बाला से मारकर युवक की हत्या मामले में सीएम से मिले हबीब नगर के पीड़ित मनोज सिंह हुसैन गंज के हबीबनगर के मनोज कुमार सिंह जिनके पुत्र कुशाल कुमार सिंह की हत्या 30 8 2021 को कर दी गयी थी। भाला से मारकर हत्या करने के मामले में cm से जनता दरबार में मिले। कोर्ट में सरेंडर किया है आरोपितों ने, गिरफ्तारी नही हुई। वही दो लोगो का नाम हटाने का भी आरोप लगाया है। साथ ही आरोप लगाया है कि लगातार दबाव बनाया जा रहा है और धमकी दी जा रही है

सिसवन ओपी क्षेत्र के चैनपुर बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया में बाहर बाइक खड़ी कर पैसे निकालने गए एक युवक की बाइक लेकर अपराधी फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पीड़ित रसूल पुर थाना क्षेत्र के तेलियाडीह निवासी गोलू कुमार अपने बुआ बबिता देवी को लेकर गुरुवार को दिन के करीब एक बजे बैंक के बाहर अपनी बाइक खड़ी कर पैसे निकालने गए।इसी क्रम में चोरों ने बाइक गायब कर दी। पीड़ित ने बताया कि अपने बुआ की बाइक लेकर बैंक आया था। मामले में पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस को लिखित आवेदन दिया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

सोनपुर ---नव वर्ष के लेकर जहां लोगों में काफी उत्साह और उमंग के साथ लोग नववर्ष मना रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के डीलर अनिल राय को ट्रक ने ठोकर मारकर उसे घटनास्थल पर ही रविवार के दिन मौत की नींद सुला दिया । इस घटना के बाद से गांव में हाहाकार मच गया जबकि परिवार जनों को रो- रो के बुरा हाल हो गया । इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई यहां पुलिस ने उसे शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सोनपुर थाना परिसर में विभिन्न स्थानों से छापामारी कर जप्त किए गए देसी तथा अंग्रेजी शराब को सोनपुर पुलिस ने थाने परिसर में ही विनिस्ट किया है । इस संबंध में सोनपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने शुक्रवार को शाम को बताया कि 2000 लीटर देसी शराब तथा 12 सौ लीटर अंग्रेजी शराब पदाधिकारियों की उपस्थिति में विनष्ट कर दिया गया। यह शराब यहां के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी के दौरान जप्त किया गया था। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि यह छापेमारी अभियान अभी चलता रहेगा। दूसरी ओर नयागांव पुलिस भी लगातार शराब की भठ्ठी ध्वस्त कर रही है साथ ही अर्धनिर्मित शराब को विनिस्ट भी कर रही है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सोनपुर सारण एसपी संतोष कुमार व सोनपुर एडिशनल एसपी अंजनी कुमार सिंह के निर्देश पर शराब कारोबारियों एवं शराब पीने वालों लोगों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है । इसी क्रम में नयागांव पुलिस ने थाना क्षेत्र के शेख डूमरी दियारा में शुक्रवार को छापेमारी कर एक तरफ जहां तीन शराब की भठ्ठी को ध्वस्त किया वही मौके से 5000 लीटर अर्ध निर्मित देसी शराब को जमीन पर बहा दिया। वहीं 1000 लीटर देसी शराब मौके से जप्त किया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए नयागांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने बताया कि पुलिस के देखते ही शराब के धंधेबाज भागने में कामयाब रहा। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि यह छापेमारी अभियान अभी अनवरत चलता रहेगा। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद शराब के धंधेबाजो में हड़कंप मचा हुआ है।ज़्यादा जानकारी के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर नवल टोला में पुलिस ने छापामारी कर देसी शराब व मोटरसाइकिल को किया जप्त । इस बात के जानकारी देते हुए सोनपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि सबलपुर के नवल टोला में पुलिस ने छापामारी कर 30 लीटर देसी शराब व मोटरसाइकिल पैशन प्रो जप्त कर लिया है वही मौके का फायदा उठाकर धंधेवाज भागने में सफल रहा ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

मांझी प्रखंड के दाउदपुर बाजार के माँ मोबाईल एसेसिरिज दुकान का ताला गैस कटर से काटकर अज्ञात चोरों ने करीब एक लाख से अधिक रुपये की समान की चोरी कर ली। घटना की जानकारी दुकानदार को जब किसी ने फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना पाकर दुकानदार जब दुकान पर पहुँचा तो शटर का ताला टूटा हुआ था और अंदर के समान गयाब थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

अज्ञात गाड़ी चालक पर दर्ज हुआ प्राथमिकी थाना क्षेत्र के भागर गांव के समीप गुरुवार की शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से भागर गांव के शिव लखन राम के 30 वर्षीय पुत्र महावीर राम की मौत हो गई थीं जबकि उसी गांव के किशोर राम के पुत्र भूषण राम घायल हो गए थे। मृतक की मां चांदमती देवी के आवेदन पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया गया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक के एक पांच वर्ष नकी बेटी है।

दरौदा प्रखंड क्षेत्र में पर रहे ठंड के प्रकोप को देखते हुए प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में पठन पाठ का कार्य दिनों तक स्थगित कर दिया गया है वही इस संबंध में बताया गया कि ठंड के प्रकोप को देखते हुए पठन पाठ का कार्य 30 दिसंबर एवं 31 दिसंबर स्थगित रहेगा तथा विद्यालय में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं समय के साथ उपस्थित रहेंगे