दिल्ली एनसीआर के श्री राम कॉलोनी के वार्ड नंबर 64 ई, बी ब्लॉक गली नंबर साढ़े तीन चटाई वाली बरकती मस्जिद के सामने कूड़े का ढेर पड़ा हुआ है 15 दिन हो चुके हैं स्थानीय लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन टीपर के द्वारा इसे साफ़ नहीं किया जा रहा है। इसके लिए इन्हे सहायता चाहिए

दिल्ली एनसीआर के श्री राम कॉलोनी के वार्ड नंबर 64 ई से रीना खानश्रमिक वाणी माध्यम से बता रही हैं कि बदलते मौसम के वजह से बीमारी फ़ैल रही है। अपना और अपने बच्चों का रखें ख्याल गर्म कपड़े जरूर पहनें ताकि ठंडी हवा से बच सके। बच्चो के स्वास्थय का ख्याल रखे

दिल्ली के फरीदाबाद के सूरजकुंड से हस्मत अली श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, पार्टी लाउंज में बच्चो से काम कराया जा रहा है। यहा जो शौचालय बनाया गया है उसे मजदूरों के लिए बंद रखा जाता है। मजदूर उसे इस्तेमाल नहीं कर सकते है

दिल्ली के बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, बहादुरगढ़ सेक्टर 16 में वसूल लैमिनेटेड कंपनी में लगी भीषण आग।आग इतनी भयानक है की दमकल की कोई गाड़िया उसे बुझाने में लगी हुई है। किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है

दिल्ली के वार्ड नंबर 44 से यूनुस खान श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, गढ़ी मेंडू में सफ़ाई व्यवस्था ख़राब हो गयी है। नाली भरी रहती है लेकिन निगम पार्सद के द्वारा उसे साफ़ नहीं किया जा रहा है। जगह जगह गन्दगी पड़ी रहती है। लोगो को स्ट्रीट की भी जरूरत है क्यों की लोगो को अंधेरे में आने जाने में बहुत समस्या होती है

दिल्ली से यूनुस खान श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, हमे डेंगू से बच कर रहना चाहिए। जहा भी आप जमा हुआ पानी देखे उसे तुरंत साफ़ कर दे, क्यों की डेंगू के मच्चर साफ़ पानी में ही पनपते है। हमे अपने आस पास साफ़ सफाई रखना जरूरी है

दिल्ली एनसीआर से रीना खान श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहती है की, दिल्ली में प्रदुषण का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ चूका है। लोगो को सांस लेने में बहुत परेशानी हो रही है। हरयाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश से पराली जलाने के वजह से दिल्ली की हवा जहरीली हो गयी है। जहरीली हवा से बचाव के लिए घर से निकले तो मास्क का इस्तेमाल करे।

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के गली नंबर 5 से हस्मत अली ने श्रमिक वाणी के माधयम से संतोष से बातचीत किया। बातचीत के दौरान संतोष ने बताया की इनके इलाके में नाली की सफाई नहीं हो रही है। जब सफाई कर्मचारी के द्वारा साफ़ सफाई की जाती है तब कूड़े को कई दिन तक वही छोड़ दिया जाता है

दिल्ली से यूनुस खान श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, पेड़ काटने से हमारे पर्यावरण पर असर पड़ रहा है। हमे ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहिए, हमे हो सकते है जितना पौधे लगा सकते है हम लगाने चाहिए और उन पौधों की देख भाल भी करना चाहिए। पौधों को हम कही भी लगा सकते है जमीं में, गमलो में। इससे हमारा पर्यावरण साफ़ और स्वच्छ रहता है

दिल्ली राज्य से यूनुस खान मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि ग्लोबल वार्मिंग सिर्फ भारत का नहीं पुरे संसार का मुद्दा है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण धरती का तापमान बढ़ता जा रहा है जिससे हमारे ग्लेशियर पिगलते जा रहे है जिससे बिना मौसम के ही बारिश हो रही है तो कही सूखा पड़ रहा है। इसे रोकने के लिए प्रकर्ति से खिलवाड़ करना बंद करना होगा है जैसे पहाड़ो को काटकर घर बनाना बंद करना होगा,जंगलो को काटने से बचाना होगा आदि। पर्यावरण हमारा है और हमे ही इसे सवारना होगा और इसके लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने होंगे। प्रकर्ति हमे बहुत कुछ देती है लेकिन हमे उसे सिर्फ गन्दा कर रहे है जैसे नदियों में कचरा फेंक रहे है ,जंगल काट रहे है आदि। जिस तरह हम अपनी लम्बी आयु चाहते है इसी तरह हमे अपनी पृथ्वी की लम्बी आयु का भी ध्यान रखना चाहिए इसके लिए जल को ज्यादा से ज्यादा संचित करे।