सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर के दियारा क्षेत्र से खेती कर किसान और मजदूर अपने साथ इक़री लेकर लोग नाव से अपने घर सबलपुर आ रहा था जहां इसी बीच अचानक बुधवार के शाम सुखदेव घाट के समीप नाव असंतुलित हो गया जिसके कारण नाव गहरे पानी में चले जाने से नाव गंगा नदी में डूब जाने के कारण उसमें सवार लोग किसी तरह से जान बचाकर निकल गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के सफल आयोजन हेतु मंगलवार को सोनपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय के सभागार में एक बैठक की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि विगत वर्षों के तर्ज पर झंडोत्तोलन के दिन सभी कार्यक्रम समयनुसार किए जायेगे । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
सोनपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत परमानंदपुर व शिकारपुर के गुलरिया घाट में छापामारी कर कूल 180 लीटर देसी शराब बरामद करते हुए 2 धंधेबाज को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है । इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि 140 लीटर देसी शराब छापामारी कर परमानंदपुर चौर से बरामद किया गया है। इस छापामारी में धंधेबाज भागने में सफल रहा जबकि शिकारपुर के गुलरिया घाट के पास 40 लीटर देसी शराब बरामद किया गया । इस मौके पर दो शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया । शराब धंधेवाज वकील पासवान व संतोष कुमार फकराबाद निवासी को गिरफ्तार कर विभागीय कार्रवाई करते हुए सोमवार को जेल भेज दिया गया ।ज़्यादा जानकारी के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
सोनपुर -पहलेजा घाट ओपी क्षेत्र के अंतर्गत पहलेजा घाट के पास एक पुराने केस के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है। इस बात की जानकारी पहलेजाघाट ओपी प्रभारी विश्वमोहन राम ने सोमवार को बताया कि 8 वर्षों से फरार चल रहा सोनपुर थाना के एक कांड के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी रविंद्र उर्फ खविंद्र साह पिता फुलेशबर साह घर पहलेजा घाट का रहने वाला है । उसके विरुद्ध इश्तेहार चिपकाया गया था । इसी दौरान उसे गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंद है फिर भी लोग सड़क मार्ग ,जलमार्ग , रेल मार्ग से भी शराब धंधेबाज शराब के लेकर अपना व्यापार दिन दुगना रात चौगुना कर रहा है । सोनपुर रेलवे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी सफल तभी हो सकता है जब बेरोजगारों को रोजगार मिले । नए- नए उद्योग खुले तो निश्चित ही बिहार में शराबबंदी सफल हो सकती है क्योंकि कम लागत में मुनाफा ज्यादा होती है इसलिए पढ़े लिखे युवा इस धंधे में संलिप्त है अब तो कम पढ़े लिखे महिलाएं भी इस धंधे में संलिप्त हो रही है । सबसे बड़ी बात यह है कि अब एसी बोगी या रिजर्वेशन बोगी में भी धंधेबाज लुका छिपाकर किसी तरह से शराब को अन्य प्रदेश से लाकर बिहार में बेचने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है वही पुलिस भी वैसे धंधेवाज के ऊपर शिकंजा कसने के लिए लगातार छापामारी ट्रेन मार्ग में भी कर रही है । जिसका परिणाम यह है कि अब ट्रेन में भी यात्री की बैग की तलाश की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को सोनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पर खड़ी गाड़ी 14016 सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन की एसी बोगी की A/2 बर्थ संख्या 21 पर एक यात्री के बैग की तलाशी के दौरान अंग्रेजी शराब बरामद किया गया वही मौके पर एक रेल यात्री को गिरफ्तार किया गया तो वही गाड़ी संख्या 4652 के एसी बोगी में लावारिस हालत में शौचालय के पास से दो ट्रॉली बैग में अंग्रेजी शराब कुल 38 .250 लीटर बरामद किया है । इस बात की जानकारी देते हुए रेल थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने रविवार को बताया कि सोनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 पर खड़ी गाड़ी 14016 सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन की गाड़ी की तलाशी के दौरान एसी बोगी की A /2 बर्थ संख्या 21 पर बैठे एक यात्री की बैग की तलाशी के दौरान उसके पास से 2 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
गांजा बेचने के आरोप में हरिहरनाथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल सोनपुर--- हरिहरनाथ मंदिर के आगे नवनिर्मित नये हरिहरनाथ ओपी के समीप एक दुकान में में गाजा भरकर बेचने का कार्य करने वाले को हरिहरनाथ पुलिस ने छपामारी कर मौके पर दो युवक को हिरासत में ले लिया । इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने रविवार को बताया कि शनिवार की देर शाम एक दुकान में छापामारी का सिगरेट में भरे गाजा के साथ 49 पीस भरा हुआ लूज सिगरेट के अलावा एक कागज की पुड़िया में गाजा जैसा पदार्थ बरामद हुआ । इस मामले में दो युवक को गिरफ्तार किया गया जहां गिरफ्तार करने के बाद दुकानदार के परिजनों के साथ सैकड़ों लोग पहुंचकर हरिहरनाथ ओपी में पहुँच कर एक युवक को छुड़ाने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने लगा एक घण्टे तक चली ड्रामेबाजी को देखकर इस घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी गई । जहां सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एसडीओ सुनील कुमार, एडिशनल एसपी अंजनी कुमार सिंह ने दल बल के साथ पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रण में लिया । पकड़ा गया युवक सोनपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 20 के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद अशोक कुमार का भाई है । उसके ही समर्थकों ने लोगों की भीड़ वहां जुट आकर नारेबाजी करने लगा जहां पकड़े गए दो युवकों में एक युवक को छुड़ाने की कोशिश ग्रामीणों ने की। ग्रामीणों का कहना था कि एक लड़का जो आर्मी के अभ्यर्थी हैं उसे छोड़ दिया जाए वहीं रविवार के दिन जांच पड़ताल करते हुए राजा कुमार के ऊपर विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया गया है उसे सोमवार के दिन छपरा जेल भेज दिया जाएगा जबकि दूसरा युवक को रविवार के दिन छोड़ दिया गया ।
मांझी प्रखंड क्षेत्र के किसान नीलगायों के आतंक से किसान परेशान और खेती तबाह हो रही है। नीलगायों का झुंड लहलहाती रवि फसलों को बर्बाद करने पर आमादा है। नील गाय रात के अंधेरे में झुंड में आकर गेहूं आलू मक्का तथा सरसों आदि की फसल को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ दौड़ लगाकर मक्के के पौधों को तोड़ रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौदा प्रखंड क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर के कारण दूध के उत्पादन में कमी देखा जा रहा है जहां दूध के उत्पादन में कमी होने के कारण पशुपालक चिंतित देखे जा रहे हैं वहीं इज्जत के पशुपालकों को कहना था कि हर संभव उपाय करने के बावजूद भी दूध के उत्पादन में कमी देखने को मिल रही है वहीं प्रखंड क्षेत्र में लगता कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है
Transcript Unavailable.
