दरौंदा। विश्व पृथ्वी दिवस पर सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओ के साथ साथ प्रारंभिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के सरकारी विद्यालयों में पौधा रोपण किया गया. इस दौरान दरौंदा प्रखंड के कोडारी कला पंचायत में स्थित माध्यमिक सह प्लस टू स्कूल में बुधवार को जिला पार्षद धर्मेंद्र कुमार यादव, प्रमुख विनय सिंह, मुखिया सर्फुद्दीन अंसारी, वार्ड सदस्य मेराज अंसारी, सचिव दसरथ प्रसाद, प्रधानाध्यापक निभा देवी, मिथिलेश कुमार, पूजा कुमारी, शशिभूषण सिन्हा, गायत्री देवी, हरेंद्र गिरि, सीमा श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव, दलजीत प्रसाद, किरण कुमारी, श्रीनिवास गुप्ता आदि ने चिंहित नर्सरी से निर्धारित संख्या में पौधे लेकर स्कूल में लगाया गया. जिलापार्षद धर्मेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि एक पेड़ सौ पुत्र के समान होते है. इसलिए सभी को कम से कम एक पौधा जरूर लगाए. वहीं पौधे लगाने के बाद उन्हें इसकी देखभाल भी करने का संकल्प दिलाया गया.
