सोनपुर में चार ज्वेलर्स के दुकान के सटर तोड़कर लाखों रुपए की संपत्ति चुरा कर चोर हुआ फरार चोरी करते चोरों की काली करतूत सीसीटीवी फुटेज में हुआ कैद, पुलिस घटना के बाद छपमारी में जुटी सोनपुर ---एक तरफ पुलिस शराब एवं बालू को लेकर विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर रही है तो वहीं दूसरी ओर चोर इस ठंड के मौसम में रात को काली करतूत करने में पीछे नहीं हट रहा है। ऐसा ही एक मामला सोनपुर के हरिहरनाथ ओपी क्षेत्र के अंतर्गत रजिस्ट्री बाजार में चोरों ने एक साथ चार आभूषण दुकानों के दरवाजा के शॉटर तोड़कर करीब ₹400000 से ऊपर के सोने व चाँदी के गहने लेकर फरार हो गया है । चोर के काले करतूत सीसीटीवी फुटेज में आ गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई पड़ रहा है कि 3 की संख्या में चोर चोरी करने पहुंचे हैं लेकिन चोरों की नजर दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी पर पड़ती है जिसके बाद वापस लौट जाते हैं फिर चेहरा ढक कर पहुंचते हैं सीसीटीवी कैमरे को उखाड़ देते हैं और दुकान में घुसकर चार लाख से ऊपर के जेवरात सोने चांदी लेकर फरार हो जा रहे हैं । इस घटना की जानकारी मिलते ही दुकानदार ने वहां पहुंचकर इसकी जानकारी सोनपुर थाना एवं हरिहरनाथ पुलिस को दी जिसे पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को पकड़ने के लिए छापामारी शुरू कर दी है । यह घटना मंगलवार की रात्रि की है। इस घटना की जानकारी देते हुए अंबिका ज्वेलर्स के दुकानदार दिनेश गुप्ता ने बुधवार को बताया कि राहुल राज ज्वेलर्स, मां अंबिका ज्वेलर्स, बहुरानी ज्वेलर्स, रोशन ज्वेलर्स के दुकानों में चोरी देर रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी का घटना का अंजाम दिया है । उन्होंने बताया कि बहुरानी ज्वेलर्स ने शादी के लिए गहने का ऑर्डर मिला हुआ था जहां गहना बनाकर रखा गया था जिसमें 40 ग्राम सोना 1 केजी चांदी चोरों ने चुरा ली है । सभी दुकानों से कूल चार लाख से ऊपर के गहने सोने व चाँदी चोरी हो गया हालांकि चोरी करने की घटना सीसीटीवी फुटेज में चोरों का चेहरा स्पष्ट दिख रहा है। उन्होंने बताया कि पटना से डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंचकर मामले की तहकीकात की है । इस संबंध में सोनपुर एडिशनल एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई थी । सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को पकड़ने के लिए विभिन्ना स्थानों पर छापामारी की जा रही है ।
सोनपुर अंचल कार्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार व कागजी प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर शिकंजा कसना अंचल प्रभारी विश्वजीत सिंह ने शुरू कर दी है बता दें कि दे कि अंचल कार्यालय के अंचल प्रभारी विश्वजीत सिंह ने पदाधिकारी का कार्यभार संभालने के बाद अंचल में विधि व्यवस्था अस्त-व्यस्त एवं कार्यों में अनियमितता को सही पटरी पर लाने के लिए कई निर्देश जारी किए हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौदा थाना क्षेत्र के दरौदा सिवान मुख्य मार्ग पर ठोकर से टकराकर एक बाइक चालक गिर गया जिसे गंभीर चोट लग गई घटना के संबंध में सूत्रों का कहना था कि बाइक चालक दरौदा से सिवान जा रहा था तभी उसकी बाइक तिरछी मोड़ के पास में एक ठोकर से टकरा गई जिसके कारण बाइक चालक असंतुलित हो गया और रोड किनारे जागीरा जा रहे राहगीरों की मदद से उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया बाइक चालक पचरुखी थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है
बालू लदे दो ट्रक पहलेजा पुलिस ने किया जप्त सोनपुर -- पहलेजा ओपी क्षेत्र के जेपी सेतु के चेक पोस्ट पर पुलिस ने दो बालू लदे ट्रक को बुधवार के जप्त कर लिया । इस बात के जानकारी देते हुए पहलेजा ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम ने बुधवार को बताया कि नयागांव की ओर से आ रहे ट्रक जो पटना की ओर जा रहा था इसी बीच बालू लदे दो ट्रक को पुलिस ने जेपी सेतु के चेक पोस्ट पर जप्त कर लिया । मौके का फायदा उठाकर ट्रक चालक भागने में सफल रहा। जप्त किए गए ट्रक पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।
सोनपुर प्रखंड क्षेत्र में घोड़परास ,नीलगाय से तो किसान के साथ अन्य लोग परेशान है ही अब गोपालपुर के किसान सूअरों के आतंक से भी परेशान हैं। सुअरों का झुंड खेत में लगी फसलों को तहस-नहस कर दे रहा है। किसान कानून के डर से उक्त पालतू सूअरो को कुछ कर पाने में असमर्थ है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दारौंदा थाना क्षेत्र के कौथुआसारंगपुर में बीती रात चोरों ने घर के आगे रखी बाइक की चोरी कर ली। घटना के संबंध में सूत्रों ने बताया किबताया जाता है कि थाना क्षेत्र के कौथुआसारंगपुर निवासी फिरोज हवाड़ी के घर के आगे बाइक रखी हुई थी। रात्रि में सुनसान होने के कारण चौर बाइक की चोरी कर ले गये। सुबह उठने पर फिरोज ने देखा कि उनकी बाइक गायब है। पूछताछ करने पर किसी ने कुछ नहीं बताया। पीड़ित ने घटना की सूचना थाना को दी, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
महुवल में पीडीएस के अनाज ले जा रही गाड़ी पकड़ाई हुसैनगंज, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के महुवल गांव में पीडीएस अनाज से भरी गाड़ी खड़ी देख ग्रामीणों द्वारा इत्तिला दी गई जिसके बाद एसडीओ रामबाबू बैठा के आदेश पर अधिकारी जांच को पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर की शाम को महुवल गांव में पीडीएस अनाज की गाड़ी खड़ी देख ग्रामीण उसके पास पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार पीडीएस अनाज की कालाबाजारी की जा रही थी। गाड़ी में अनाज भी कम था जिसकी सूचना एसडीओ को दी गई। वही पीडीएस वाहन के प्रबंधक हिमांशु कुमार जायसवाल का कहना है कि पीडीएस अनाज को गोदाम से बड़रम के डीलर राम सिगार साह एवं मालती देवी के यहां भेजा जा रहा था किंतु रास्ते में गाड़ी खराब होने के कारण पीडीएस अनाज से भरी गाड़ी महुवल में खड़ी थी। गाड़ी ठीक होने के बाद उसे महुवल ले जाया जाता। फिलहाल अधिकारियों द्वारा स्थल पर पहुंचकर पीडीएस अनाज की जांच की जा रही है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी के भी महुवल पहुंचने की सूचना मिली।
दो कार के बीच हुई टक्कर में जेपी सेतु पुल पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
