आंदर प्रखंड के भवराजपुर गांव में छठ घाट का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख राधा देवी के द्वारा बुधवार को फीता काटकर किया गया ।इसके साथ ही सतुरही पर जल जीवन हरियाली के तहत कुआं का जीर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन मुखिया बृजेश कुमार सिंह,प्रखंड प्रमुख राधा देवी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी कुणाल कुमार के द्वारा किया गया।पोखरे में छठ घाट निर्माण और कुएं के जीर्णोद्धार होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है
