प्रखंड मुख्यालय के खेल मैदान में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय दक्ष खेल प्रतियोगिता 2023 का शुभारंभ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनीता देवी के नेतृत्व में हुआ.इस खेल का शुभारंभ नसीम अख्तर, नाजिर हुसैन एवं बशीर खान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया. प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया. इस खेल में 100 मीटर की दौड़ में करहनु विद्यालय का छात्र अभिषेक कुमार, 100 मीटर की बालिका दौड़ में सिंगारपट्टी विद्यालय की छात्रा दामिनी कुमारी, 200 मीटर बालक दौड़ में सिंगारपट्टी विद्यालय के अभिमन्यु कुमार, 200 मी दौड़ में अभी हबीबनगर विद्यालय की छात्रा शिल्पा कुमारी, 400 मीटर बालक दौड़ में कुतुबछपरा का छात्र मन्टू कुमार , 400 मी में ही सिंगारपट्टी की छात्रा अनुष्का कुमारी, लंबी कूद में कुतुब छपरा का छात्र जैद अली, लंबी कूद बालिका में करहनु विद्यालय की छात्रा मनीषा कुमारी ऊंची कूद में चांप उर्दू स्कूल की बालिका खुशी कुमारी, 200 मीटर की दौड़ में एमएस हाई स्कूल का छात्र आदित्य कुमार तथा 800 मीटर की बालिका दौड़ में एमएस हाई स्कूल की छात्रा शिल्पा कुमारी प्रथम स्थान पर रहे. इस अवसर पर फिजिकल शिक्षक प्रतीक गौरव, बाल्मीकि ओझा, विष्णु यादव, अशोक सिंह, जफर इमाम, जयप्रकाश, सुधीर कुमार, अमरजीत यादव, संतोष कुमार गुप्ता,,उपेंद्र कुमार, इंद्रजीत कुमार, इम्तियाज हुसैन, प्रदीप कुमार, रूपेश कुमार गुप्ता, सहित अन्य उपस्थित थे. इस अवसर पर जफर इमाम ने बताया कि एमएस हाई स्कूल हुसैनगंज के खेल मैदान में शनिवार को खो खो, कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल एवं क्रिकेट खेल का आयोजन होगा.
