Transcript Unavailable.

बांके बिहारी मंदिर में तीन दिवसीय महा उत्सव के दौरान आज दूसरे दिन हुई पूजा-अर्चना हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के हो थोड़ा में बांके बिहारी मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर तीन दिवसीय कार्यक्रम का और महोत्सव का शुरुआत हुआ है जिसको लेकर आज दूसरे दिन भव्य तरीके से पूजा-अर्चना की गई इसमें काफी भक्तगण मौजूद रहे इस मौके पर अरविंद पांडे मोहन कुमार व अन्य कई लोग मौजूद रहे

महाशिवरात्रि का मौके पर रुद्राभिषेक का हुआ आयोजन हुसैन का जो प्रखंड क्षेत्र का जुड़कर में आज महाशिवरात्रि के मौके पर रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया वहीं रुद्राभिषेक का महाशिवरात्रि के दिन का भी विशेष महत्व होता है वही स्थानीय ग्रामीण भी इस मौके पर मौजूद रहे जिनकी मौजूदगी में रुद्राभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया गया वहीं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक हुआ जिसमें सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने की प्रार्थना की गई

हुसैनगंज के शिव मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का त्यौहार हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों में और धूमधाम के साथ शांतिपूर्ण तरीके से महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया गया इस मौके पर श्रद्धालु भक्तों ने भगवान शंकर को दूध जल पोस्ट भांग धतूरा अर्पित किया और पूजा-अर्चना किया इस मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

Transcript Unavailable.

इसुआपुर प्रखंड के डटरा पुरसौली पंचायत भवन में मुखिया अजय राय ने पंचायत के स्वास्थ कर्मियो के साथ बैठक किया बैठक में सभी आशा कार्यकर्ता, ए.एन.एम , सी.एच.वो,और फलेरिया मुक्त अभियान से जुड़े हुए पदाधिकारी सामिल हुए ।विदित हो की बिहार सरकार प्रत्येक वर्ष फलेरियां मुक्त अभियान चलाती है जिसमे आसा कार्यकर्ता एक तय रूट प्लान के तहद पंचायत के घरों तक जाती है और दो वर्ष से ले कर लगभग 60 वर्ष के उम्र तक के लोगो को दवां खिलाती है जिससे आने वाले समय में कभी फलेरिया न हो सके ।मुखिया अजय राय ने बैठक में इस अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग करने की बात कही वही पंचायत में दो ए.एन.एम और एक सी.एच.वो कार्यरत है लेकिन उनके बैठने के लिए कोई सरकारी भवन नही दिया गया है जिस बाबत मुखिया ने कहा कि अगले माह तक ग्रामणी स्तर पर स्वास्थ लाभ पहुंचाने के लिए मुफ्त चिकस्ता और मुफ्त दवां के साथ हाईटेक उपसवस्थ केंद्र की बेवस्था कर दी जाएगी वही माह के दूसरे सप्ताह के शनिवार को पंचायत भवन में समीक्षा बैठक में भाग लेने का प्रस्ताव पारित किया गया जिससे ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ लाभ की समीक्षा बराबर किया जा सके ।

पानापुर (सारण) पानापुर प्रखंड के भोरहाँ पंचायत के मोरिया गाँव स्थित ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में 15 फरवरी 2023 दिन बुधवार को निःशुल्क स्वास्थ जाँच शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवाइयां भी प्रदान की जाएंगी। चिकित्सा शिविर प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि यह शिविर ज्ञान ज्योति विद्यालय के संस्थापक डॉ बनारसी ठाकुर जी के पुण्यतिथि के अवसर पर बनारसी ठाकुर वेल्फेयर एंड एजुकेशनल ट्रस्ट के द्वारा हर वर्ष आयोजित की जाती है जिसमें विभिन्न जिलों से आए अनुभवी चिकित्सको द्वारा विभिन्न रोगों से ग्रस्त मरीजों के स्वास्थ्य की जांच, उचित परामर्श तथा इलाज किया जाता है। इस बार चतुर्थी पुण्यतिथि के अवसर पर शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन एवं दंत रोग विशेषज्ञ द्वारा शिविर में गरीब और असहाय रोगियों को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक निःशुल्क सेवा प्रदान की जाएगी।

हुसैनगंज थाना परिसर में जनता दरबार का हुआ आयोजन भूमि विवाद के मामलों का किया गया निष्पादन हुसैनगंज थाना परिसर में आज जनता हुसैनगंज थाना परिसर में आज जनता दरबार का आयोजन हुआ जिसमें भूमि विवाद से संबंधित इन मामलों का निष्पादन किया गया वह इस मौके पर थाना प्रभारी विजय कुमार यादव वसीयू सुनील कुमार समेत अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे लोगों के भूमि विवाद से संबंधित मामलों का निष्पादन किया गया।

श्री रुद्रचंडी महायज्ञ को लेकर निकाली गई विशाल कलश यात्रा हुसैनगंज प्रखण्ड क्षेत्र के मचकना पंचायत के सिंगारपट्टी नाथ धाम पर प्रत्येक साल आयोजित होनेवाले महायज्ञ को लेकर भव्य कलश व शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें हजारो की संख्या में लोग मौजूद रहे,वही नौ दिनों तक रुद्र चंडी महायज्ञ चलेगा जिसमे मुख्य रूप से आचार्य मनीष तिवारी जी समित कुमार उर्फ सिंटू बाबू मंटू शाह,विजय चौधरी ,श्री राम सिंह,हरेराम यादव,रामेश्वर सिंह मुखिया गडार, सहयोग में खानपुर खैराटी के मुखिया सैनुलाह अंसारी,रवि सिंह अनिल जी,संदीप यादव,सुधाकर सिंह,समेत सैकड़ो ग्रामीण जनता मौजूद रही

Transcript Unavailable.