सोनपुर के मीना बाजार का एक युवक की पटना स्थित उसके बहन के घर पर अचानक हुई मौत। युवक अपनी शादी का सामान खरीद कर अपने बहन बहनोई के घर पटना गया हुआ था रात में वह खा पीकर सोया तो सोया ही रह गया। परिवार के सदस्य ठंड लगने से मौत की आशंका जाहिर कर रहे हैं। मृतक उदय द्विवेदी का पुत्र रोशन कुमार द्विवेदी 25 वर्ष है। मिली जानकारी के अनुसार रोशन की शादी बीते 2 माह बाद होनी थी । वह शादी मे कपड़ा तथा अन्य सामान खरीदने पटना गया था। सामान खरीदने के उपरांत वह अपने बहन बहनोई के घर पर रुक गया। एक साथ खाना खा पीकर सभी सोने चले गए इसी बीच सुबह जब उसे जगाने गया तब उसे मृत पाया देख चीख-पुकार मच गई।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
महाराजगंज शहर के पुरानी बाजार में मकर संक्रांति पर बाजार मे सामान की खरीदारी करने आए युवक का अज्ञात चोरों ने स्प्लेंडर बाइक की चोरी कर ली है. वही इस संबंध में बाइक मालिक शेख हुसैन ने महाराजगंज थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच में जुटी है थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने जानकारी दी। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोनपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत के सरपंच शशिकांत ओझा के घर पर चढ़कर बुधवार की देर शाम कुछ युवकों ने फायरिंग की तथा गाली गलौज किया। हो हल्ला और गाली गलौज की आवाज सुनकर जैसे ही सरपंच तथा उनके परिवार के सदस्य बाहर निकले तब तक 5 मोटरसाइकिल पर सवार 10 युवक वहां से भाग निकले। इसे लेकर परमानंदपुर मुरथान के उक्त सरपंच शशिकांत ओझा उर्फ मनन बाबा ने 3 लोगों को नामजद तथा अन्य सात आठ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने हेतु सोनपुर थाने में एक आवेदन दिया है। इस बाबत शशिकांत ओझा ने गुरुवार को बताया कि उनका भतीजा अर्पित कुमार ओझा मंगलवार वर्ग 10 का छात्र है । वह सोनपुर कोचिंग पढ़ने गया था । इसी बीच वह कोई कार्य से सोनपुर में रुक गया और उसे घर लौटने में देर हो गई। वह रात्रि के लगभग 8:30 बजे टैंपू से सिताबगंज बाजार उतरा। वह अपने घर जाने के लिए जैसे ही आगे बढ़ा की सड़क किनारे खड़े तीन चार लड़कों ने उसे घेर लिया। और उसके गले पर पिस्टल भीरा कर सोने का चैन जिसका कीमत लगभग ₹60000 था उसे छीन लिया। विरोध करने पर उसके गले में मफलर डालकर दबाने लगा तो उसने चिल्लाने लगा इसी बीच राहगीर आते देख उक्त लड़कों ने उसको छोड़ते हुए वह धमकी दिया कि अगर शोर मचाया तो जान से मार दूंगा। इस घटना की जानकारी बुधवार को उसने घरवालों को दी । तब सरपंच मनन ओझा उक्त लड़कों के घर पर उनके माता-पिता से इसकी शिकायत करते हुए चेन लौटाने का अनुरोध किया। ज़्यादा जानकारी के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
सोनपुर कोर्ट वारंटी अभियुक्त को आरपीएफ सोनपुर ने घुसबर से छापामारी कर फरार चल रहे अभियुक्त को गुरुवार के गिरफ्तार कर लिया है । इस बात की जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर रूपेश कुमार ने गुरुवार को बताया कि इस छापामारी में सहायक उपनिरीक्षक पवन कुमार ,आरक्षी सुधीर कुमार दास ,आरक्षी सुभाष यादव व अन्य पुलिस बल के सहयोग से छापामारी कर कोर्ट वारंट जारी किए गए एक अभियुक्त को उसके आवास के निकट से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम चन्देश्वर साह पिता- स्व. राम लखन साह घर- घुसबर थाना सदर हाजीपुर जिला वैशाली के निवासी है । गिरफ्तार अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था । अभियुक्तों को छपरा जेल भेज दिया गया ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
कपड़े दुकानदार के साथ हुई मारपीट सोनपुर ---सोनपुर थाना क्षेत्र के गोला बाजार रेलवे गुमटी होते पहाड़ी चक जाने वाले रास्ते पर एक होटल के समीप मंगलवार की शाम एक कपड़े की दुकानदार के साथ कुछ युवकों ने किसी बात को लेकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर लोगों में दहशत फैलाने के उद्देश्य पिस्टल निकालकर हवाई फायरिंग की। फायरिंग की घटना के लेकर इलाके में दहशत फैल गया । इस घटना के बाद गोला बाजार में अफरा-तफरी माहौल बन गया जो जहां था वही सहम गया । हवाई फायरिंग करने वाला युवक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा । इस घटना के संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि इस तरह की घटना की जानकारी पुलिस को नहीं है ।
-सोनपुर --छपरा रेलखंड के दिघवारा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 के ओवर ब्रिज के नीचे काला रंग के पिट्ठू बैग में रखें कुल अंग्रेजी शराब 5.250 ग्राम अंग्रेजी शराब को जीआरपी ने बरामद कर लिया है । इस बात की जानकारी देते हुए रेल थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बुधवार को बताया कि दिघवारा स्टेशन पर एक युवक के बैग की तलाशी के दौरान उसके बैग से 3 बोतल 8 पीएम 4 बोतल 750 एमल कुल 5. 250 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है । गिरफ्तार शराबी वैशाली जिले के औद्योगिक क्षेत्र हाजीपुर थाना के हिलालपुर गाँव के रामवृक्ष पासवान के पुत्र कृष्णा पासवान को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार युवक के ऊपर विभागीय कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जानकारी दे रहे हैं की महाराजगंज शहर के कहीं भी किसी भी चौक चौराहों पर ठंड से बचाव के लिए आती अलग नहीं चलाई जा रही है ठंड से लोगों की कठिनाई बढ़ती जा रही है ग्रामीणों का कहना है कि सभी चौक चौराहों पर लोग निजी लकड़ी जलाकर ठंड से बचाव के लिए जला रहे हैं जबकि नगर पंचायत प्रशासन द्वारा डेढ़ क्विंटल लकड़ी जलाने झूठा बात बताया जा रहा है ठंड काफी बढ़ गई है और लोग ठंड में काफी कठिनाई और परेशानियां जल रहे हैं ठंड के कारण लोग घर से बाहर सड़कों पर नहीं आ रहे हैं।
दरौदा प्रखंड क्षेत्र में सब्जी का उत्पादन करने वाले किसान शीतलहर से त्रस्त हैं। फूल गोभी, पत्ता गोभी, बैगन, टमाटर, हरी मिर्च, पालक, कद्दू, मटर छीमी के उत्पादन में 30 प्रतिशत तक कमी आई है। सब्जी उत्पादक किसानों का कहना है कि शीतलहर की वजह से झुलसा रोग का प्रकोप शुरू हो गया है। पत्तियां झुलसने से सब्जी का उत्पादन तेजी से गिर रहा है। उत्पादन कम होने से बाजारों में हरी सब्जी की कीमत में एक बार फिर उछाल शुरू हो गई है। हरी सब्जी की बढ़ती तबका परेशान नजर आ रहा है।
