दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से मोहम्मद शाहनवाज की बातचीत मोहसिन से हुई मोहसिन बताते हैं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस एंट्री मांग रही है एंट्री नहीं दो तो चालान कर देती है और ऑटो भी बंद कर देती है उठाकर जबकि इतनी कमाई नहीं हो रही है मुश्किल से गाड़ी की दिहाड़ी निकालने के बाद ढाई सौ या 300 रुपए बचते हैं और ट्रैफिक पुलिस ₹3000 मांग रही है महीना
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन की बातचीत मुस्कान से हुई मुस्कान बताती है श्री राम कालोनी खजुरी पुराने थाने के सामने ई ब्लॉक गली नंबर 3 में खंबे पर लगी स्टेट लाइट बहुत दिनों से खराब है खंबा नंबर 1439 है कई बार हमने बिजली विभाग के नंबर पर कॉल की और mcd के कस्टमर केयर नंबर पर भी कॉल की मगर दोनों ही डिपार्टमेंट आपस में कहते हैं कि यह हमारी यह लाइट नहीं है और mcd कहते हमारी नहीं अब यह लाइट कैसे ठीक होगी पता नहीं
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 के थाना खुजुरी ख़ास से रीना परवीन ने श्रमिक वाणी के माध्यम से मुस्कान से बातचीत किया। बातचीत के दौरान मुस्कान ने बताया की ई ब्लॉक गली नंबर 3 नूरानी मस्जिद वाली गली में नाली साफ नहीं हो रही है। बहुत दिनों से नाली भरी पड़ी है सफाई कर्मचारी नाली साफ करने नहीं आ रहे हैं। एमसीडी दफ्तर में हमने कई बार शिकायत की है, लेकिन फिर भी नाली साफ़ नहीं हो रहा है
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से मोहम्मद शाहनवाज की बातचीत नसरुद्दीन मंसूरी से हुई श्री मंसूरी बताते हैं कि बालासोर में मारे गए शहीदों को उनके परिवार को एक-एक सरकारी नौकरी ₹5000000 केंद्र सरकार देनी चाहिए और विकलांग हुए लोग जख्मी हुए उनको 2000000 रुपए और एक सरकारी नौकरी मिलने चाहिए ताकि उनके परिवार का पालन पोषण हो सके यह सभा का आयोजन नसरुद्दीन मंसूरी ने किया करावल नगर विधानसभा 70 श्री राम कॉलोनी की वार्ड नंबर 246 राम कॉलोनी रहमान चौक से लेकर पूरी कॉलोनी में कैंडल मार्च निकाला गया
दिल्ली श्री राम कॉलोनी से मीना खान श्रमिक वाणी के माध्यम से सी ब्लॉक गली नंबर 19 के स्थानीय निवासी ज़ाकिर हुसैन से बातचीत की। उन्होंने अपनी समस्या रखते हुए बताया कि सी ब्लॉक गली नंबर 19 में पुलिया जाम है जिस पर किसी का भी ध्यान नहीं गया है। लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है
दिल्ली से हमारी एक श्रोता श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि मकान मालिक किरायदारों से मनमानी करते हैं। समय से किराया देने के बावजूद कभी भी माकन खाली करने के लिए कहते हैं।
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से मोहम्मद शाहनवाज की बातचीत मुकेश कुमार से हुई मुकेश बताते हैं मैं बिहार से दिल्ली काम करने आया हूं अक्षरधाम मंदिर से सहारनपुर एक्सप्रेसवे बन रहा है जीस का उद्घाटन 2024 में हो जाएगा काम करने वाले मजदूरों बिना हेलमेट और बिना गिलपस के काम कर रहे हैं वह भी इतनी गर्मी पड़ रही है तपती धूप में सबसे ऊपर लगभग 60 फिट ऊंचा पीलर है भरी धूप में काम करना पड़ रहा है मजदूरों का कहना है की हमें ग्लव्स वह हेलमेट वह शुज कंपनी की तरफ से नहीं दिए जाते हैं कई बार हम मांग करते हैं तो हमारा ठेकेदार यह कहता है कि काम छोड़ दो आपको गिलपस हेलमेट वह शूज नहीं मिलेंगे कई बार हमारे चोट भी लग जाती है कई बार हमारे साथियों का सरिया से सर भी फट गया है और हाथों में तो अक्सर चोट लगती रहती है क्योंकि ठेकेदार की तरफ से हमें गिलपस भी नहीं मिल रहे हैं और हमें चप्पलों में ही काम करना पड़ता है
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन की बातचीत फलक से हुई बताती हैं श्री राम कॉलोनी बी ब्लॉक गली नंबर 18 कब्रिस्तान वाली गली में जगह-जगह कूड़ा पड़ा हुआ है नाली साफ नहीं हो रही है झाड़ू भी नहीं लगती है कई बार हम एमसीडी दफ्तर में शिकायत की है फिर भी सफाई नहीं हो पा रही है जिसकी वजह से कब्रिस्तान डेड बॉडी ले जाने में बहुत दिक्कत हो रही है
