Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के परसा प्रखंड से बसंती देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से स्वास्थ के बारे में जानकारी चाहती हैं

युवती से छेड़खानी मामले में एक आरोपित भेजा गया जेल। संसू,हुसैनगंज(सिवान) थाना क्षेत्र के जमालहाता गांव में 17 जनवरी को दोपहर लड़की से छेड़खानी मामले में दो भाई चाकूबाजी में घायल हो गए थे। इस संबंध में घायल खालिद अनवर ने थाने में आवेदन देते हुए आपने ही गांव के यूसुफ उर्फ भोलू पर बुरी नीयत से युवती से छेड़खानी करने का प्राथमिकी कराया था। तथा पांच अन्य पर मारपीट करने का प्राथमिकी कराया था। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि 6 आरोपितों में एक यूसुफ उर्फ भोलू को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया साथ ही अन्य 5 को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

ह 15 फरवरी माले की रैली पटना में होने जा रही है। माले नेता जयनाथ यादव के नेतृत्व में हरिहाँस गांव में पदयात्रा की और रैली में चलने के लिए आमंत्रित भी किया।यात्रा पूरे गांव में भर्मण किया गया और नारे भी लगाए गये। माले नेता जयनाथ यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा की यह रैली देश में फासीवादी गिरोहों के खिलाफ लोकतंत्र व देश को बचाने हेतु आयोजित की गई। केन्द्र सरकार द्वरा आम जानता के जन कल्याणकारी योजना में दिन प्रतिदिन कटौती की जा रही हैं। आने समय गरीब कमजोर के लिए कठिन हो जायेगा। भाजपा का पोल अब खुल चुका है। इसका जबाब माले की रैली 15 फरवरी पटना में दिखेगी। पदयात्रा के माध्यम से न्याय पसंद नागरिक को रैली में चलने की आमंत्रित करते है। उन्होंने आगे कहा कि किसान आंदोलन ने तीन कृषि कानून पर मोदी सरकार को पीछे हटने को बाध्य किया था. रैली में इसका भी प्रतिबिम्बन होगा. यह रैली फासीवादी ताकतों के खिलाफ एक देशव्यापी संदेश देगी। गांधी मैदान में भगत सिंह-अंबेडकर भी आदर्श होंगे। यात्रा मे जिला कमिटी सदस्य प्रदीप कुशवाहा,प्रखंड कमिटी सदस्य अरविंद राम, महफूज आलम, बीरेन्द्र यादव,मैनुदीन,खालिद,ललन बलिस्टर,मोतीलाल, नजीर इत्यादि सैकड़ो महिला पुरष शामिल थे।

युवती से छेड़खानी मामले में एक आरोपित भेजा गया जेल। संसू,हुसैनगंज(सिवान) थाना क्षेत्र के जमालहाता गांव में 17 जनवरी को दोपहर लड़की से छेड़खानी मामले में दो भाई चाकूबाजी में घायल हो गए थे। इस संबंध में घायल खालिद अनवर ने थाने में आवेदन देते हुए आपने ही गांव के यूसुफ उर्फ भोलू पर बुरी नीयत से युवती से छेड़खानी करने का प्राथमिकी कराया था। तथा पांच अन्य पर मारपीट करने का प्राथमिकी कराया था। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि 6 आरोपितों में एक यूसुफ उर्फ भोलू को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया साथ ही अन्य 5 को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

