Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
सोनपुर ---जेपी सेतु सड़क मार्ग के पुलिस चेक पोस्ट के पास से पुलिस ने पिकप पर लदे लाल बालू को जप्त करते हुए मौके पर 5 पिकप चालक को शनिवार के दिन गिरफ्तार कर लिया । इस बात की जानकारी देते हुए पहलेजा ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम ने शनिवार को बताया कि पटना से वैशाली की ओर जा रहे 5 पिकअप पर लदे लाल बालू जेपी सेतु के चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान जप्त कर लिया गया वहीं मौके पर 5 वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चालक का नाम दिनेश राय पिता स्वर्गीय विश्वनाथ राय, सत्येंद्र कुमार पिता बलिस्टर राय घर मखदुमपुर थाना महुआ जिला वैशाली ,गौतम कुमार पिता छगुरु राय घर राघोपुर नरसंडा थाना पातेपुर ,राहुल कुमार पिता पवन सिंह घर बरबीहा तुर्की थाना पातेपुर ,धीरज कुमार पिता विष्णु देव राय बरबीहा तुर्की थाना पातेपुर जिला वैशाली के रहने वाला है । 5 पिकप वाहन चालक पर विभागीय कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की तैयारी की जा रही है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आधा दर्जन पियक्कड़ गिरफ्तार सिसवन (सीवान) चैनपुर ओपी पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से आधा दर्जन पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार पियक्कड़ों में चैनपुर के सुरज कुमार व विकास कुमार,किशुन बारी के विसमिला राईन, मुबारकपुर के राकेश यादव, रसूलपुर थाना क्षेत्र के बलियांकोठी के रूपेश भारती व सिसवन थाना क्षेत्र के भगवान पुर गांव निवासी राजन पटेल शामिल हैं। पुलीस ने बताया कि गिरफ्तार पियक्कड़ों को मेडिकल जांच कराने के बाद शराब पीने की पुष्टि होने पर नए उत्पाद कानून के तहत जेल भेजा गया.
Transcript Unavailable.
सिवान: दरौली मैरवा मुख्य मार्ग पर बावना चेमनी के समीप तेज रफ्तार टेम्पु ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार होने के बाद उसके परिजन उन्हें निजी अस्पताल में लेकर चले गए। घायल युवक की पहचान मैरवा निवासी दीपक कुमार और राजू कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दो युवक अपने घर से दरौली के तरफ किसी कार्य को लेकर जा रहे थे इसी दौरान मैरवा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक को को टक्कर मारकर फरार हो गया।
आंदर प्रखंड के जमालपुर, असांव, कांधपाकड आदि गांवों में किसानों को इन दिनों नीलगायों के उत्पात से जूझना पड़ रहा है। झुंडों में आकर नीलगाय फसल को नुकसान पहुंचा रही हैं। नीलगायों के झुंड गेहूँ, सरसों आदि फसलों को बर्बाद कर रही हैं।रात का अंधेरा हो या फिर दिन का उजाला किसानों के फसल को बर्बाद करने में उन्हें कोई परहेज नहीं है। वन्य जीव संरक्षण प्राणी कानून की वजह से इन नीलगायों को कोई मार भी नहीं सकता है।इस संबंध में किसान मनिष सिंह , क्याजुदीन अंसारी , सेराजुदीन अलि आदि ने बताया कि खेतों में लगी गेहूं दलहन सब्जी समेत अन्य फसलों को नीलगाय के झुंड द्वारा प्रतिदिन नष्ट कर दी जा रही है। एक साथ 6से 8 नीलगाय खेतों में प्रवेश करते है जिस खेत में झुंड जाता है उस खेत की फसल को चरने के अलावे बर्बाद भी कर देते है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें
सिवान: दरौली प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ज्यादातर विभागों के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने के कारण पंचायत समिति सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार किया । इस दौरान पंचायत समिति सदस्यों एवं मुखिया लाल बहादुर ने आक्रोश जताते हुए बताया कि जब भी पंचायत समिति की बैठक होती है । तो अधिकांश अधिकारी कोई न कोई बहाना बनाकर सदन से अनुपस्थित रहते हुए पंचायत समिति की बैठक को महत्व नहीं देते हैै। इसलिए पंचायत समिति सदस्यों एंव मुखिया ने बैठक का बहिष्कार किया। हलांकि प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित 12 विभागों के पदाधिकारियों से अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं मुखिया लाल बहादुर ने बताया की सात माह बाद होने वाली बैठक में पदाधिकारीयों की अनुपस्थिती के कारण बैठक का बहिष्कार किया गया । इसका सीधा असर पंचायत के विकास पर पड़ेगा ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
दरौली: लकड़ी नबीगंज के बाला और पड़ौली गांव में जहरीली शराब पीने से अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है। जबकि करीब एक दर्जन लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। जहरीली शराब कांड के बाद भाकपा माले के विधायक सत्यदेव राम पीड़ित परिजनों से मिलकर घटना पर जानकारी ली। तथा अपने ही सरकार में शराबबंदी कानून को विफल बताया है। माले विधायक ने कहा कि कहा कि फिलहाल अभी यहां कहीं भी शराबबंदी कानून नहीं दिखाई दे रहा है। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ बोलते हुए कहा कि सड़कों पर शराब के पाउच और पॉलिथीन बिखरे पड़े है। पुलिसकर्मी गांव में आते हैं। लेकिन करवाई करने के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रहे है। उन्होंने कहा कि समाज में एक साजिश के तहत जहरीली पदार्थ पिलाए गए। जिसकी वजह से इतनी मौतें हुई है। उन्होंने बताया कि समाज में जो बहस चल रही है यह सभी मनुवादी लोगों की देन है।
सिगनी पर हुई चोरी की घटना के बाद देर से प्राथमिकी दर्ज करने से नाराज परिजनों ने जताया आक्रोश हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिखाई में पिछले दिनों घर का दरवाजा तोड़कर लाखों रुपए के सामान की चोरी कर ली गई थी इस मामले में देर से प्राथमिकी दर्ज करने के परिजन काफी नाराज है और नाराज परिजनों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया और नाराजगी जताई गई सात सात सुरों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रयास करने के लिए प्रशासन से गुहार भी लगाई गई
