आंदर प्रखंड के भवराजपुर गांव में छठ घाट का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख राधा देवी के द्वारा बुधवार को फीता काटकर किया गया ।इसके साथ ही सतुरही पर जल जीवन हरियाली के तहत कुआं का जीर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन मुखिया बृजेश कुमार सिंह,प्रखंड प्रमुख राधा देवी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी कुणाल कुमार के द्वारा किया गया।पोखरे में छठ घाट निर्माण और कुएं के जीर्णोद्धार होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है
बिहार राज्य से मोबाइल वाणी के माध्यम से आर के गुप्ता बता रहें हैं की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में बुधवार को 188 एंटीजेन जांच हुआ। एंटीजेन जांच के दौरान सभी की कोरोना रिपोर्टर निगेटिव आई. धीरे धीरे रिपोर्ट नेगेटिव आने पर लोगों को राहत मिली है. जिला अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के आदेश पर एंटीजन जांच में तेजी लाकर अधिक से अधिक जांच किया जा रहा है। लैब टेक्नीशियन संजय गिरि ने कहा कि अभी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
दरौंदा ( सीवान ) हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाए जाने वाले रक्षाबंधन पर्व को लेकर इस बार तमाम अटकलों का माहौल जारी है। आजकल सूचना शास्त्रों जैसे सोशल मीडिया समेत अनेकों संसाधनों का जितना ही विस्तार हो रहा है। अफवाह व भ्रम भी बहुत तेजी से फैल रहा है। वही लोगो की माने तो आजकल सोशल मीडिया पर रक्षाबंधन पर्व को लेकर एक मत दिखाई नहीं दे रहा हैं। कोई रक्षाबंधन पर्व को 11 अगस्त को मनाने की बात कर रहा है तो कोई 12 अगस्त को। इधर 11 अगस्त को कुछ समय भद्रा हो जाने बताया जा रहा है तो वही 12 को कुछ समय के लिए ही शुभ मुहूर्त बताकर 12 को ही यह पर्व मनाने की चर्चा हो रही है। जबकि विद्वानों द्वारा स्पष्ट किया जा रहा है कि रक्षाबंधन की शुभ मुहूर्त 12 अगस्त सुबह 7:30 बजे तक ही है।
दरौंदा। विश्व पृथ्वी दिवस पर सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओ के साथ साथ प्रारंभिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के सरकारी विद्यालयों में पौधा रोपण किया गया. इस दौरान दरौंदा प्रखंड के कोडारी कला पंचायत में स्थित माध्यमिक सह प्लस टू स्कूल में बुधवार को जिला पार्षद धर्मेंद्र कुमार यादव, प्रमुख विनय सिंह, मुखिया सर्फुद्दीन अंसारी, वार्ड सदस्य मेराज अंसारी, सचिव दसरथ प्रसाद, प्रधानाध्यापक निभा देवी, मिथिलेश कुमार, पूजा कुमारी, शशिभूषण सिन्हा, गायत्री देवी, हरेंद्र गिरि, सीमा श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव, दलजीत प्रसाद, किरण कुमारी, श्रीनिवास गुप्ता आदि ने चिंहित नर्सरी से निर्धारित संख्या में पौधे लेकर स्कूल में लगाया गया. जिलापार्षद धर्मेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि एक पेड़ सौ पुत्र के समान होते है. इसलिए सभी को कम से कम एक पौधा जरूर लगाए. वहीं पौधे लगाने के बाद उन्हें इसकी देखभाल भी करने का संकल्प दिलाया गया.
दरौंदा । प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत सैकड़ों गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया. डॉ. संजय कुमार ने कहा कि सबसे पहले एंटीजेन जांच हुआ. उसके बाद एचआईवी, हेमोग्लोबिन, बीपी, शुगर, वजन, रक्त इत्यादि की जांच कर कर्मियों द्वारा दवा दी गई. जांच के बाद जो गर्भवती महिलाएं कोविड-19 का बूस्टर डोज नही ली थी. उन को टीका भी लगाया गया. टीका लगाने के बाद सभी गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक नाश्ता एवं समय समय पर जांच तथा डॉक्टरी सलाह लेने की बात कही गई. मौके पर अस्पताल प्रबंधक जीतेन्द्र कुमार सिंह, यूनिसेफ इंचार्ज अमित कुमार सिंह, फार्मासिस्ट राकेश कुमार, लैब टेक्नीशियन संजय गिरि, डाटा ऑपरेटर दिलीप कुमार सहित एनएम व सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे.
परसादी गांव दीनानाथ राय को इलाज के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सक कोष से मिली सहायता
शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न मुहर्रम का जुलूस
सारण बीजेपी जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है । बीजेपी के साथ 2025 तक सरकार में रहकर विकास बिहार की करेगी । सुनिए किस तरह से उन्हें अभी भी भरोसा नीतीश सरकार पर है
जमालहाता में मनाया गया हस्तकरघा दिवस हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के जमालहाता में आठवां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस नाबार्ड अधिकारियों और बुनकर समुदाय के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे डीडीएम सुमित कुमार सिंह ने कहा कि हथकरघा दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को हथकरघा उद्योग के बारे में जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जागरूक करना है इस उद्योग को अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं वहीं एसडीएम शशि कपूर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि हथकरघा विभिन्न क्षेत्रों में एक महत्वपूर्ण रूप में उभरकर सामने आया है।
कल मनाया जाएगा हुसैनगंज के सभी विद्यालयों में पृथ्वी दिवस हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के सभी स्कूलों में 8 अगस्त के बजाय कल 10 अगस्त को पृथ्वी दिवस मनाया जाएगा मोहर्रम की वजह से छुट्टी होने की वजह से 8 अगस्त को पृथ्वी दिवस मनाने का शिक्षा विभाग की ओर से निर्देश दिया गया था लेकिन 8 अगस्त को सावन मास के अंतिम सोमवार होने व हाई स्कूल में अवकाश घोषित होने के कारण विभाग के अपर मुख्य सचिव के द्वारा पृथ्वी दिवस 10 अगस्त 9 का निर्देश जारी किया गया है कुमार ने प्रखंड के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 10 अगस्त को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाने को कहा है
