सिवान में आय दिन चोरी की घटना को चोर अंजाम दे रहे है। वावजुद पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है। ताजा मामला धनौती ओपी क्षेत्र के चनौर गांव की है।जहां चोरों ने एक मकान का ताला तोड़ लाखों रुपए की चोरी कर ली है। वही चोरी की घटना की जानकारी परिवार वालो को सुबह लगी। घटना के संबंध में रघुनाथ भगत ने स्थानीय थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौली विधानसभा क्षेत्र के भठही मोड़ पर बरेजा कार और ऑटो में भीषण टक्कर हो गई। हालाँकि संयोग रहा कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की गुठनी के तरफ से बरेजा कार आ रही थी। इस क्रम में मैरवा की तरफ से ऑटो जा रही थी और जैसे ही ऑटो भठही मोड़ पर पहुंचा। तभी ऑटो के चालक ने दूसरे ऑटो से ओभर टेक कर आगे निकलने का प्रयास किया लेकिन सामने से आ रही बरेजा कार से ऑटो टक्करा गयी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिसवन प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर सभागार में होने वाली पंचायत समिति की प्रखंड पंचायती पदाधिकारी के समय से नहीं पहुंचने के कारण स्थगित कर दिया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दाउदपुर थाना क्षेत्र के पिलुई गांव में शाम दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट में चार महिला समेत छह लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि भूमि-विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहा-सुनी व गाली-गलौज हुई। उसके बाद जमकर मारपीट हो गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

माँझी के टेघडा गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान को दो पक्षों में हुई मारपीट में एक महिला समेत कुल सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्पेशल पुलिस टीम के सहयोग से माँझी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचाया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के गुठनी चौराहे पर आरटीओ बन कर ट्रकों से वसूली कर रहे दो युवकों को गुठनी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही उनके पास से पुलिस को एंटी करप्शन कार्ड, प्रेस कार्ड,लगभग ₹55000, ब्रेजा कार सहित कई अन्य समान बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनो युवक ब्रेजा कार सवार होकर अपने को आरटीओ अधिकारी बता रहे थे । इसके साथ ही एक युवक ट्रकों से वसूली करने में जुटा हुआ था। तभी पुलिस को आता देख दोनों भागने लगे, जिसे पुलिस ने दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। दोनों गिरफ्तार युवक की पहचान देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव के अमन सिंह और अमित सिंह के रूप में हुई है। हालांकि जांच में फर्जी डीटीओ निकले।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

असांव थाना क्षेत्र के मनिया गांव में पैक्स अध्यक्ष और धान विक्रेताओं के बीच मारपीट हो गई।मारपीट के इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का स्थानिय लोगों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान मनियां गांव निवासी कौशल किशोर सिंह, अंकित सिंह, मनोज सिंह तथा राहुल सिंह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में घायल अंकित कुमार ने बताया कि वह अपने पंचायत के पैक्स अध्यक्ष को धान बेचा था जिसमें से 5 क्विंटल धान की कटौती कर ली गई । और 5 क्विंटल धान का कम पैसा उनके खाते में आया। वही जब उसने पुछने गए, तो पैक्स अध्यक्ष ने अपने समर्थकों के साथ मारपीट कर दिया। जिसमें 4 लोग घायल हो गए। वही इस संबंध में थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि इस मामले में आवेदन मिला है। पुलिस मामले कि जाँच कर रही है। जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें

सिवान: असांव थाना क्षेत्र के तियार गांव से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां पति के प्रताड़ना से परेशान होकर पत्नी ने खुद ही अपने पति को जेल भिजवा दिया। पीड़ित पत्नी ने शराब पीकर पति द्वारा प्रताड़ित करने की सूचना पुलिस को दिया था जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शराबी पति को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराबी कि पहचान तियर गांव निवासी पशुपति मलाह के रूप में हुई है। पीड़ित पत्नी ने पुलिस को बताया है कि उसका पति प्रतिदिन शराब पीकर उसे और उसकी बेटी को मारता पीटता था । इसके साथ ही गाली गलौज भी करता था जिससे परेशान होकर उसे यह कदम उठाना पड़ा। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें

असांव थाना क्षेत्र के पिपरहिया पुल के समीप अज्ञात वाहन ने बाईक में जोरदार टक्कर मार दी। वही इस घटना में बाईक सवार सहित दो लोग घायल हो गए। वही दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवकों की पहचान चकरी निवासी सुरज कुमार तथा रिशु कुमार के रूप में हुई है। घटना में बताया जा रहा है दोनों युवक बाइक पर आ रहे थे तभी पिपरहिया पुल के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर फरार हो गया। वही चिखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।