सरौती मठ परिसर में 19 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए सरौती मठ के मठाधीश महंत मुरारी दास त्यागी ने कहा कि यहाँ पूरे विधि-विधान से जन्मोत्सव का कार्यक्रम होगा। जन्मोत्सव में भारी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। इसके बाद 20 अगस्त को विशाल भंडारे का आयोजन होगा। भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे व प्रसाद ग्रहण करेंगे। मुरारी दास त्यागी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने-अपने घरों पर पूरे श्रद्धा व उत्साह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाएं।