हुसैनगंज कि मुस्कान एवं प्रिती बिहार फुटबॉल टीम में शामिल हुसैनगंज खेलो इंडिया यूथ गेम्स प्रोग्राम का आगाज हो चूका है।खिलाड़ियों की प्रतिभा को नए मुकाम तक पहुंचाने के लिए सरकार ने खेलो इंडिया स्कीम को लॉन्च किया है। जहां इस वर्ष भोपाल कि राजधानी मध्य प्रदेश में आयोजित हो रहा है। खेलो इंडिया यूथ गेम में बिहार से चयनित 20 सदस्यी टीम में मदर टेरेसा क्लब हुसैनगंज की दो खिलाड़ी मुस्कान खातून एवं प्रीति कुमारी चयनित हुईं हैं।खिलाड़ियों का चयन 20 से 28 जनवरी तक पटना के दानापुर के अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित प्रशिक्षण सह चयन शिविर में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। यह चैम्पियनशिप 1 फरवरी से 10 फरवरी तक चलेगा। कोच सोहन लाल ने बताया कि दोनों महीला खिलाड़ी काफी होनहार एवं अच्छा खेल का प्रदर्शन करके नेशनल खेल चुकीं हैं। उनका सपना है कि वह देश के लिए खेले। फुटबॉल गेम में मुस्कान खातून और प्रीति कुमारी बेहतर डिफेनडर के पोजीशन पर खेलतीं हैं।इन खिलाड़ियों को बिहार टीम में चयनित होने पर पूर्व खिलाड़ी बबलू खान, जहांगीर अंसारी,समसाद अली,असलम अली,नूर आलम दूलारे,राजद नेता शैलेंद्र कुमार, बाबूदीन आजाद सरपंच प्रतिनिधि शम्भु सिंह सुभाष व मनीष कुमार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

हुसैनगंज के हसनपूरवा में दादा मलंग शाह का सालाना उर्स अकिदत से मनाया गया,मौलानाओं ने पेश की तकरीर। हुसैनगंज प्रखंड एवं पूर्वी हरिहांस पंचायत के हसनपूरवा गांव में स्थित हजरत दादा मलंग शाह का सालाना उर्स उर्दू के 11रजब शुक्रवार को शानोशौकत के साथ एहतराम पूर्वक मनाया गया। मजार शरीफ पर चादरपोशी कर जायरीनों ने अमन-चैन के लिए दुआ मांगी।शुक्रवार कि रात का सालाना उर्स मजार पे चादरपोशी व अकिदत से मनाया गया। शुक्रवार रात मजार शरीफ पर उर्स के मौके से जलसे का आयोजन हुआ। जलसे का आगाज कुराने पाक पढ़ कर हाफिज इम्तियाज किया,नकाबत कि जिम्मेदारी मौलाना मेराज ने निभाया। पिरो तरीक़त व मोकरीर मौलाना मोहम्मद हसनैन साहब गोपालगंज से तसरीफ लाए हुए थे। बुलबुले बिहार शायर समसाद कमाली,नसीम आरफी,मो सरफूददीन आरफी, तशरीफ़ लाए हुए थे। मौलाना ने कहा कि अपने बच्चों को दुनियावी तालीम के साथ दिनी तालीम देना बहुत जरूरी है। जब बच्चे मां बाप का फरमान बनेंगे। उसके इलावा बुजुर्गों के मजारो पर मन्नत एवं दुआएं मांगनी चाहिए बल्कि सजदे नहीं करना चाहिए। औरतों को मजारों पे जाने से बचना चाहिए। दादा की मजार पर सामूहिक रूप से चादरपोशी की गई। सालाना उर्स पर भीड़ के चलते आयोजित मेले में तमाम दुकानें भी लगाई गईं थीं। आयोजकों द्वारा रात में कौव्वाली मुकाबले का भी आयोजन किया गया। देर रात शायरों ने एक से बढकर एक नाते रसूल सुनाई। इस मौके पर अब्दुल हमीद अधिवक्ता,सेक्रेटरी मोहम्मद आशिक, सरपंच प्रतिनिधि शम्भु सिंह,बिडिसी प्रतिनिधि इमामुद्दीन शाह,मोहम्मद अजीज मदन हवारी,(सदर)मोहम्मद सलीम,मुन्ना हवारी,क्यामुद्दीन,कुर्बान अली,सलीम अली गाजी मोहम्मद सहित क्षेत्र सभी लोग सहयोग कर शामिल रहे।इस दौरान नियाज का आयोजन किया गया।

शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुई इंटर की परीक्षा हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के राज सिंह कॉलेज व वेदास उच्च विद्यालय में आज शांतिपूर्ण तरीके से इंटर की परीक्षा शुरू हुई वहीं प्रथम पाली में गणित विषय की परीक्षा द्वितीय पाली में हिंदी विषय की परीक्षा वहां पर कई प्रखंडों से युवा छात्र पहुंचे व परीक्षा दिया,व ही परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई।