प्राप्त सूत्रों से जानकारी मिला है कि जिला पार्षद पति हबीबनगर अपने पेट्रोल पंप से हबीबनगर अपने घर दोपहर में भोजन करने जा रहे थे. उसी दौरान जब वह पेट्रोल पंप से चले थे तभी एक बाईक पर सवार दो अपराधी पीछा करते हुए हबीबनगर गाँव के ही अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पश्चिम दिशा में एकांत स्थान पर एक पुलिया के पास चार गोली मारी गई. घायल हरीलाल का साथी पूर्व सरपंच ब्यास प्रसाद बाईक चला रहे थे हरीलाल पीछे बैठे थे. बाईक चालक ब्यास प्रसाद को कुछ नहीं हुआ है. अपराधी गोली मारकर पुनः पश्चिम की दिशा में फरार हो गई. घटना की खबर मिलते ही ग्रामीणों व परिजनों की भीड़ लग गयी. आनन फानन में गंभीर अवस्था में परिजनों ने सदर अस्पताल सीवान में भर्ती कराया. वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए डाक्टर ने पटना रेफर कर दिया. अभी उनका गंभीर हालत बना हुआ है. अपराधी कौन थे किस कारण गोली मारी गई है इसका पता नहीं चला है.

शौर्य वेलफेयर ट्रस्ट के दौरान निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के जुड़कर में स्वराज ट्रस्ट के तत्वधान में निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों मरीजों का निशुल्क इलाज हुआ ऐसे मौके पर निशुल्क दवाई भी प्राप्त की और उनका इलाज हुआ

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत के मौके पर छात्र-छात्राओं ने रखा मौत हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालय में आज शहादत दिवस के मौके पर छात्र-छात्राओं के द्वारा 2 मिनट का मौन रखा गया बता दें कि आज ही के दिन महात्मा गांधी की मृत्यु हुई थी मैं गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था उसी को शहादत दिवस के रूप में याद किया जाता है

Transcript Unavailable.

सिवान: दरौली: जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह पर मंगलवार को राजद कार्यालय में जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई। जयंती समारोह कार्यक्रम में राजद के तमाम नेताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया साथ ही उनके आदर्श और बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। मौके पर राजद अतिपिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष सुनील प्रसाद ने जननायक कर्पूरी ठाकुर उच्च विचार व सादगी भरे व्यवहार को अपनाने की जरूरत है उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिवेश में कर्पूरी ठाकुर की शोषित, पीड़ित, वंचित समाज के उत्थान एवं सामाजिक न्याय की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। वही कार्यक्रम में राजद के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

दारौंदा थाना क्षेत्र के अगरौली गाव के समीप सड़क दुर्घटना में 22 सितंबर 2022 को घायल महिला को पटना में मौत हो गई। मृत महिला चकरी निवासी आजादी यादव की पत्नी रीना देवी है। मृतका के पिता सह दारौंदा थाना क्षेत्र के मिल्की मधवापुर निवासी रामबाबू यादव ने बताया कि 22 सितंबर को अंगरौली गांव के समीप सड़क दुर्घटना में मेरी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई थी। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल महाराजगंज में भर्ती कराया था जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। पटना में शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आजादी यादव, रागिनी कुमारी, रोशनी कुमारी सहित अन्य लोग बेहाल है।

प्रखंड मुख्यालय के खेल मैदान में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय दक्ष खेल प्रतियोगिता 2023 का शुभारंभ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनीता देवी के नेतृत्व में हुआ.इस खेल का शुभारंभ नसीम अख्तर, नाजिर हुसैन एवं बशीर खान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया. प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया. इस खेल में 100 मीटर की दौड़ में करहनु विद्यालय का छात्र अभिषेक कुमार, 100 मीटर की बालिका दौड़ में सिंगारपट्टी विद्यालय की छात्रा दामिनी कुमारी, 200 मीटर बालक दौड़ में सिंगारपट्टी विद्यालय के अभिमन्यु कुमार, 200 मी दौड़ में अभी हबीबनगर विद्यालय की छात्रा शिल्पा कुमारी, 400 मीटर बालक दौड़ में कुतुबछपरा का छात्र मन्टू कुमार , 400 मी में ही सिंगारपट्टी की छात्रा अनुष्का कुमारी, लंबी कूद में कुतुब छपरा का छात्र जैद अली, लंबी कूद बालिका में करहनु  विद्यालय की छात्रा मनीषा कुमारी ऊंची कूद में चांप उर्दू स्कूल की बालिका खुशी कुमारी, 200 मीटर की दौड़ में एमएस हाई स्कूल का छात्र आदित्य कुमार तथा 800 मीटर की बालिका दौड़ में एमएस हाई स्कूल की छात्रा शिल्पा कुमारी प्रथम स्थान पर रहे. इस अवसर पर फिजिकल शिक्षक प्रतीक गौरव, बाल्मीकि ओझा, विष्णु यादव, अशोक सिंह, जफर इमाम, जयप्रकाश, सुधीर कुमार, अमरजीत यादव, संतोष कुमार गुप्ता,,उपेंद्र कुमार, इंद्रजीत कुमार, इम्तियाज हुसैन, प्रदीप कुमार, रूपेश कुमार गुप्ता, सहित अन्य उपस्थित थे. इस अवसर पर जफर इमाम ने बताया कि एमएस हाई स्कूल हुसैनगंज के खेल मैदान में शनिवार को खो खो, कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल एवं क्रिकेट खेल का आयोजन होगा.

रांची के एसपी से शिष्टाचार सुशांत कुमार सिंह ने किया मुलाकात

बहरमरार पंचायत में जातीय जनगणना हुई तेज

दिघरा गांव में ओपन जिम का संयुक्त रूप से पूर्व मंत्री श्री चंद्रिका राय एवं अमनौर विधायक मंटू सिंह ने उदघाटन फीता काटकर किया