सिसवन (सिवान)चैनपुर ओपी पुलिस ने चैनपुर बजार से दोपहर शराब के नशे में धुत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। ओपी प्रभारी अभिनंदन कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि चैनपुर बजार मे तीन व्यक्ति शराब के नशे मे धुत होकर हंगामा मचा रहे हैं।जिस पर कार्रवाई करते हुए घुरघाट गांव निवासी राजेश शर्मा, चैनपुर निवासी कमलेश कुमार भारती, रसूलपुर थाना क्षेत्र के बनपुरा गांव निवासी अजय कुमार पंडित को शराब के नशे मे गिरफ्तार किया गया।मेडिकल टेस्ट कराने पर शराब पीने की पुष्टि हुई।तीनों को रविवार को जेल भेजा जाएगा।
घटिया सामग्री का उपयोग का लगाया आरोप सिसवन (सिवान): प्रखंड के सिसवन रेफरल अस्पताल परिसर में बनाए जा रहे अस्पताल के नयें भवन के निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने सोमवार को कार्यस्थल पर पहुंच कर विरोध जताया तथा निर्माण कार्य को रोक दिया।स्थानीय ग्रामीण शंकर गिरि,संजीव सिंह, देवेंद्र तिवारी, सतेंद्र सिंह, अशोक मांझी, शिवमंगल सिंह, विनोद गुप्ता, लोकनाथ साह,अवधेश यादव ने बताया कि भवन निर्माण में संवेदक द्वारा शुरू से ही अनियमितता बरती जा रही है।ईंट, गिट्टी, सीमेंट और सरिया भी घटिया स्तर का उपयोग किया जा रहा है। निर्माण कार्य में जिस सरिया का इस्तेमाल किया जा रहा है, वह जंग लगा हुआ है।ग्रामीणों का आरोप है कि भवन का निर्माण कार्य बगैर किसी अभियंता की मौजूदगी में कराया जा रहा है। इस लापरवाही के कारण ठेकेदार द्वारा जमकर धांधली की जा रही है। शिकायतों के बावजूद नहीं दिया जाता ध्यान ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में धांधली की शिकायतें मिलने के बावजूद अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी भी घटिया निर्माण कार्य की जांच नहीं कर रहे हैं। ऐसे में घटिया सामग्री से बने गुणवत्ताहीन भवन के जल्द क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी रहेगी। नियमानुसार निर्माण स्थल पर स्टीमेट एवं डीपीआर का निर्माण स्थल पर बोर्ड लगाकर सार्वजनिक किया जाना चाहिए, लेकिन ठेकेदार ने बोर्ड नहीं लगाया है।आपको बता दें कि ठीकेदार द्वारा मुख्य सड़क से कृषि विभाग की ओर जाने वाली सड़क को भारी वाहनों को लाकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है जिसकी शिकायत कई बार बीडीओ से कि गई है।इस संबंध में रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉक्टर एएस खान ने बताया कि शिकायत मिली है मामले की जांच कर वरिय अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
माँझी के सलेमपुर में आयोजित मेडिकल कैम्प में कड़ाके की ठंड के बीच एक सौ से अधिक मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। रामकृष्ण मिशन आश्रम शाखा सलेमपुर के परिसर में आयोजित मासिक मेडिकल कैम्प में छपरा के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव रंजन डॉ बिनोद सिंह तथा डॉ अमित तिवारी के अलावा महिला चिकित्सक डॉ अनिमा सिंह तथा डॉ एकता कुमारी ने मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की तथा मरीजों के बीच मुफ्त दवा आदि वितरित किया। शिविर में छपरा रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी अतिदेवानन्द जी महाराज लालबाबू सिंह।शिक्षक। तथा पूर्व जिप सदस्य धर्मेन्द्र सिंह समाज आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
दहेज के लिए महिला की गला दबाकर हुई हत्या पति हुआ गिरफ्तार कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के मचेतना में देर रात एक विवाहिता की हत्या गले में फंदा डालकर कर दी गई वहीं मृतक की पहचान बचत ना निवासी नाजिर हुसैन उर्फ ताहिर हुसैन की 26 वर्षीय पत्नी रेहाना खातून के रूप में मृतका के पिता जी बी नगर थाना के निवासी आया हुआ है जिन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई है
