हाजीपुर एनएच-19 फोरलेन और टू लेन करीब 66.74 किमी लंबाई में 10 साल की देरी से दिसंबर 2023 तक निर्माण पूरा होगा. फिलहाल 49.42 किमी लंबाई में सड़क बनने के बाद तकनीकी अड़चनों की वजह से इसका काम रुक गया था. अब समस्याओं का समाधान कर ठेकेदार को फिर से सड़क बनाने का काम शुरू करने का निर्देश दिया गया है. इस सड़क का निर्माण 27 जनवरी 2011 को शुरू हुआ था और इसे 24 जुलाई 2013 को इसे बनाने की समय सीमा तय हुई थी. इसमें जमीन अधिग्रहण सहित अन्य पेंच के कारण बनाने में देरी हुई.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
सोनपुर नगर पंचायत के रजिस्ट्री बाजार स्थित चार आभूषण की दुकान में दो दिन पूर्व एक ही रात में चोरों ने दरवाजे के शटर तोड़कर लाखों की सोने चांदी की जेवरात लेकर फरार हो गया । इस खबर की जानकारी मिलते ही सोनपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक डॉ रामानुज प्रसाद गुरुवार को सोनपुर रजिस्ट्री बाजार पहुँच कर एक एक कर चारो दुकानदारों की दर्द भरी बातें सुनकर घटना स्थल से ही विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक सारण को मोवाईल से बातें की तथा उनसे कहा कि सोनपुर पुलिस दारू बालू के व्यवसाय करने वालों लोगो में उलझी रहती है लेकिन अन्य स्थानों पर क्या -क्या घटनाएं होती है इस पर भी पहल करनी चाहिए । आरक्षी अधीक्षक ने विधायक डा ० रामानुज प्रसाद की बातों को सुनकर त्वरित कार्रवाई कराने की बातें की । विधायक ने कहा चार दुकान में एक ही रात चोरी का अंजाम देने वाले चोरों को गिरफ्तारी तथा रजिष्द्री बाजार केअलावा अन्य दुकानदारों की सुरक्षा व्यवस्था की मांग भी किये । मौके पर उपस्थित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर यहां पुलिस उपाधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अंजनी कुमार सिंह नही होते तो इस क्षेत्र के अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया होता की हर दिन बड़ी घटना का अंजाम देता लेकिन कई कांडों में एडिशनल एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई कांडों का उद्भेदन कर अपराधियों के जेल के सलाखों में भेजने में कामयाब रहे। विधायक डॉक्टर रामानुज प्रसाद को रजिस्ट्री बाजार आकर पीड़ित दुकानदारों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण करने की पहल करने का आश्वासन देने पर यहां के दुकानदारों ने एक स्वर में कहा कि विधायक हो तो डॉक्टर रामानुज प्रसाद जैसा ।
Transcript Unavailable.
बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंद है फिर भी कोई सड़क मार्ग तो कोई जलमार्ग तो कोई रेल मार्ग से शराब को ले जाकर धंधेवाज उसे बिक्री कर रहा है । शराब धंधेबाज को पकड़ने के लिए लगातार पुलिस छापामारी कर रही है वही ट्रेन मार्ग से यात्रा करने वाले धंधेबाज को भी जीआरपी आरपीएफ लगातार छापामारी कर रही है । इसी क्रम में गुरुवार के दिन गाड़ी की तलाशी के दौरान बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से साडे 10 लीटर अंग्रेजी शराब को पुलिस ने जप्त कर लिया इस बात की जानकारी देते हुए रेल थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने गुरुवार को बताया कि अवैध शराब की चेकिंग के क्रम में रेलवे स्टेशन सोनपुर के प्लेटफार्म संख्या-02 पर खड़ी गाड़ी संख्या-12566 डाउन बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के बोगी नंबर - B-4 के गलियारा के पास दो ट्रॉली बैग में 1. 8 बोतल 100 पिपर्स व्हिस्की प्रत्येक 750 एमल 2. 5 बोतल जोहन्नीए वाल्के रेड लेबल व्हिस्की प्रत्येक 750ml का 3. 2 बोतल ब्लेंडर्स प्राइड व्हिस्की , प्रत्येक- 375 एमल का कुल-10.50 लीटर अंग्रेजी शराब लावारिस हालत में बरामद किया गया । इस छापामारी में एक भी धंधेबाज पकड़े नहीं गए ।
