुबह स्नान करने आए एक युवक की बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने का मामला सामने आया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार इसुआपुर थाना अंतर्गत बंगरा गांव निवासी बिट्टू कुमार अपने बड़े भाई गुड्डू कुमार सिंह की बाइक लेकर स्नान करने आये थे सारण तटबंध पर बाइक खड़ी कर स्नान करने गए इसी दौरान उनकी बाइक चोर लेकर फरार हो गए । इस मामले में बिट्टू कुमार ने स्थानीय थाने में आवेदन दिया गया हैं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।
रघुनाथपुर प्रखंड केटारी से चैनपुर तक सड़क काफी जर्जर हो चुका है सड़क जर्जर हो जाने के कारण गाड़ी तथा बाजार और आसपास के क्षेत्रों को लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है अति महत्वपूर्ण होने के बावजूद न तो इसकी मरम्मत की जा रही है नहीं किसी योजना में शामिल कर कर नए सिरे से बनाया जा रहा है वही इस संबंध में स्थित के ग्रामीणों का कहना था कि सड़क के जगह हो जाने के कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है कभी भी कोई घटना दुर्घटना की डर बनी रहती है
