दिल्ली के पुराना गाँव गढ़ी मेंदु से यूनुस खान ने श्रमिक वाणी के माध्यम से कुछ श्रोताओं से बातचीत किया। बातचीत के दौरान श्रोताओं ने बताया की वे एमसीडी चुनाव का बायकाट कर रहे है। लोगो के द्वारा कहा जा रहा है की वोट मांगने तो सब आते है लेकिन जीत जाने के बाद कोई भी काम नहीं करना चाहिए

दिल्ली एनसीआर के श्री राम कॉलोनी के वार्ड नंबर 64 ई से शाहनवाज़ ने श्रमिक वाणी के माध्यम से हसरत अली से बातचति किया। बातचीत के दौरान हसरत अली ने बताया की श्री राम कॉलोनी की सफाई व्यवस्था बिल्कुल खराब है। बिलाल मस्जिद वाले रोड पर, स्कूल के गेट के पास कई जगहों पर नालियां ओवरफ्लो हैं, यहा पर सफाई कर्मचारी नालियों की सफाई नहीं कर रहे हैं, खासतौर पर बी ब्लॉक एमसीडी प्राइमरी स्कूल के सामने। लोगो को आने जाने में समस्या हो रही है। इसके लिए इन्हे सहायता चाहिए।

दिल्ली से साकेत श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, गाडी, कंपनी से निकले रहे धुवे के वजह से प्रदुषण फ़ैल रहा है। कंपनी के द्वारा प्रदुषण पर ध्यान देना चाहिए और लोगो को भी ध्यान देना चाहिए की हम कैसे कम से कम हम गाडी का इस्तेमाल करे ताकि प्रदुषण ना फैले

दिल्ली से साकेत ने श्रमिक वाणी के माध्यम से शिवंशी कुमारी से बात किया। बातचीत के दौरान शिवंशी ने बताया की प्रदूषण फैलने का मुख्या कारन है गाडी से निकलने वाला धुवा और नजदीक जाने के लिए हमे कम से कम गाडी का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर मुमकिन हो तो साइकिल का इस्तेमाल करे।

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के खजुरी ख़ास से नरगिश शेख श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहती है की, दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए लोग अपने घर से मास्क पहन कर ही निकले। सावधानी बरते ताकि प्रदुषण हमे हानि ना पंहुचा सके

दिल्ली के आया नगर से राम कारन ने श्रमिक वाणी के माध्यम से प्रवीण कुमार से बातचीत किया। बातचीत के दौरान प्रवीण ने बताया की वे पेशे से एक पेंटर है। बचपन से ही इन्हे पेंटिंग करना बहुत पसंद है और पेंटिंग को ही इन्होने अपने करियर के तौर पर चुना है

दिल्ली से रेहमान श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, दिल्ली में एक हफ्ते में भूकंप के 2 झटके महसूस किए गए । भूकंप के खुद को सावधान रहना चाहिए ।

दिल्ली के गडिमाण्डू से यूनुस खान श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, एमसीडी चुनाव को लेकर दिल्ली में हलचल तेज़ हो गयी है। गडिमाण्डू के लोग इस बार चुनव का बहिस्कार कर रहे है, क्यों की लोगो को बिजली, पानी और सड़क की समस्या से निजात नहीं मिल रहा है

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड नंबर 246 से मोहसीन श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, इनके इलाके में कूड़े का ढेर लगा हुआ है और नाली की सफाई नहीं हो रहा है। इसके लिए इन्हे सहायता चाहिए

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के रीना खान श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। इस वजह से लोगो को साफ़ हवा नहीं मिल पा रहा है और लोगो को सांस लेने में परेशानी हो रही है।