दिल्ली एनसीआर से मोहम्मद शाहनवाज श्रमिक वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी जुनैद से आधार कार्ड के विषय में बातचीत की। जुनैद ने बताया कि उनका आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है। क्योंकि वे अब दिल्ली में रहते हैं और गांव से आए उन्हें ज्यादा दिन हो चुके हैं। उन्होंने कई आधार कार्ड केंद्र और डाकखाना में सुधरवाने के लिए गए लेकिन फिर भी इनका आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है
दिल्ली एनसीआर से रीना परवीन की बातचीत श्रमिक वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी फलक से हुई। फलक ने बताया कि श्री राम कॉलोनी के ई ब्लॉक -गली नंबर 4 के खजुरी पुराने थाने के सामने स्ट्रीट लाइट बहुत दिनों से खराब है।ऐसे में रात को बाहर निकलने में डर लगता है। इसकी शिकायत बार - बार पार्षद के ऑफिस में और बिजली विभाग नंबर पर कर चुके हैं, लेकिन फिर भी स्ट्रीट लाइट सही नहीं कराई जा रही है।
दिल्ली एनसीआर से रीना परवीन की बातचीत श्रमिक वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी फलक से हुई। फलक ने बताया कि शास्त्री पार्क जग प्रवेश अस्पताल में दवाइयां नहीं मिल रही हैं। अस्पताल की तरफ से परेशान किया जा रहा है। स्टाफ से पूछो तो कहते हैं दवाइयां पीछे से नहीं आ रही हैं। इसी वजह से बहुत परेशानी हो रही है। फलक बताती हैं कि उनकी माता को कई बार अस्पताल के चक्कर लगाना पड़ रहा है। फिर भी अस्पताल से दवाई नहीं मिल रही है। बाहर से खरीद के दवाई खानी पड़ रही है। डॉक्टर साहब कहते हैं दवाई नहीं है
दिल्ली एनसीआर से रीना परवीन की बातचीत श्रमिक वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी फलक से हुई। फलक ने बताया कि श्री राम कॉलोनी बी ब्लॉक 20 फुटा रोड मुस्तफा मस्जिद के सामने नाली ओवरफ्लो होने के कारण नाली का गंदा पानी रोड पर बह रहा है। इसकी शिकायत कई बार एमसीडी के मेंट वीरू से की गयी लेकिन इस के बाद भी नाली साफ नहीं कराई जा रही हैं। नाली का इतना बुरा हाल है कि कई बार मस्जिद के गेट पर नाली का गंदा पानी आ जाता है। जिसकी वजह से बहुत ज्यादा परेशानी होती है। आने जाने वाले लोग नाली के गंदे पानी में होकर निकलते हैं
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से मोहम्मद शाहनवाज की बातचीत मोहसिन से हुई मोहसिन बताते हैं ए ब्लॉक गली नंबर 18 ,20 फुटा रोड पर 1 हफ्ते से ज्यादा हो चुका है कूड़ा पड़ा हुआ है एमसीडी दफ्तर में हम शिकायत कर चुके हैं जबकि यह काम मेट्रो कंपनी का है कूड़ा उठाने का मगर श्रीराम कॉलोनी के दरोगा कैलाश जी की देख रेख में सारा काम हो रहा है फिर भी कूड़े के ढेर साफ नहीं हो रहे हैं नालियां भरी पड़ी है स्थानीय लोगों ने अब शाहदरा जोन के डीसी साहब से टाइम मांगा है और श्री राम कॉलोनी की समस्या को लेकर बात करने को कहा है
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से मोहम्मद शाहनवाज की बातचीत मोहसिन से हुई मोहसिन बताते हैं पीएनबी बैंक वाले कर रहे हैं मुझे परेशान मैं पैसे निकालने जाता हूं या पासबुक एंट्री कराने जाता हूं तो बैंक द्वारा मुझसे कहा जाता है कि पहले आप केवाईसी कर आओ उसके बाद आपको एंट्री होगी और पैसे भी बात को ही मिलेंगे जबकि इस साल में दो बार में केवाईसी करा चुका हूं
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन की बातचीत मुस्कान से हुई मुस्कान बताती हैं श्री राम कॉलोनी बी ब्लॉक गली नंबर साडे तीन में खंबे पर लगी स्टेट लाइट बहुत दिनों से खराब है हम बिजली विभाग वे एमसीडी दफ्तर में कई बार शिकायत कर चुके हैं मगर फिर भी स्टेट लाइट सही नहीं कराई जा रही है पूरी गली में अंधेरा ही अंधेरा है रात को निकलने में बहुत डर लगता है
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन की बातचीत मुस्कान से हुई मुस्कान बताती हैं श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 श्रीराम कॉलोनी बी ब्लॉक गली नंबर तीन साढे तीन वे 4 में सफाई कर्मचारी बहुत दिनों से नाली साफ करने नहीं आ रहे हैं उन्हें कई बार एमसीडी के मेट वीरु से शिकायत की और स्पेक्टर रिशिपाल से भी दोनों ही लोग सुनकर अनसुनी कर देते हैं नाली भरी पड़ी है नाली साफ नहीं हो रही है सफाई कर्मचारियों की फर्जी हाजिरी लगा रहा है वीरु सफाई करमचारी घर बैठकर ले रहे हैं तनख्वाह मार रहे हैं मौज
