महुवल में पीडीएस के अनाज ले जा रही गाड़ी पकड़ाई हुसैनगंज, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के महुवल गांव में पीडीएस अनाज से भरी गाड़ी खड़ी देख ग्रामीणों द्वारा इत्तिला दी गई जिसके बाद एसडीओ रामबाबू बैठा के आदेश पर अधिकारी जांच को पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर की शाम को महुवल गांव में पीडीएस अनाज की गाड़ी खड़ी देख ग्रामीण उसके पास पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार पीडीएस अनाज की कालाबाजारी की जा रही थी। गाड़ी में अनाज भी कम था जिसकी सूचना एसडीओ को दी गई। वही पीडीएस वाहन के प्रबंधक हिमांशु कुमार जायसवाल का कहना है कि पीडीएस अनाज को गोदाम से बड़रम के डीलर राम सिगार साह एवं मालती देवी के यहां भेजा जा रहा था किंतु रास्ते में गाड़ी खराब होने के कारण पीडीएस अनाज से भरी गाड़ी महुवल में खड़ी थी। गाड़ी ठीक होने के बाद उसे महुवल ले जाया जाता। फिलहाल अधिकारियों द्वारा स्थल पर पहुंचकर पीडीएस अनाज की जांच की जा रही है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी के भी महुवल पहुंचने की सूचना मिली।