हुसैनगज क्षेत्र के सिगहीं निवासी विक्रमा प्रसाद का पुत्र सर्वजीत प्रसाद के मकान का ताला तोड़ कर नकद सहित लाखों रुपये चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सर्वजीत अपने पुरे परिवार के साथ, रामनगर सीवान में रहते हैं. सिंगही गाँव का मकान अधिकतर बंद रहता था. इधर कुछ महिने से सर्वजीत बिजनेस के सिलसिले में अपनी पत्नी सहित असम गये हुए हैं. दो पुत्री व एक छोटा पुत्र सीवान बने मकान में रहते हैं. इसी का लाभ उठा कर बंद पड़े मकान का ताला काट कर सभी कमरे तथा अलमारी का ताला तोड़ कर लगभग 4 लाख रूपये नकद व लगभग 6 लाख का जेवर चोरी कर लिए. परिजनों ने बताया कि बड़ी बेटी की शादी किये थे उसका सारा जेवर तथा उसका नकद रुपये, मकान मालिक की पत्नी की सारे जेवरात तथा छोटी बेटी की शादी के लिए जो जेवरात बनाया गया था सभी चोरों द्वारा चोरी कर लिए गया. जब घटना की जानकारी गाँव वालों ने फोन पर सीवान मकान पर दिया तो आनन फानन में सर्वजीत की दोनों बेटी व छोटा बेटा सिंगही गाँव पहुँच कर स्थिति से अवगत हुए. वहीं घटना की जानकारी अपने पिता को दी. सर्वजीत घटना की जानकारी आंदर थाना में दिया. सूचना पर आंदर थाना की पुलिस उनके मकान से गयी चोरी का मुआयना करते हुए थाना में आवेदन देने को कहा. घटना की सूचना मिलते ही मकान मालिक सर्वजीत अपनी पत्नी सहित असम से सिंगही गाँव आने के लिए ट्रेन से चल दिए हैं.
सोनपुर थाना परिसर में विभिन्न मामलों में पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहन कानूनी जटिलता की वजह से जप्त किये गए सैकड़ो वाहनो पर पेड़ पौधे उग गए हैं वहीं जर्जर हालत में कबरखाना बन गया है और जप्त किए गए सैकड़ो वाहन सड़ रहे हैं । वाहनों की भरमार की वजह से अधिकांश जप्त किये गए पूरी तरह से कबाड़खानों में तब्दील होते जा रहा है । थानों में सड़ने वाले वाहनों में दो पहिया वाहनों की संख्या अधिक है । ट्रक,टेम्पू,कार और हल्के वाहन भी थाना परिसर में जगह घेरे हुए है । इतना ही नहीं जप्त किए गए वाहन थाने परिसर में जगह नहीं रहने के बाद अब सड़क मार्ग के किनारे गाड़ी के ऊपर गाड़ी रखी गई है । वाहनों की जगह नहीं रखने से कई वर्षों से तेज धूप , बरसात की मार झेल रहे अधिकांश वाहन सड़ चुके हैं । ज़्यादा जानकारी के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
मांझी साधपुर छतर- चमरहियां मार्ग पर बलेसरा के पहले साधपुर पॉल्ट्री फार्म के समीप शनिवार की अहले सुबह अपराधियो ने गोली मारकर बाइक सवार दो युवकों को घायल कर दिया। घायल युवक आपस में भाई बताये जाते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मांझी थाना के गुर्दाहां कला गांव में बीरेंद्र महतो के पुत्र राहुल कुमार की चाकू घोंप कर हत्या कर देने के मामले में मृतक के छोटे भाई मनीष कुमार के फर्दबयान पर प्राथमिकी दर्ज करने बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद उसी गांव के मोहित कुमार व मनु कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
, दारौंदा थाना क्षेत्र के दारौंदा बाजार के हाथोपुर मोड के बाजार से खरीदारी करने आए युवक की एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने झोला छिनकर भागने लगे। तभी पीड़ित युवक द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने पीछा कर दो बदमाशों को पकड़ लिया जबकि एक बदमाश भागने में सफल रहा। इस संबंध में सूत्रों ने बताया कि ग्रामीणों ने उक्त दोनों बदमाशों को पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तार • बदमाशों की पहचान सारण के नगर थाना क्षेत्र के छोटा तेलपा निवासी ■ रितेश कुमार एवं मुजफ्फरपुर के मीनापुर निवासी मिथुन कुमार के रूप में हुई है, वहीं फरार बदमाश मुजफ्फरपुर के मीनापुर निवासी नितेश कुमार बताया जाता है।
