सिसवन ओपी क्षेत्र के चैनपुर बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया में बाहर बाइक खड़ी कर पैसे निकालने गए एक युवक की बाइक लेकर अपराधी फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पीड़ित रसूल पुर थाना क्षेत्र के तेलियाडीह निवासी गोलू कुमार अपने बुआ बबिता देवी को लेकर गुरुवार को दिन के करीब एक बजे बैंक के बाहर अपनी बाइक खड़ी कर पैसे निकालने गए।इसी क्रम में चोरों ने बाइक गायब कर दी। पीड़ित ने बताया कि अपने बुआ की बाइक लेकर बैंक आया था। मामले में पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस को लिखित आवेदन दिया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