दरौदा थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा वांछित वारंटी को गिरफ्तार करने को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा छापामारी की गई इस संबंध में सूत्रों का कहना था कि स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा थाना क्षेत्रों में वांछित वारंटी को गिरफ्तार करने को लेकर दरौदा थाना के दरौदा रुकुंडीपुर कोराडी सहित कई जगहों पर छापामारी की स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा वांछित वारंटी को गिरफ्तार करने के लेखक काफी मुस्तैद हो गई है तथा लगतार छापामारी कर रही है
बैंक से पैसे निकालने आए युवक की बाइक चोरी सिसवन (सीवान) ओपी क्षेत्र के चैनपुर बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया में बाहर बाइक खड़ी कर पैसे निकालने गए एक युवक की बाइक लेकर अपराधी फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पीड़ित रसूल पुर थाना क्षेत्र के तेलियाडीह निवासी गोलू कुमार अपने बुआ बबिता देवी को लेकर गुरुवार को दिन के करीब एक बजे बैंक के बाहर अपनी बाइक खड़ी कर पैसे निकालने गए।इसी क्रम में चोरों ने बाइक गायब कर दी। पीड़ित ने बताया कि अपने बुआ की बाइक लेकर बैंक आया था। मामले में पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस को लिखित आवेदन दिया है।
सिसवन क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी रंजीत महतों का 10 वर्षीय पुत्र पृथ्वी राज महतो के अपहरण के असफल प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पीडित पृथ्वी राज महतो ने बताया कि गांव के उत्तर बगीचे के पास छठी माई के स्थान पर अपने एक दोस्त के साथ खेल रहा था तभी एक बाईक सवार आया और बोला कि तुम मेरे साथ चलों एक बोरा युरिया खाद लाना है और उसने मुझे इसके बदले पचास रूपये देने को कहा,उसके बाद मैं उसके बाईक पर बैठ गया तथा बाईक चालक उसे लेकर सिसवन बाजार की ओर चल दिया बाजार में एक जगह उसने शराब खरीदी तथा उसके बाद भागर गांव की ओर बाईक लेकर जाने लगा तब बच्चे ने कहा कि युरिया तो सिसवन मे भी मिलता है इतना कहते ही वह मुझे मारने पीटने लगा, मैं डर गया जब वह भागर गांव के एक गली में गया जो पतली गली थी उसमें वह बाईक धिरे चला रहा था तभी मैं बाईक से उत्तर चिल्लाने लगा तब कुछ स्थानीय लोग मेरे पास आए तथा मुझे मुखिया के घर के पास पहुंचा दिए तब मुखिया एवं जिला पार्षद प्रतिनिधि अवधेश चौहान ने मेरे गांव के मुखिया प्रतिनिधि धर्मनाथ प्रसाद को फोन कर घटना की जानकारी दी तब मेरे घर के लोग आए और मुझे ले गए।पिडित बच्चे के पिता एवं स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना की जानकारी सिसवन थाना को शाम चार बजे दी गई लेकिन घटना के अठारह घंटे के बाद भी पुलिस अभितक नहीं आई हैं। घटना के अठारह घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के घटनास्थल पर नहीं पहुंचने के बाद ग्रामीण गुस्सा हो गए तथा सिसवन मांझी मुख्य मार्ग को आगजनी कर लगभग दो घंटे तक जाम कर दिया।जाम के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।जाम की सूचना मिलते ही एसआई अजीत कुमार दल बल के साथ पहुंचे तथा लोगों से बातचीत कर जाम हटवाया तथा पुछताछ के लिए बच्चे को अपने साथ थाना ले गये।
Transcript Unavailable.
ग्रामीणों को अलग-अलग तरह के प्रलोभन दे कर ठगा जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
