बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता संजीत कुमार ने स्कुल के बच्चों से साक्षात्कार लिया जिसमें बच्चों ने बताया की कोरोना के विषय में जानकारी नहीं है। कुछ बच्चे ऐसे हैं जिन्हे कोरोना के विषय में जानकारी है।पर ऐसे बच्चों को जानकारी देना अति आवश्यक है। स्वाथ्य विभाग के द्वारा ऐसे बच्चों को जागरूक करना चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

*हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के लहेजी से दो अपराधी को पिस्टल के साथ स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया. इस बाबत थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया की दोनों युवको द्वारा हथियार के साथ फोटो वायरल किया गया था जिसे पुलिस ने वायरल फोटो को संज्ञान में लेते हुए लहेजी गांव में दलबल के साथ छापेमारी किया गया.छापेमारी के दौरान थानाक्षेत्र के लहेजी निवासी विद्याभूषण साह के पुत्र अजय कुमार साह व विपिन मिश्रा का पुत्र आशुतोष कुमार मिश्रा को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर थाना परिसर में लाया गया.जिसे थानाध्यक्ष ने तवरित कार्यवाई करते हुए दोनों अपराधियों को अवैध हथियार रखने के जुर्म में धारा आर्म्स एक्ट लगाते हुए सिवान जेल भेज दिया है.साथ ही ग्रामीणों की में तो दोनों अभियुक्तों द्वारा शोसल मिडिया पर रायफल व पिस्टल लहराने का कई फोटो व वीडियो भी सामने आया है. जिसे स्थानीय ग्रामीणों सहित आसपास के लोगो में दहशत का माहौल व्याप्त था.

चैनपुर के नगईं में महिला दहा नदी में कूदी, लापता सिसवन (सीवान) चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के नगई गांव के समीप मंगलवार कि साम चार बजे एक महिला ने दहा नदी में छलांग लगा दी और लापता हो गई ।सूचना पर पहुंची चैनपुर ओपी पुलिस व आपदा प्रबंधन टीम ने महिला की खोज में रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दहा नदी नगई के निकट कुछ लोगों ने महिला को नदी के तट पर देखकर संदेह होने पर उसके पीछे गए, परंतु उनके पहुंचने से पूर्व ही महीला ने नदी में छलांग लगा दी। महिला के नदी में छलांग लगाते ही वहां पर अफरा तफरी मच गई, परंतु दहा नदी के उफान में होने से लोग नदी के आगे विवश हो गए।सूचना पुलिस को दी गई। ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव सीओ सतीश कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की खबर लिखे जाने तक महिला का पता नहीं चल सका था। पर्स व मोबाइल से हुइ पहचान प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला मगंलवार की साम करीब चार बजे फ़ोन से बात करते हुए कही से नगईं घाट स्थित दहा नदी के तट पर पहुंची और मोबाइल और पर्स घाट पर ही रहकर नदी में छलांग लगा दी और लापता हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटनास्थल से भीड़ को एक पर्स व मोबाइल हाथ लगा जिससे महिला की पहचाना कि गई। बताया गया कि महिला ओपी थाना क्षेत्र के नगईं गांव निवासी संजय भारती की पत्नी 32 वर्षीय आरती देवी है। ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव ने बताया कि महिला के नदी में छलांग लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है।महिला की खोजबीन जारी है।

हत्या में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार करने को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

सरौती मठ परिसर में 19 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए सरौती मठ के मठाधीश महंत मुरारी दास त्यागी ने कहा कि यहाँ पूरे विधि-विधान से जन्मोत्सव का कार्यक्रम होगा। जन्मोत्सव में भारी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। इसके बाद 20 अगस्त को विशाल भंडारे का आयोजन होगा। भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे व प्रसाद ग्रहण करेंगे। मुरारी दास त्यागी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने-अपने घरों पर पूरे श्रद्धा व उत्साह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाएं।

बीएसएफ जवान की इलाज के दौरान मौत, पसरा मातम

पचरुखी में कांग्रेस ने किया पदयात्रा, दर्जनों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने लिया भाग।

लहलादपुर | जनता बाजार थाना की पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र के मंगीली गांव से 45 लीटर देसी शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया तथा शराब निर्माण में आने वाले चूल्हे को नष्ट किया गिरफ्तार दोनों व्यक्ति मंगीली गांव निवासी सेठ महतो तथा आजाद महतो बताये जाते हैं । इस मामले में एएसआई भगवान ठाकुर ने दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कराई है ।

धूमधाम से मनाया गया भाई-बहन का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के सभी गांव में हिंदू धर्म के मानने वाले लोगों के द्वारा रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जहां छोटी व बड़ी बहनों के द्वारा अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधी गई राखी का विशेष महत्व है जहां भाई राखी बनवाने के साथ ही अपने बहन की रक्षा की शपथ लेते हैं और बहन भी खुशी-खुशी उनके कलाइयों पर राखी बांधी है साथ ही साथ में मिठाइयां भी खिलाती है इस मौके पर एक अलग तरह का ही माहौल देखने को मिलता है जहां रक्षा के एक सूत्र के लिए भाई वचन देता है जो काफी पवित्र वचन माना जाता है और इसका ऐतिहासिक और पौराणिक काल से काफी महत्व बताया गया है।

पूर्णिमा को लेकर विभिन्न मंदिरों में लोगों ने की पूजा पाठ