दरौदा प्रखंड क्षेत्र में सब्जी का उत्पादन करने वाले किसान शीतलहर से त्रस्त हैं। फूल गोभी, पत्ता गोभी, बैगन, टमाटर, हरी मिर्च, पालक, कद्दू, मटर छीमी के उत्पादन में 30 प्रतिशत तक कमी आई है। सब्जी उत्पादक किसानों का कहना है कि शीतलहर की वजह से झुलसा रोग का प्रकोप शुरू हो गया है। पत्तियां झुलसने से सब्जी का उत्पादन तेजी से गिर रहा है। उत्पादन कम होने से बाजारों में हरी सब्जी की कीमत में एक बार फिर उछाल शुरू हो गई है। हरी सब्जी की बढ़ती तबका परेशान नजर आ रहा है।
