भेल्दी थाने के एसआई विजय शंकर उपाध्याय हुए निलंबित

कृष्ण जन्म उत्सव को लेकर परसा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई

इसुआपुर ( सारण ) दरवां गांव के मैया स्थान के पास बन रहे बजरंगबली की मूर्ति के गदा तथा पूंछ को अज्ञात लोगों द्वारा तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था । जिसके बाद गांव में लोग आक्रोशित हो गए थे । लेकिन इसुआपुर थाना तथा गणमान्य लोगों के समझाने बुझाने पर लोग शांत हुए । इस मामले में इसुआपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है ।

इसुआपुर प्रखंड के अचीतपुर गांव के मृतक मुसाफिर राय की पत्नी देवंती देवी को गुरुवार को सीओ पुष्कल कुमार ने अपदा प्रबंधन की तरफ से मिलने वाली चार लाख रुपए का चेक सहायता राशि के रूप में दिया । लगभग 13 माह पहले मुसाफिर राय की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी । इसुआपुर पंचायत के बीडीसी सदस्य मुकेश कुमार चौरसिया , स्थानीय वार्ड सदस्य रामबाबू राय , सीआई मोहम्मद तस्लीमुद्दीन , जितेंद्र चौरसिया आदि मौजूद थे ।

बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी है फिर भी लोग लुके - छुपे शराब पी रहे हैं और शराब के सेवन से कितने लोग के जान भी चली गई फिर भी शराबी शराब पीने से बाज नहीं आ रहे तो वही पुलिस भी शराब विक्रेताओं एवं शराब पीने वाले को छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर जेल के सलाखों में भेजने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है फिर भी शराबी शराब पी रहे हैं । ऐसे में सोनपुर के खरिका चौक के पास शराब के नशे में तीन शराबी को पहलेजा ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम के नेतृत्व में छापामारी किया गया जहां मौके पर तीन शराबी को गिरफ्तार कर उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया ।इस बात के जानकारी देते हुए पहलेजा ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम ने बताया कि खरिका चौक के पास से तीन शराबी को गिरफ्तार किया गया जिसमें हरेंद्र दास पिता स्वर्गीय जगरनाथ दास दूसरा संतोष चौधरी पिता काशी चौधरी तीसरा पप्पू चौधरी पिता स्वर्गीय भोला चौधरी है । 3 शराबी खरीका गांव के रहने वाला है ।उसके ऊपर विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है ।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें। 

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सिवान: दरौली में खेग्रामस जिला सचिव शिवनाथ राम कि अध्यक्षता में इंकलाबी नवजवान सभा का प्रखण्ड इकाई की बैठक आयोजित की गई । जिसमें मुख्य रूप से माले प्रखण्ड सचिव बचा भगत मौजूद रहे ।मौके पर इनौस राज्य परिषद सदस्य जगजीतन शर्मा ने कहा कि इनौस का प्रथम प्रखण्ड सम्मेलन 21 अगस्त को दोन सामुदायिक भवन पर होगा। जिसमे इनौस के सम्मानित राष्ट्रीय अध्यक्ष और जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा, दरौली विधायक सत्यदेव राम समेत राज्य औऱ जिला से भी नेता सामिल होंगे। इस सम्मेलन में इंकलाबी नौजवान सभा के मजबूती को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।

कल मनाया जाएगा जन्माष्टमी का त्योहार जोर शोर से हो रही तैयारियां हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के हथोड़ा स्थित बांके बिहारी मंदिर परिसर में जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां जोर शोर से हो रही है इसी क्रम में मंदिर परिसर की सफाई की गई तथा मंदिर परिसर को भव्य तरीके से सजाया गया है कल जन्माष्टमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा जिसमें हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के आसपास के गांव से हजारों श्रद्धालु जन्माष्टमी के कार्यक्रम में भाग लेंगे।

UGC की चार स्कॉलरशिप जिसमें मिलेंगे 5000 से लेकर ₹36000 तक 31 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन।