दिल्ली राज्य से यूनुस खान मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि जिस तरह हम अपने शरीर को साफ़ और स्वच्छ रखते है उसी तरह पर्यावरण को भी स्वच्छ और साफ़ रखना जरुरी है। पर्यावरण में वायु को स्वच्छ रखने के लिए कारखानों से निकलने वाले धुँए के लिए विकल्प ढूंढने होंगे और वाहनों से निकलने वाले धुँए में भी संसोधन करना होगा। विज्ञान ही ऐसा विकल्प है जो इन समस्याओ का समाधान कर सकता है और हमे स्वयं को भी जागरूक होना होगा जैसे कारखानों का धुँआ न हो,वाहनों का कम उपयोग करे आदि

Transcript Unavailable.

दिल्ली से यूनुस खान को श्रमिक वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत किया। बातचीत के दौरान श्रोता ने बताया की श्रमिक वाणी का कार्यक्रम सुनना इन्हे बहुत अच्छा लगता है। श्रमिक वाणी पर चल रहा कार्यक्रम वेरीफइड को सुन कर श्रोता ने कोरोना का बूस्टर डोज़ लगवा लिया है । कोरोना का टीका हमरे लिए बिलकुल सुरक्षित है, इसलिए टीका सभी लोगो को लगवाना चाहिए, मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए, हाथो को साबुन, सैनिटाइज़र से साफ़ करना चाहिए

Transcript Unavailable.

दिल्ली के मानेसर से मनीष कुमार श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, फैक्ट्री से, ईंट का भट्ठा से जो धुवा निकलता है वो जब हमारे वायुमण्डल में मिलता है। तब वो हवा को जान लेवा बना देता है, जब हम उसी हवा को अपने नाक के माध्यम से सांस लेते है तब उससे लोग बीमार हो जाते है

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से हसमत अली ने श्रमिक वाणी के माध्यम से बोरा खान से बातचति किया। बातचीत के दौरान बोरा खान ने बताया की, गाडी से निकलने वाला धुवा से वायु प्रदुषण हो रहा है। सरकार के द्वारा ऑड इवन नियम को फिर से लागू किया जाए। सभी लोगो को पानी का इस्तेमाल सोचा समझ कर करना चाहिए। हमे पानी की बर्बादी बिलकुल नहीं करना चाहिए

दिल्ली एनसीआर श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना की बातचीत फलक से हुई फलक बताती है कि अपने बच्चे को अपना ख्याल रखें बदलते मौसम में अपने बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं ज्यादा नंगा ना घुमाएं खांसी नजला जुखाम जैसी वायरस से और डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया जैसी बीमारी चल रही है इससे बचने के कुछ उपाय अपनाएं

दिल्ली एनसीआर श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई खजूरी पुराने थाने के रोड पर डीडीए के नाला ओवरफ्लो होने के कारण पूरे रोड पर है भरा है पानी कंप्लेंट करने के बाद भी नाला साफ नहीं हो रहा है अधिकारियों ने जब देखा कि पूरे रोड पर पानी भर गया है आनन-फानन रोड पर पानी भरे होने के कारण अधिकारियों ने डीडीए के खाली प्लॉट में पानी छोड़ दिया गया जिसकी वजह से खजूरी पुराने थाने के सामने ई ब्लॉक गली नंबर 4 व 5 के पास डीडीए के खाली प्लॉट हैं उसमें पानी भर दिया गया इसमें मच्छर पैदा हो रहे हैं तो क्या हाल ही में डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया जैसी बीमारियां चल रही है

दिल्ली से यूनुस खान श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, समय से पानी का टैंकर नहीं आने के वजह से लोगो को परेशानी हो रही है। इनके इलाके में मजूर लोग रहते है और पानी का टैंकर किसी भी समय आ जाता है जिससे बहुत सारे लोग ऐसे है जो पानी नहीं भर पाते है, इसके लिए इन्हे सहायता चाहिए।

Transcript Unavailable.