Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

दारौंदा थाना क्षेत्र के अगरौली गाव के समीप सड़क दुर्घटना में 22 सितंबर 2022 को घायल महिला को पटना में मौत हो गई। मृत महिला चकरी निवासी आजादी यादव की पत्नी रीना देवी है। मृतका के पिता सह दारौंदा थाना क्षेत्र के मिल्की मधवापुर निवासी रामबाबू यादव ने बताया कि 22 सितंबर को अंगरौली गांव के समीप सड़क दुर्घटना में मेरी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई थी। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल महाराजगंज में भर्ती कराया था जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। पटना में शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आजादी यादव, रागिनी कुमारी, रोशनी कुमारी सहित अन्य लोग बेहाल है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार सरकार ने महत्वपूर्ण पर्व पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लेकर सभी बुद्धिजीवियों,पूजा समितियों,जनप्रतिनिधियों , समाजसेवियों के बीच थाने परिसर में सभी को बुलाकर महत्वपूर्ण पर्व के पूर्व शांति समिति की बैठक बुलाकर कई दिशा निर्देश जारी की जाती है लेकिन सोनपुर प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष भरत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सोनपुर थाने में शांति समिति की बैठक को खानापूर्ति का आरोप लगाते हुए कहा कि जब जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को सुनी नहीं जाती ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौंदा। प्रखंड की हड़सर पंचायत के वार्ड संख्या 17 के ग्रामीणों को मुख्यमंत्री नल-जल योजना का लाभ नहीं मिलने से क्षुब्ध होकर बीडीओ से लिखित शिकायत की। बीडीओ दिनेश कुमार सिंह को दिए आवेदन में कहा गया है कि नल-जल का पानी 6 माह से नहीं मिल रहा है। पहले भी मौखिक रूप से वर्तमान मुखिया, पूर्व वार्ड सदस्य, वर्तमान वार्ड सदस्य एवं कनिया अभियंता को जानकारी दी गई है। जानकारी देने के बाद कनीय अभियंता पहुंचकर जांच किए। परंतु नल-जल सुचारू रूप से चालू नहीं हुआ। अंततः ग्रामीणों ने बीडीओ को आवेदन देकर जल्द चालू कराने की मांग की है।

Transcript Unavailable.

नयागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत रसूलपुर गांव के रविंद्र शर्मा के पुत्र अरविंद कुमार ने नयागांव थाने में मोबाइल पर सपोर्ट डॉट कॉम ऐप डाउनलोड करने के बाद बताकर साइबर क्राइम गिरोह के सदस्यों ने युवक के बैंक खाते से ₹149000 का ठगी कर ली है । इस संबंध में नयागांव थाने में पीड़ित ने आवेदन देकर करवायी करते हुए पैसे वापसी दिलाने की मांग प्रशासन से की है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सोनपुर पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल सोनपुर ---सोनपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर दो युवक को गिरफ्तार कर छपरा बुधवार को जेल भेज दिया है । इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि माननीय न्यायालय प्रथम श्रेणी छपरा की वारंटी नागेंद्र राय पिता तुलसी राय घर चकअपसैद थाना सोनपुर के ऊपर वारंट जारी होने पर उसे गिरफ्तार कर छपरा जेल भेज दिया गया है वहीं दूसरी ओर पुराने मामले में आर्म्स एक्ट एवं मारपीट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार युवक अरुण कुमार राय पिता सुरेश्वर राय घर नजरमिरा थाना सोनपुर निवासी को गिरफ्तार कर कुल 2 आरोपी को छपरा जेल भेज दिया गया है ।