धूमधाम से मनाया गया भाई-बहन का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के सभी गांव में हिंदू धर्म के मानने वाले लोगों के द्वारा रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जहां छोटी व बड़ी बहनों के द्वारा अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधी गई राखी का विशेष महत्व है जहां भाई राखी बनवाने के साथ ही अपने बहन की रक्षा की शपथ लेते हैं और बहन भी खुशी-खुशी उनके कलाइयों पर राखी बांधी है साथ ही साथ में मिठाइयां भी खिलाती है इस मौके पर एक अलग तरह का ही माहौल देखने को मिलता है जहां रक्षा के एक सूत्र के लिए भाई वचन देता है जो काफी पवित्र वचन माना जाता है और इसका ऐतिहासिक और पौराणिक काल से काफी महत्व बताया गया है।