जमालहाता में मनाया गया हस्तकरघा दिवस हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के जमालहाता में आठवां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस नाबार्ड अधिकारियों और बुनकर समुदाय के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे डीडीएम सुमित कुमार सिंह ने कहा कि हथकरघा दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को हथकरघा उद्योग के बारे में जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जागरूक करना है इस उद्योग को अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं वहीं एसडीएम शशि कपूर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि हथकरघा विभिन्न क्षेत्रों में एक महत्वपूर्ण रूप में उभरकर सामने आया है।
