आंदर प्रखंड के तियाय शिव मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति स्थापना को लेकर आज गाजे-बाजे व हाथी घोड़े के साथ कलश शोभायात्रा यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा श्री श्री 1008 श्री त्यागी जी महाराज के सानिध्य में शिव मंदिर से निकल कर बारवा, असांव , खरदरा नोनिया टोला होते हुए दरौली सरयू नदी पहुंचा जहां से जल भर कर श्रद्धालु पुनः मंदिर परिसर पहुंचे। इस संबंध में आचार्य मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि कलश शोभायात्रा में 301 कन्याएं शामिल हुई थी। उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण और मूर्ति स्थापना बड़े ही सौभाग्य से होता है इसमें भाग्य लेने वाले भाग्यशाली होते हैं जिन्हें ऐसा अवसर प्राप्त होता है। वही श्री श्री 1008 श्री त्यागी जी महाराज ने बताया कि मंदिर में पूर्व से हनुमान जी की मुर्ति स्थापित थी जो खंडित हो गई थी। वहीं नई मूर्ति का स्थापना विधि विधान से 2 फरवरी को की जाएगी।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें
सोनपुर प्रखंड कार्यालय के सामुदायिक भवन परिसर में जीवनांक सांख्यकी सम्बंधित कार्यो को लेकर पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के क्षमता वर्धन हेतु एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण दिया गया जिसमें 250 के लगभग आंगनवाड़ी सेविका ,पंचायत सचिव ,पंचायत कार्यपालक सहायक को जन्म-मृत्यु निबंधन से संबंधित जानकारी सोमवार को दी गई । इस बात की जानकारी देते हुए प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी दुर्गादास झा ने यह भी बताया कि सभी उपस्थित कर्मियों को निबंधन से समर्धन हेतु प्रशिक्षण दिया गया है । जिससे कर्मियों को जन्म-मृत्यु निबंधन से संबंधित कार्यों में कठिनाई न हो ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
इसुआपुर थाना क्षेत्र के हथिसार गांव में दोपहर बाद झोपड़ी नुमा घर में आग लगने से दो बच्चों का मौके पर ही झुलस कर मौत हो गई।मृत बच्चों की पहचान उक्त गांव निवासी धर्मेंद्र साह के 8 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार और 5 वर्षीय पुत्र अभय कुमार बताया जाता है। दोनों सगे भाइयों की मौत के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ हैं। दोनो भाई विद्यालय से आने के बाद झोपड़ीनुमा घर मे सोए हुए थे तभी आग के चपेट में आ गए।आग लगने के दौरान मृत बालको के परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नही था ।आग लगने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कर्मियों और स्थानीय लोगो द्वारा आग पर काबू पाया गया जबतक दिनों बच्चो की मौत हो गई थी।आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। की आग कैसे लगी इस बात की जांच की जा रही है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि धर्मेंद्र साह के दोनों लड़के दोपहर बाद विद्यालय से आकर खाना खाकर झोपड़ी नुमा घर में सो गए। जिसके बाद घर के सभी सदस्य अपने अपने कार्यों में चले गए। इसी दौरान झोपड़ी में आग पकड़ लिया। आग की लपट इतनी तेज थी कि आसपास के लोग चिल्लाकर आकर आग बुझाने में लग गए। हल्ला और शोरगुल के बीच बच्चों की आवाज दब गई।आग लगने की खबर पर घर के अन्य सदस्य अलग अलग जगहों से पहुँचे तो दोनों बच्चों के अंदर होने की बात बता लेकिन उस वक्त तक काफी देर हो चुका था दोनो बच्चो की आग में जलकर मौत हो गई थी।
पानापुर थाना क्षेत्र के कोंध खीरी टोला गांव में सोमवार की रात मटकोर भोज खाने से 50 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ी | लोगों का ऐसा अनुमान है कि पुराने अदौरी की सब्जी खाने से फूड पॉइजन हुआ है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि फूड प्वाइजन किसके वजह से हुआ है।
Transcript Unavailable.
दरौली विधानसभा क्षेत्र के योगियाडीह खाकी बाबा और योगी बाबा मंदिर के पास शुरू हो रहे श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन विशाल व भव्य कलश यात्रा निकाला गया। इस कलश यात्रा में हजारों के लोग शामिल हुए। यह कलश यात्रा योगियाडीह से निकलकर गुठनी बाजार से गुठनी चौराहा होते हुए सेलौर पहुंचा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौली विधानसभा क्षेत्र के गुठनी भाकपा माले कार्यालय में स्थानीय माले विधायक सत्यदेव राम ने रसोइयों के साथ आज बैठक किया।बैठक की अध्यक्षता भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेश राम ने की। बैठक में विधायक सत्यदेव राम ने रसोइयों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी लोग विद्यालयों में सरकार की दिशा निर्देश के अनुसार बच्चो का खाना बनाने और खिलाने की जिम्मेदारी संभालती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आंदर प्रखंड क्षेत्र में प्रशासन के रोक के बावजूद मां सरस्वती की मूर्ति विसर्जन के दौरान ऑर्केस्ट्रा में डीजे पर बार बालाओं का अश्लील गानों ठुमका लगाते एक वीडियो वायरल हो रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सबलपुर के सुखदेव घाट में 18 जनवरी के दिन नाव हादसे में एक युवक 18 वर्षीय रोहित कुमार पिता स्वर्गीय विनोद राय घर सबलपुर नवलटोला जो गंगा नदी में डूब गया था । जिसका एसडीआरएफ की टीम, गोताखोरों द्वारा काफी खोजविन किया गया लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली वही सोमवार के दिन दहलते हुआ शरीर बंगाली हसनपुर गंगा नदी किनारे ग्रामीणों ने देखा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
